रश्मिरथी के आधार पर कुंती का चरित्र चित्रण

SHARE:

रश्मिरथी के आधार पर कुंती का चरित्र चित्रण कुन्ती राजमहिषी है, तथापि वह सामाजिक मर्यादाओं एवं लोक-लाज में बँधी एक भारतीय नारी की प्रतीक है।

रश्मिरथी के आधार पर कुंती का चरित्र चित्रण


रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा रचित 'रश्मिरथी' मुख्य रूप से कर्ण के शौर्य और संघर्ष की गाथा है, लेकिन इसमें कुंती का चरित्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक आधार स्तंभ के रूप में उभरता है। कुंती का चरित्र यहाँ केवल एक माता का नहीं, बल्कि द्वंद्व में फंसी एक विवश नारी का है।

रश्मिरथी के आधार पर कुंती के चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -

लोक लाज में बँधी एक भारतीय नारी

रश्मिरथी के आधार पर कुंती का चरित्र चित्रण
यद्यपि कुन्ती राजमहिषी है, तथापि वह सामाजिक मर्यादाओं एवं लोक-लाज में बँधी एक भारतीय नारी की प्रतीक है। यह जानते हुए भी कि कर्ण उसी की कौमार्यावस्था में उत्पन्न हुआ पुत्र है, जिसे उसने लोक-लज्जा के वशीभूत गंगा में प्रवाहित कर दिया था, वह उसे स्वीकार नहीं कर पाती। उसे युवा और वीरत्व की प्रतिमूर्ति बने देखकर भी अपना पुत्र कहने का साहस नहीं कर पाती। जब युद्ध की विभीषिका सामने आ जाती है तो वह कर्ण से एकान्त में मिलती है और अपनी दयनीय स्थिति को इन शब्दों में व्यक्त करती है- 

बेटा धरती पर बड़ी दीन है नारी, 
अबला होती, सचमुच योषिता कुमारी । 
है कठिन बन्द करना समाज के मुख को, 
सिर उठा न पा सकती पतिता निज सुख को ।

परिस्थितियों से विवश एक व्याकुल नारी

कुन्ती परिस्थितियों से विवश होकर अपने नवजात पुत्र कर्ण को गंगा में बहा देती है। वह राजमहिषी बन जाती है, किन्तु परिस्थितियों की विषमता उसका पीछा नहीं छोड़ती। इस व्यथा को वह आजन्म सहन करती है। उसके अपने ही पुत्र शत्रु बनकर एक-दूसरे से लड़ने को उद्यत हैं। वह इस स्थिति को रोकना चाहती है, परन्तु कर्ण के अस्वीकार कर देने के बाद वह इस नियति को भी सहने पर विवश है। वह अपनी इस व्यथा को अत्यन्त निराशापूर्ण शब्दों में व्यक्त करती है-

बनने आई थी छह पुत्रों की माता, 
रह गया वाम का, पर वाम ही विधाता !

एक ममतामयी माँ

रश्मिरथी की कुन्ती वात्सल्य की भावना से ओतप्रोत एक ममतामयी माँ है। वह अपने ही पुत्रों में शत्रु भाव को व्याप्त देखकर कर्ण के पास जाती है और जब कर्ण उसे राधा-पुत्र के रूप में प्रणाम करता है तो वह व्यथित होकर उससे कहती है-रे कर्ण! बेध मत मुझे निदारुण शर से।

कुन्ती कर्ण के पास किसी कूटनीति को ध्यान में रखकर नहीं जाती। वह उसकी माँ होने के कारण वात्सल्य भावना से विवश होकर ही उसके पास जाती है। वह नहीं चाहती कि उसका एक पुत्र दूसरे पुत्र से युद्धभूमि में संघर्ष करें। यद्यपि कर्ण उसे निराश ही करता है, तथापि वह उसे आशीर्वाद देती है। वह जाते समय उसे अंक में भरकर अपनी वात्सल्य भावना को सन्तुष्ट करती है। 

इस प्रकार 'रश्मिरथी' में कुंती का चरित्र ममता, विवशता और पश्चाताप का सम्मिश्रण है। वे एक ऐसी माँ हैं जो अपने एक पुत्र की बलि देकर शेष पाँच को बचाना चाहती हैं, लेकिन अंततः वे कर्ण के महान त्याग और दानवीरता के सामने नतमस्तक हो जाती हैं। दिनकर जी ने कुंती के माध्यम से नारी हृदय की उस पीड़ा को दर्शाया है जहाँ कर्तव्य और प्रेम के बीच हमेशा युद्ध चलता रहता है।

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका