कहानी और उपन्यास में अंतर || Kahani aur Upnyas Mein Antar

SHARE:

हिंदी उपन्यास और कहानी में अंतर कहानी और उपन्यास में अंतर upanyas aur kahani me antar कहानी और उपन्यास की परिभाषा पांच अंतर साहित्य की प्रमुख विधाएँ

हिंदी उपन्यास और कहानी में अंतर


हिंदी उपन्यास और कहानी में अंतर कहानी और उपन्यास में अंतर - हिंदी उपन्यास और कहानी दोनों एक ही कुल की दो संताने हैं। अधिकांश उपन्यासकारों ने कहानियाँ भी लिखी हैं और कहानी संक्षिप्त होती है। लेकिन दोनों में मात्र इतना ही भेद मानना उचित नहीं है। इस एक प्रमुख भेद के कारण उनके शिल्प सम्बन्धी सभी उपकरण भिन्न हो जाते हैं। कहानी और उपन्यास में अंतर निम्नलिखित हैं - 
  1. हिंदी उपन्यास और कहानी में अंतर
    उपन्यास में सम्पूर्ण जीवन का चित्रण होता है ,जबकि कहानी में किसी एक घटना और स्थिति का चित्र अंकित किया जाता है। 
  2. उपन्यास में एक मुख्य कथा के साथ साथ अनेक अवांतर कथाएँ भी चलती रहती हैं या जुडी रहती हैं ,लेकिन कहानी में केवल संक्षिप्त कथानक होता है। 
  3. उपन्यास में पात्रों की संख्या अधिक होती है ,कहानी में पात्र सिमित होते हैं। उपन्यास में पात्रों के चरित्र की सभी विशेषताएँ उभरकर सामने आ जाती है ,जिससे पाठकों के ह्रदय पर उनका स्थायी प्रभाव पड़ता है। कहानी के पात्र किसी एक प्रमुख विशेषता तक सीमित रहते हैं ,जिससे पढ़ने वाले के ह्रदय पर अधिक समय तक उनका प्रभाव स्थिर नहीं रह जाता है। 
  4. उपन्यास में संवादों के लिए अधिक अवसर होता है ,जबकि कहानी में संवादों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। 
  5. उपन्यास और कहानी में सबसे बड़ा अंतर भाषा शैली का है। 
  6. उपन्यास का कलेवर विस्तृत होता है ,जिससे उसमें वर्णनात्मक के लिए अधिक गुंजाईश होती है ,कहानी में लेखक को थोड़े से थोड़े शब्दों में अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रखना पड़ता है ,इसीलिए उसकी भाषा सांकेतिक और व्यंजनात्मक होती है।
  7.  उपन्यास पढ़ने से मानसिक शांति मिलती है और कहानी पढ़ने से मन में उत्तेजना होती है। 
  8. न उपन्यास में कहानी की तीव्र भावनात्मक हो सकती है और न कहानी में उपन्यास की सम्पूर्णता। 

दोनों एक ही कुल की दो संताने होते हुए एक दूसरे से पर्याप्त भिन्न हैं। न कहानी उपन्यास बन सकती है और न उपन्यास कहानी बन सकता है। अतः दोनों की साहित्य की प्रमुख विधाएँ हैं। 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका