सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर

SHARE:

सदाचार का ताबीज हरिशंकर परसाई सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश सदाचार का ताबीज कहानी के प्रश्न उत्तर sadachar ka taweez ka uddeshya question answer

सदाचार का ताबीज - हरिशंकर परसाई


दाचार का ताबीज सदाचार का ताबीज हरिशंकर परसाई सदाचार का ताबीज summary सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश सदाचार का ताबीज का उद्देश्य सदाचार का ताबीज question answer सदाचार का ताबीज mcq Sadachar Ka Taveez sadachar ka taweez ka uddeshya sadachar ka taweez kahani sadachar ka taweez questions and answers sadachar ka taweez story in hindi class 8 sadachar ka taweez story in hindi by harishankar parsai


सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश

प्रस्तुत पाठ या हास्य एकांकी सदाचार का तावीज़ , लेखक हरिशंकर परसाई जी के द्वारा लिखित है। इस एकांकी के माध्यम से यह बताया गया है कि कैसे ताबीज़ बाँधकर आदमी को ईमानदार बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रस्तुत पाठ के लेखक का मानना है कि किसी को सदाचारी तभी बनाया जा सकता है, जब भ्रष्टाचार के मौके ख़त्म हों तथा कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिले। इस एकांकी में जो पात्र हैं, वे इस प्रकार हैं – राजा, मंत्री, दरबारी-1, दरबारी-2, दरबारी-3, विशेषज्ञ-1, विशेषज्ञ-2, विशेषज्ञ-3, साधु, कुछ राज-कर्मचारी और आमजन। जो सूत्रधार की भूमिका में है, वह मंच पर नहीं आता है परन्तु उसकी आवाज़ सुनाई देती है। 

दृश्य-1 के अंतर्गत राज दरबार लगा है। सिंहासन पर राजा बैठा है। उसकी बाईं ओर मंत्री और एक दरबारी बैठा है। इसी तरह राजा के दाईं ओर दो अन्य दरबारी बैठे हैं। तभी राजा बोलता है – प्रजा बहुत हल्ला मचा रही है कि सब जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। हमें तो आज तक कहीं नहीं दिखा। तुम लोगों को कहीं दिखा हो तो बताओ। राजा की बात सुनते ही तीनों दरबारी ‘ना’ में अपनी असहमति प्रकट करते हैं। तत्पश्चात् मंत्री बोलता है – जब हुज़ूर को नहीं दिखा तो हमें कैसे दिख सकता है ? राजा जवाब में बोलता है – तुम लोग सारे राज्य में ढूंढ़कर देखो कि कहीं भ्रष्टाचार तो नहीं है ! अगर कहीं मिल जाए तो हमारे देखने के लिए नमूना लेते आना। हम भी तो देखें कि कैसा होता है। 
दरबारी-1 – हुज़ूर, वह हमें नहीं दिखेगा। सुना है, वह बहुत बारीक होता है। 
दरबारी-2 – महाराज, अपने राज्य में एक जाति रहती है, जिसे ‘विशेषज्ञ’ कहते हैं। इस जाति के पास कुछ ऐसे अंजन होता है कि उसे आँखों में आँजकर वे बारीक़ चीज़ भी देख लेते हैं।    
दरबारी-3 – महाराज, हमारा निवेदन है कि इन विशेषज्ञों को ही भ्रष्टाचार तलाशने का काम सौंपे। 
इसके पश्चात् राजा मंत्री को विशेषज्ञ लाने का हुक्म देते हैं। मंत्री और तीनों दरबारियों का राजा को सलाम करते हुए मंच से प्रस्थान होता है। राजा किसी चिंतन में खोया होता है। मंत्री तीन नए लोगों के साथ दरबार में फिर हाज़िर होता है। तीनों राजा को सलाम करके दरबारियों वाले आसनों पर बैठ जाते हैं। तभी तीनों विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए राजा कहता है – सुना है, हमारे राज्य में भ्रष्टाचार है। पर वह कहाँ है, यह पता नहीं चलता। तुम लोग उसका पता लगाओ। अगर मिल जाए तो पकड़कर हमारे पास ले आना। अगर बहुत हो तो नमूने के लिए थोड़ा-सा ले आना। तत्पश्चात् विशेषज्ञों ने उसी दिन से भ्रष्टाचार की छान-बीन शुरू कर दी। दो महीने बाद वे पुनः दरबार में हाज़िर हुए। विशेषज्ञों को राजा संबोधित करते हुए बोलते हैं – तुम्हारी जाँच पूरी हो गई ? क्या तुम्हें भ्रष्टाचार मिला ? लाओ, मुझे दिखाओ। देखूँ, कैसा होता है ! 
विशेषज्ञ-1 – हुज़ूर, वह हाथ ही पकड़ में नहीं आता। वह स्थूल नहीं, सूक्ष्म है। वह अगोचर है, पर वह सर्वत्र व्याप्त है। उसे देखा नहीं जा सकता, अनुभव किया जा सकता है। 
राजा – (कुछ सोचते हुए) विशेषज्ञों, तुम कहते हो कि वह सूक्ष्म है, अगोचर है और सर्वव्यापी है। ये गुण तो ईश्वर के हैं। तो क्या भ्रष्टाचार ईश्वर है ? 
विशेषज्ञ-2 – हाँ महाराज, अब भ्रष्टाचार ईश्वर हो गया है। 
दरबारी-1 – पर वह है कहाँ ? कैसे अनुभव होता है ? 
विशेषज्ञ-3 – वह सर्वत्र है। वह इस भवन में है। वह महाराज के सिंहासन में है।  

सिंहासन का नाम सुनते ही राजा चौंक जाता है। राजा को बताया जाता है कि आपके पूरे शासन में भ्रष्टाचार है और वह मुख्यतः घूस के रूप में है। तभी राजा चिंतित होकर कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार बिलकुल मिटाना चाहते हैं। उसके बाद राजा विशेषज्ञों से भ्रष्टाचार मिटाने का उपाय पूछता है। फिर दरबार लगता है। राजा के सामने कागज़ों का एक पुलिंदा रखकर तीनों विशेषज्ञों का प्रस्थान होता है। राजा उन कागज़ों को उलट-पलटकर देखता है, फिर मंत्री, फिर तीनों दरबारी देखते हैं। जब राजा ने सबसे मत पूछा तो मंत्री ने बोला – महाराज, यह योजना एक मुसीबत है। इसे ठीक करने में तो सारी व्यवस्था उलट-पलट हो जाएगी। हमें तो कोई ऐसी तरकीब चाहिए जिससे बिना कुछ उलट-फेर किए भ्रष्टाचार मिट जाए।  जवाब में राजा ने कहा – मैं भी यही सोचता हूँ। पर वह हो कैसे ? हमारे प्रपितामाह को तो जादू आता था, हमें तो वह भी नहीं आता। तुम लोग ही कोई उपाय सोचो।  मंत्री ने कहा – महाराज, यह काम आप मुझपर छोड़िए और जाकर चैन की नींद सोइए। 

मंत्री – महाराज, एक कंदरा में तपस्या करते हुए इन महान साधक को हम ले आए हैं। इन्होंने सदाचार का तावीज़ बनाया है। वह मंत्रों से सिद्ध है और उसको बाँधने से आदमी एकदम सदाचारी हो जाता है। 

सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर
साधु अपने झोले से एक तावीज़ निकालकर राजा को देता है। राजा तावीज़ को उलट-पलटकर देखता है, फिर उससे पूछता है कि मुझे बताओ कि इससे आदमी सदाचारी कैसे हो जाता है ?  तभी साधु कहता है – महाराज, भ्रष्टाचार और सदाचार मनुष्य की आत्मा में होता है। बाहर से नहीं होता है। मेरी यह सदाचार का तावीज़ जिस आदमी की भुजा पर बंधा होगा, सदाचारी हो जाएगा। मैंने कुत्ते पर भी प्रयोग किया है। यह तावीज़ गले में बाँध देने से कुत्ता भी रोटी नहीं चुराता। यही इस तावीज़ का गुण है, महाराज। इतने में राजा खुश हो जाता है और अपने राज्य में ताविज़ों का एक कारखाना खोलने की बात कहता है, तभी मंत्री बोल पड़ता है – महाराज, हमें इस झंझट में न पड़कर साधु बाबा को ही ठेका दे देना चाहिए। ये अपनी मंडली से तावीज़ बनवाकर राज्य को सप्लाई कर देंगे।  ये बात राजा को बहुत पसंद आई। राजा के द्वारा साधु को पाँच करोड़ रूपए देकर कारखाना खोलने का ठेका दे दिया गया। राज्य के अखबारों में ख़बर छपी कि सदाचार के तावीज़ की खोज़। तावीज़ बनाने का कारखाना खुला। देखते ही देखते लाखों तावीज़ बन गए। सरकारी कर्मचारियों की भुजा पर एक-एक तावीज़ बाँध दिया गया।  राजा तावीज़ का असर देखने के लिए एक कर्मचारी को पाँच का नोट देकर अपना काम करने का लालच देता है। लेकिन कर्मचारी घुस के रकम को पाप बताकर उसे डांट देता है। राजा बहुत खुश हो जाता है कि लोग तावीज़ पहनकर ईमानदार हो गए हैं। महीने के आख़िरी तारीख़ को राजा फिर उस कर्मचारी के पास जाता है और पाँच का नोट देते हुए कहता है – आज तो मेरा काम कर दीजिए। तभी कर्मचारी उस नोट को लेकर अपने जेब में रख लेता है और कहता है – चलो, तुम भी क्या याद करोगे !  राजा गुस्सा में आकर कहता है कि क्या तुम आज सदाचार का तावीज़ पहनकर नहीं आए हो तो वह कर्मचारी तावीज़ पहनने की बात स्वीकारता है.... ।।  


सदाचार का ताबीज कहानी के प्रश्न उत्तर 

प्रश्न-1- राजा ने दरबारियों से क्या पूछा ? 
उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, राजा ने दरबारियों से पूछा कि प्रजा बहुत हल्ला मचा रही है कि सब जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। हमें तो आज तक कहीं नहीं दिखा। तुम लोगों को कहीं दिखा हो तो बताओ।     

प्रश्न-2- भ्रष्टाचार को ढूंढने का काम किसको सौंपा गया ? 
उत्तर- भ्रष्टाचार को ढूंढने का काम विशेषज्ञों को सौंपा गया।  

प्रश्न-3- तावीज़ बंधा होने पर भी इकतीस तारीख़ को कर्मचारी ने घूस लेना क्यों स्वीकार कर लिया ? 
उत्तर- क्योंकि महीने के आख़िरी तारीख़ होने के कारण कर्मचारी के पास पैसे खत्म हो गए होंगे, इसलिए वह घूस लेना स्वीकार कर लिया होगा। दूसरी बात यह है कि तावीज़ तो सिर्फ एक ढोंग के सिवा कुछ भी नहीं था।   

प्रश्न-4- राजा को क्या चीज़ दिखाई नहीं देती थी ? 
उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, राजा को भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देती थी।  

प्रश्न-5- विशेषज्ञों ने भ्रष्टाचार की क्या-क्या विशेषताएँ बताई ? 
उत्तर- विशेषज्ञों ने भ्रष्टाचार के बारे में बताया कि उसे हाथ से नहीं पकड़ सकते हैं। वह स्थूल नहीं सूक्ष्म है। वह सर्वत्र व्याप्त है। उसे देखा नहीं जा सकता, केवल अनुभव किया जा सकता है।   
 
प्रश्न-6- मंत्री ने भ्रष्टाचार मिटाने का क्या उपाय सुझाया ? 
उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, मंत्री ने भ्रष्टाचार मिटाने का उपाय सुझाते हुए राजा से कहा कि महाराज, एक कंदरा में तपस्या करने वाले साधु ने सदाचार का तावीज़ बनाया है। वह मंत्रों से सिद्ध है और उसको बाँधने से आदमी एकदम सदाचारी हो जाता है।   

प्रश्न-7- पाठ में छिपे व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए।  
उत्तर- पाठ में छिपे व्यंग्य को इस तरह से हम समझ सकते हैं कि केवल तावीज़, भाषणों, या दंड जैसे आडंबरयुक्त चीज़ों के बलबूते भ्रष्टाचार को ख़त्म नहीं किया जा सकता। अगर राज्य या शासक अपने कर्मचारियों को उनकी आवश्यकताएं पूरी करने के लिए पर्याप्त वेतन दें और नैतिक मूल्यों की स्थापना करे तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा।   

व्याकरण बोध 
प्रश्न-8- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए - 

उत्तर- निम्नलिखित उत्तर है - 
जिसका आचरण भ्रष्ट हो – भ्रष्टाचारी 
जो किसी विषय का ज्ञाता हो – ज्ञानी  
लिपटे हुए कागज़ों का बंडल – पुलिंदा 
जो चारों तरफ़ फैला हुआ हो – सर्वव्यापी  
जो दिखाई न दे – अदृश्य 

प्रश्न-9- नीचे लिखे समस्त पदों का विग्रह कीजिए - 
उत्तर- निम्नलिखित उत्तर है - 
महाराज – महान है जो राजा 
महामंत्री – महान है जो मंत्री 
महापुरुष – महान है जो पुरुष 
श्वेतांबर – श्वेत है जो अंबर 
पीतांबर – पीत है अंबर जिसका अर्थात् कृष्ण 
प्रधानाध्यापक – प्रधान है जो अध्यापक 
परमानंद – परम है जो आनंद 
नीलगगन – नीला है जो गगन 

प्रश्न-10- नीचे लिखे वाक्यों के अंत में अर्थ के आधार पर छाँटकर बॉक्स में लिखी गई लोकोक्तियाँ लिखिए - 
उत्तर- निम्नलिखित उत्तर है - 
ऑफिस में बाबू के पद के लिए एक विज्ञापन क्या दिया गया कि हज़ारों आवेदन आ गए। इसे कहते हैं एक अनार सौ बीमार। 
भयंकर दुर्घटना के बाद भी स्वाति बच गई। किसी ने ठीक ही कहा है जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय। 
खेत में गन्ने बो लो। चीनी, गुड़ तो मिलेगा ही सूखा भी जानवरों के चारे के काम आएगा। इसे कहते हैं आम के आम गुठलियों के दाम। 
खज़ाना खोजते-खोजते उम्र बीत गई और अंत में मिला भी तो क्या – खाली मटका। इसे कहते हैं खोदा पहाड़ निकली चुहिया।          


सदाचार का ताबीज पाठ से संबंधित शब्दार्थ 

सदाचार – अच्छा आचरण या व्यवहार 
विशेषज्ञ – किसी विषय-विशेष का ज्ञान रखने वाला 
भ्रष्टाचार – बुरा आचार-विचार 
बारीक – सूक्ष्म, पतला 
विराटता – विशालता 
अंजन – काजल 
आंजकर – आँखों में काजल लगाकर 
पुलिंदा – गठरी 
स्थूल – मोटा, घना 
अगोचर – अप्रकट, अदृश्य 
व्याप्त - समाया हुआ 
सर्वव्यापी – सब जगह समाया हुआ 
कंदरा – गुफा 
कल – पुरजा, मशीन 
तावीज़ – मंत्र लिखा कागज़ या धातु का टुकड़ा जिसे हाथ पर या गले में पहना जाता है।    
    

COMMENTS

Leave a Reply: 2
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर
सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर
सदाचार का ताबीज हरिशंकर परसाई सदाचार का ताबीज कहानी का सारांश सदाचार का ताबीज कहानी के प्रश्न उत्तर sadachar ka taweez ka uddeshya question answer
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEiKXYbo_oRXbuSUUW5jRjZY2C2QTKIMbmQDr-7Vpx1_1U4kFCvV1B_poiOuyRjk-3D7YVD5RndSRZgzQ9QQrahq-00jxmZb768q4RNBGjqZw6CLlHfEJ8GliJDABNRCbbuaYRNVIH8_r1Erx6XNO4TVnNHAAArL4woF3LmLHFfJrvfPE20KOUR9ICOJ2g=s320
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEiKXYbo_oRXbuSUUW5jRjZY2C2QTKIMbmQDr-7Vpx1_1U4kFCvV1B_poiOuyRjk-3D7YVD5RndSRZgzQ9QQrahq-00jxmZb768q4RNBGjqZw6CLlHfEJ8GliJDABNRCbbuaYRNVIH8_r1Erx6XNO4TVnNHAAArL4woF3LmLHFfJrvfPE20KOUR9ICOJ2g=s72-c
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2022/02/sadachar-ka-taweez-harishankar-parsai.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2022/02/sadachar-ka-taweez-harishankar-parsai.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका