रेडियो का महत्व पर निबंध | Essay on Radio in Hindi

SHARE:

रेडियो का महत्व पर निबंध Essay on Radio in Hindi रेडियो की उपयोगिता पर निबंध रेडियो का महत्व पर निबंध Radio Essay in Hindi Essay on Usefulness of Radi

रेडियो की उपयोगिता पर निबंध


रेडियो की उपयोगिता पर निबंध रेडियो का महत्व पर निबंध Radio Essay in Hindi Essay on Usefulness of Radio in Hindi Hindi Essay on Radio ka Mahatva रेडियो का महत्व - आधुनिक वैज्ञानिक अविष्कारों में से रेडियो सबसे अधिक लोकप्रिय है। यह आज सर्वसाधारण की वस्तु बन गया है। चाहे ग्वाला हो या चरवाहा ,घसयारिन हो या खेत में हल चलाने वाला किसान - सब इस पर मुग्ध है। रेडिओ की लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि बिना रेडियो संगीत के स्त्रियाँ दाल नहीं बीन सकती हैं ,हज्जाम वालों की क़तर ब्योंत ठीक नहीं कर सकता है ,पनवाड़ी ठीक तरह से पान नहीं लगा सकता है। लडकियाँ कहती है कि वे इसके बिना हिसाब के प्रश्न ठीक नहीं निकाल सकती हैं तथा स्वेटर बुनने में भूल कर जाती हैं। रेडियो के बिना पिकनिक भी बेमज़ा हो जाती है। रेडियो अकेले का साथी है ,बच्चों का मनोरंजन है ,जवानों की महफील है तथा बूढों का मित्र है। 

रेडियों के अनेकानेक लाभ है। यह मनोरंजन ,ज्ञानवर्धन ,शिक्षा ,व्यापारिक उन्नति ,राष्ट्रीय एकता आदि कई क्षेत्रों में लाभकारी है। रेडियो के लाभ को हम निम्नलिखित रूपों में देख सकते हैं - 

मनोरंजन - सर्वप्रथम रेडियो मनोरंजन का साधन है। अधिकाँश लोग इसे इसी रूप में अपनाते हैं। रेडियो के माध्यम से आप मनचाहे गीत ,लोकगीत ,नाटक ,कहानियां ,चुटकुले आदि सुन सकते हैं। आजकल रेडियो श्रोताओं से पूरी तरह जुड़ गया है। श्रोतागण अपनी फरमाईस भेजकर गीत संगीत या रेडियो के नाटक सुन सकते हैं। ये कार्यक्रम इस विविधता से प्रस्तुत किये जाते हैं कि बूढ़े से लेकर बच्चे तक इसका आनंद लेते हैं। 

रेडियो का महत्व पर निबंध | Essay on Radio in Hindi
रेडियो

ज्ञानवर्धन -
रेडियो हमारी जानकारी बढ़ाने का भी बहुत बड़ा माध्यम है। हर घंटे पश्चात् जो समाचार प्रसारित किये जाते हैं। उसमें हमारे देश की वर्तमान गतिविधियों का पता चलता रहता है। समाचारों के कारण दूर दराज़ के गांवों के लोग भी देश की गतिविधिओं में रूचि लेने लगे हैं। समाचारों के अतिरिक्त विशेष घटनाओं ,उत्सवों ,जयंतियों आदि पर विशेष चर्चाएँ प्रसारित की जाती है। इनसे हमारा ज्ञान बढ़ता है। इनके अतिरिक्त कृषि ,रसोई बनाना ,घर - गृहस्थी के नुस्खे ,परिवार नियोजन ,बचत आदि पर भी अनेक कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं। 

शिक्षा - आजकल रेडियो द्वारा विज्ञान ,हिंदी ,अंग्रेजी ,सामाजिक इतिहास आदि विषयों की शिक्षा दी जाती है। भारत जैसे गरीब देश में ,जहाँ हर जगह पाठशालाओं की सुविधा नहीं उपलब्ध है ,रेडियो द्वारा शिक्षा प्रसार का विशेष महत्व है। इस योजना से अनेक लोग लाभ प्राप्त करते हैं। 

व्यापारिक उन्नति - रेडियो द्वारा व्यापार ने भी दिन दुगुनी रात चौगुनी उन्नति की है। विविध भारती की विज्ञापन सेवा ने व्यापार को बहुत लाभ पहुँचाया है। विज्ञापनों के कारण कोई व्यापारी अपने माल को रातों रात देश व्यापी बना सकता है। आजकल रेडियो में शेयर बजार के भाव ,सोना ,चाँदी ,गुड ,अनाज ,दाल आदि के भाव भी आते हैं। इनसे व्यापार को बहुत लाभ पहुँचता है। 

राष्ट्रीय एकता में साधक - रेडियो राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधता है। इसके माध्यम से एकता वर्धक कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं। दूसरे ,हिदी भाषा के समाचारों द्वारा सारा देश हिंदी से परिचय प्राप्त करता है। तीसरे ,रेडियो द्वारा देश में जैसा चाहे ,वैसा वायुमंडल बनाया जा सकता है। इस प्रकार रेडियो ने अनेक लाभ है। 


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका