Pardes Main Basa Bharat कक्षा 8 नूतन गुंजन

SHARE:

परदेश में बसा भारत कक्षा 8 नूतन गुंजन परदेश में बसा भारत पाठ के प्रश्नोत्तर Pardesh Main Basa Bharat Lekh Gunjan Hindi Paathmala प्रश्नोत्तर सारांश

परदेश में बसा भारत


रदेश में बसा भारत कक्षा 8 नूतन गुंजन पाठ 16 परदेश में बसा भारत पाठ का सारांश परदेश में बसा भारत पाठ के प्रश्नोत्तर Pardesh Main Basa Bharat Explanation pardesh me basa bharat Class 8 Gunjan Hindi Paathmala gunjan hindi book Question Answer of Pardesh Main Basa Bharat Lekh 


परदेश में बसा भारत पाठ का सारांश

प्रस्तुत पाठ  परदेश में बसा भारत  से लिया गया है। भारतीय मूल के लोग दुनिया में जहाँ-जहाँ भी बसे हैं, वहाँ उन्होंने अपने देश की सभ्यता और संस्कृति का प्रसार किया है। अपने उत्सवों धर्मग्रंथों, भाषा और परम्पराओं को उन्होंने परदेश में भी जीवित रखा है। प्रस्तुत पाठ में ऐसे कई देशों का जिक्र हुआ है, जहाँ अगर हम चले जायें तो अजनबी होने का आभास होगा ही नहीं। अपने देश की ख़ुशबू और  रंग वहाँ अपनेपन का अहसास दिलाती है। परदेश जाकर एक नई दुनिया देखने की इच्छा सब की होती है। लेकिन अपने देश की तरह खान-पान  और सुविधाएं होने पर भी भाषा, संस्कृति, जलवायु के ताने-बाने में विविधता के कारण विदेश की धरती से भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन मसहूस नहीं होता। लेकिन दुनिया के कुछ ऐसे भी देश है जहाँ घुमने के बाद भारतीय संस्कृति से ऐसे अभिभूत हो जाएँगे, जैसे आप भारत में होकर भी नहीं रहेंगे। वहाँ की भाषा खान-पान के तौर तरीके, पारम्परिक भारतीय वेशभूषा और धार्मिक रीति-रिवाज देखकर ऐसा लगेगा, जैसे आप भारत में ही हो। इसका श्रेय उनलोगों को जाता है, जिन्होंने सागर पार जाकर भारतीय संस्कृति की जड़े जमाई और अपने तौर-तरीकों से एक नया भारत बसाया । 

Pardes Main Basa Bharat कक्षा 8 नूतन गुंजन
परदेश में बसा भारत
इसमें से कुछ लोग रोजगार की तलाश में यहाँ आये थे और कुछ लोग अंग्रेजी शासन काल के दौरान जबरदस्ती उठा कर लाये गए थे। कुछ जगहों पर हमारी संस्कृति और सभ्यता इसलिए पहुँची की वहाँ के लोगों को इसने आकर्षित किया। इस तरह इसकी जड़ें दुनिया की अनेक देशों में जमती चली गई। इसमें कुछ देश है, जिसमें सबसे पहला नाम मॉरीशस का है, जिसने भारतीय जीवन शैली और उसके संस्करों को अपने भीतर बसाया है। मॉरीशस हिन्द महासागर में मेडागास्कर से लगभग 500 मील पूर्व में स्थित है। यहाँ 1900 शताब्दी में गन्ने की खेती के लिए भारत से गिरमिटिया मजदूर के तौर पर लोगों को यहाँ लाया गया। 'शर्तबंद' और अग्रीमेंट के अंतर्गत आने के कारण ये शर्तबंदी मजदूर कहलाए। अंग्रेजी का तत्सम शब्द 'अग्रीमेंट' बिगड़कर 'गिरमिट' हो गया और गिरमिट के अनुसार काम करनेवाले 'गिरमिटिया' बन गए। इन्हीं लोगों ने बड़ी मेहनत से यहाँ अपनी दुनिया बसायी। यहाँ रहने वाले लोग आज भी तीज-त्यौहार में अपनी परंपराओं का निर्वाह करते हैं। मॉरीशस में अंग्रेजी और फ्रेंच के अलावा क्रियोल भाषाएँ भी चलन में है। हिंदी और भोजपुरी का भी यहाँ जबरदस्त वर्चस्व है। यहाँ भारतीय सिनेमा का व  धार्मिक टेलीविजन कार्यक्रमों का बड़ा दर्शक वर्ग है। यहाँ के गाँव घरों, सिनेमाघरों, बसों के नाम दुकानों के नाम भारतीय हैं जैसे- नालन्दा, सुर्य वंशी, बनासर , सम्राट अशोक तथा अजंता आदि है। मॉरीशस द्विप विलुप्त हो चुके पक्षी डोडो के एकमात्र घर के रूप में जाना जाता है | 


विदेशों में एक नाम फिजी का भी है फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर के मेनालेशिया में स्थित 300 से अधिक छोटे-बड़े द्वीपों का समूह है। फिजी में भारतीय शिक्षा का गहरा प्रभाव है | यहाँ चलनेवाले अनेक स्कूलों में भारतीय तौर-तरीकों से पढ़ाई की व्यवस्था है। सन् 1904 से आर्य समाज यहाँ भारतीय की लौ जगाने में संलग्न हैं। आर्यसमाज द्वारा संचालित संस्थाएँ यहाँ की शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यहाँ के कुल आबादी के 38 फीसदी भारतीय हैं। पर्यटन और खेती उनके आय के प्रमुख स्रोत हैं। थाईलैंड  में भी भारतीय परम्परा की अमिट छाप है । बौद्ध मान्यताओं की उँगली थामे भारतीय परम्परा यहाँ पहुँची थी। थाईलैंड में गेरुए वस्त्र पहने बौद्ध भिक्षु और सोने, संगमरमर व पत्थर से बनी बुद्ध की मूर्तियाँ यहाँ आमतौर पर देखी जा सकती है। यहाँ के लगभग 95% नागरिक बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं |  

कानाडा में भी भारत की खुशबू महसूस की जा सकती है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ लगभग एक सदी से भारतीय परिवार बसे हैं। कानाडा मूल के फ्रेंच निवासी पूरे जोश के साथ ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखाई देते हैं | सरी शहर में भारतीय कपड़ों की ढेरों दुकानें हैं | कानाडा के कई शहरों में हिन्दू मंदिर है । जगह-जगह गिद्दे और गरबे की गूँज सुनाई देती है। कानाडा में भारत की खुशबू बसी हुई है। कानाडा के कई शहरों में हिन्दू मंदिर हैं | इनमें सरी शहर की यह खासियत है कि यहाँ के सड़कों के किनारे भारतीय कपड़ों से सजी ढ़ेरों दुकानें दिखाई दे जाती हैं। यहाँ जय दुर्गा देवस्थानम की अपनी अनूठी शान है। कानाडा में छाए पंजाबियों के गिद्दे और गुजरातियों के गरबे की गूँज से ऐसा प्रतीत होता है कि भविष्य में यह देश भारतीय संस्कृति का ही भाई हो जाएगा। गुयाना भी भारतीयों के रीति-रिवाज और परम्पराओं से अछूता नहीं है | दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पूर्व में स्थित गुयाना भारतीय मूल्यों एवं संस्कृति के कारण विख्यात है। यह ब्रिटिश गुयाना के नाम से प्रचलित है, जिसके कुल आबादी के लगभग पचास फीसदी भारतीय मूल के है। दिवाली पर यहाँ राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। यहाँ  पेड़े और खीर शौक से खाई जाती है। आज यहाँ इसकी प्राथमिकता है। इन देशों के अलावा भी नेपाल, मलेशिया, इंडोनेशिया, कम्बोडिया, श्रीलंका आदि देशों में भी भारतीय संस्कृति का बोल-बाला है। भारतीयों ने अपने देश के परम्परा, संस्कृति को आज भी विदेशों में संजो कर रखा है । इस पाठ में हमें यही जानने को मिलता है कि भारतीयों ने दूसरे देशों में भी हमारे संस्कृति और परम्परा एवं धार्मिक विचारों को बिखेरा है और भारत की परम्परा को बढ़ावा दिया है...|| 

--------------------------------------------------------


परदेश में बसा भारत पाठ के प्रश्न उत्तर


प्रश्न-1 हम विदेशी धरती से भावनात्मक जुड़ाव महसुस क्यों नहीं कर पाते ? 

उत्तर- 
अपने देश जैसा खान-पान और सुविधाएँ होने पर भी भाषा, जलवायु और सांस्कृतिक ताने-बाने में विविधता के कारण विदेश की धरती में भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन महसूस नहीं होता | 

प्रश्न-2 मॉरीशस में कौन-कौन सी भाषाएँ प्रचलित है ? 

उत्तर- मॉरीशस में अंग्रेजी और फ्रेंच के अलावा क्रियोल भाषाएँ भी चलन में है। हिंदी और भोजपुरी का भी यहाँ जबरदस्त वर्चस्व है | 

प्रश्न-3 सरी शहर की क्या खासियत है ?

उत्तर- 
सरी शहर की यह खासियत है कि यहाँ के सड़कों के किनारे भारतीय कपड़ों से सजी ढ़ेरों दुकानें दिखाई दे जाती है। यहाँ जय दुर्गा देवस्थानम की अपनी अनूठी शान है | 

प्रश्न-4 थाईलैंड में आमतौर पर क्या देखा जा सकता है ? 

उत्तर- थाईलैंड में गेरुए वस्त्र पहने बौद्ध भिक्षु और सोने, संगमरमर, व पत्थर से बनी बुद्ध की मूर्तियाँ यहाँ आमतौर पर देखी जा सकती हैं | 

प्रश्न-5 गुयाना में कौन-कौन सी भारतीय मिठाइयाँ शौक से खाई जाती है ? 

उत्तर- 
गुयाना में पेड़े और खीर शौक से खाई जाती हैं |  

प्रश्न-6 गिरमिटिया का क्या अर्थ है ? ये लोग कौन थे ? 

उत्तर- गिरमिटिया का अर्थ है अग्रीमेंट के अंतर्गत आनेवाले। 19वीं शताब्दी में गन्ने की खेती के लिए भारत से गिरमिटिया मजदूर के तौर पर लोगों को यहाँ लाया गया। शर्तबंद और अग्रीमेंट के अंतर्गत आने के कारण ये शर्तबंदी मजदूर कहलाए। अंग्रेजी का तत्सम शब्द अग्रीमेंट बिगड़कर गिरमिट हो गया और गिरमिट के अनुसार काम करनेवाले गिरमिटिया बन गए | 

प्रश्न-7 फिजी में भारतीयों के लिए शिक्षा की क्या व्यवस्था है ? 

उत्तर- 
फिजी में चलनेवाले अनेक स्कूलों में भारतीय तौर-तरीकों से पढ़ाई की व्यवस्था है। सन् 1904 से आर्य समाज यहाँ भारतीय की लौ जगाने में संलग्न हैं। आर्यसमाज द्वारा संचालित संस्थाएँ यहाँ की शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। 

प्रश्न-8 विदेशों में भारतीय संस्कृति की लौ कैसे पहुँची ? 

उत्तर- विदेशों में भारतीय संस्कृति की लौ जगाने का श्रेय उन लोगों को जाता है, जिन्होंने सागर पार जाकर भारतीय संस्कृति की जड़ें जमाई और अपने ढंग से एक अलग भारत बनाया। इनमें से कुछ लोग रोजगार की तलाश में यहाँ आये थे और कुछ लोग अंग्रेजी शासन काल के दौरान जबरदस्ती उठा कर लाये गए थे। कुछ जगहों पर हमारी संस्कृति और सभ्यता इसलिए पहुँची की वहाँ के लोगों को इसने आकर्षित किया। इस तरह इसकी जड़ें दुनिया की अनेक देशों में जमती चली गई। 

प्रश्न-9 कानाडा में भारत की खुशबू कैसे महसूस कर सकते हैं ? 

उत्तर- 
कानाडा मूल के फ्रेंच निवासी पूरे जोश के साथ ढ़ोल-नगाड़ों पर नाचते दिखाई देते हैं | सरी शहर में भारतीय कपड़ों की ढेरों दुकानें हैं | कानाडा के कई शहरों में हिन्दू मंदिर हैं । जगह-जगह गिद्दे और गरबे की गूँज सुनाई देती है। इस प्रकार कानाडा में भारत की खुशबू महसूस कर सकते हैं | 

प्रश्न-10 एक शब्द में उत्तर दीजिए --- 

उत्तर- निम्नलिखित उत्तर हैं - 

क. मॉरीशस कहाँ स्थित है ? 

उत्तर- हिन्द महासागर में | 

ख. भारत के अलावा और किस देश में हिंदी राजभाषा के रूप में मान्य है ? 

उत्तर- फिजी में | 

ग. फिजी में कौन-सी संस्था भारतीयता की लौ जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ?  उत्तर- आर्यसमाज  | 

घ. मॉरीशस की गाँवों में कौन-से भारतीय लोकगायन सुनाई देते हैं ?  

उत्तर- बिरहा-हरपरौरी  | 

ङ  कानाडा में किन लोकनृत्यों की गूँज है ? 

उत्तर- गिद्दा और गरबा  | 

---------------------------------------------------------
 
प्रश्न-11 निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए --- 

उत्तर- 
निम्नलिखित उत्तर हैं - 
• जीवन - ज़िंदगी, आयु
• जड़ - मूल, आदि
• खुशबू- महक, सुगंध
• वस्त्र - कपड़ा, वसन

प्रश्न-12 निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए --- 

उत्तर- 
निम्नलिखित उत्तर हैं - 
• प्राचीन - नवीन
• सहयोग - असहयोग
• स्नेह - घृणा
• राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय 

प्रश्न-13 पाठ में आए दस भावावाचक संज्ञा शब्द चुनिए और उनके विशेषण शब्द बनाइए --- 

उदाहरण - विस्मृत (भाववाचक संज्ञा) विस्मृत ( विशेषण)

उत्तर- निम्नलिखित उत्तर हैं - 

भाववाचक संज्ञा    -    विशेषण

• रोमांच          -         रोमांचक
• भारतीयता    -          भारतीय
• गहराई          -           गहरा
• मेहनत          -          मेहनती
• परंपरा          -         पारंपरिक
• संस्कृति        -          सांस्कृतिक
• बनावट         -          बनावटी
• स्नेह             -           स्नेहिल
• सम्मान         -          सम्मानित
• सहयोग    -          सहयोगी

प्रश्न-14 श, ष और स के उच्चारण में बहुत बारीक अंतर है। श के उच्चारण में जीह्वा तालु को स्पर्श करते हुए गर्म हवा छोड़ती है। यह तालव्य है। ष मूर्धन्य है  जो ऋ , र और ट वर्ग के साथ प्रयुक्त होता है ; जैसे - ऋषि, ऋषभ, कृषि, ग्रीष्म, राष्ट्र, पृष्ठ | 

स के उच्चारण में जिह्वा दाँत से स्पर्श करती है, इसलिए इसे दन्त्य कहते हैं । 

• पाठ से श, ष और स वर्णों वाले चार-चार शब्द 
  छाँटकर लिखिए --- 

उत्तर - निम्नलिखित उत्तर हैं - 

• श -  शैली, मॉरीशस, परिवेश, शर्तबंद
• ष -  आकर्षित, वेशभूषा, भाषा, घोषित
• स - समुदाय, परदेश, सभ्यता, संस्कृति

प्रश्न-15 इन वाक्यों को पढ़िए --- 

• विद्यालय के बाहर बस मिलती है।
• तुम घर के भीतर क्या कर रहे हो ? 

इन वाक्यों में के बाहर था के भीतर क्रियाविशेषण जैसे दिखते हैं परन्तु ये विद्यालय, बस तथा घर से सम्बन्ध हैं तथा यह सम्बन्धबोधक हैं। सम्बन्धबोधक अव्यय संज्ञा या सर्वनाम के बाद प्रयुक्त होते हैं । ये संज्ञा या सर्वनाम का वाक्य के दूसरे शब्दों के साथ सम्बन्ध बनाते हैं | 

• नीचे लिखे वाक्यों में सही सम्बन्धबोधक भरकर वाक्य पूरे कीजिए --- 

के बाहर, के पास, के कारण, से अधिक, से दूर

उत्तर- निम्नलिखित उत्तर हैं - 

i . मेरे घर के पास एक पुस्तकालय है ।
ii . रमन, रजत से अधिक बुद्धिमान है।
iii . वह ठण्ड के कारण मर गया।
iv . नानी जी कमरे के बाहर बैठी हैं।
v . अनन्या का घर मेरे घर से दूर है।

प्रश्न-16 निर्देशानुसार वाक्य बदलिए --- 

• यहाँ वे हर पर्व वैसे ही मनाते हैं जैसे भारत में | (सरल वाक्य)

उत्तर- यहाँ वे हर पर्व भारत जैसे ही मनाते हैं | 

• दिवाली पर वे लोग नए वस्त्र पहनते हैं और पूजा- प्रार्थना करते हैं । (सरल वाक्य)

उत्तर- दिवाली पर वे लोग नए वस्त्र पहनकर पूजा-प्रार्थना करते हैं | 

• परदेश में जाकर नई दुनिया देखने का रोमांच किसे नहीं होता। (मिश्रित वाक्य)

उत्तर- किसे यह रोमांच नहीं होता कि वह परदेस में जाकर नई दुनिया देखे | 

• जैसे ही हम घर से बाहर निकले, धूप निकल आयी। (सरल वाक्य)

उत्तर- हमारे घर से बाहर निकलते ही धूप निकल आई | 

• मैंने कहानी की पुस्तक पढ़कर अपने मित्र को दे दी | (संयुक्त वाक्य) 

उत्तर - मैंने कहानी की पुस्तक पढ़ी और अपने मित्र को दे दी | 


---------------------------------------------------------



Pardes Main Basa Bharat पाठ के शब्दार्थ 


• भावनात्मक - भावनाओं पर आधारित
• ललक - तीव्र इच्छा
• अभिभूत - भावविभोर, मुग्ध
• आध्यात्मिक - धर्म से सम्बंधित
• आधिपत्य - शासन
• वर्चस्व - प्रधानता
• विलुप्त - समाप्त
• परिवेश - वातावरण, माहौल
• अनुयायी - अनुसरण करने वाले
प्रस्तरों - पत्थरों
स्वर्णमंडित - सोने से जड़े हुए
सहोदर - सगा भाई   | 



                              
© मनव्वर अशरफ़ी

COMMENTS

Leave a Reply: 2
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका