वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत Class 11 Hindi NCERT आरोह

SHARE:

वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत Class 11 Hindi NCERT आरोह वे आँखें कविता की व्याख्या वे आँखें कविता वे आँखें कविता question answer वे आँखें कविता का सारांश वे आँखें कविता summary वे आँखें कविता का मूल भाव वे आँखें कविता का अर्थ वे आँखें कविता का भावार्थ sumitranandan panth sumitranandan Class 11 hindi Ve akhe full explanation Ve ankhe class 11 Ve aankhe class 11 सुमित्रानंदन पंत Class 11 hindi ve aankhen Class 11 ve aankhein कक्षा 11 वे आँखे ve aankhen class 11 hindi question answer ve aankhen class 11 ncert solutions ve aankhen class 11 hindi summary ve aankhen class 11 explanation आरोह Class 11 aroh Ve aankhen hindi line by line explanation Class 11th वे आँखें अंधकार की गुहा सरीखी आरोह वे आँखें कविता की व्याख्या

वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत


वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत Class 11 Hindi NCERT आरोह वे आँखें कविता की व्याख्या वे आँखें कविता वे आँखें कविता question answer वे आँखें कविता का सारांश वे आँखें कविता summary वे आँखें कविता का मूल भाव वे आँखें कविता का अर्थ वे आँखें कविता का भावार्थ sumitranandan panth sumitranandan Class 11 hindi Ve akhe full explanation Ve ankhe class 11 Ve aankhe class 11 सुमित्रानंदन पंत Class 11 hindi ve aankhen Class 11 ve aankhein कक्षा 11 वे आँखे ve aankhen class 11 hindi question answer ve aankhen class 11 ncert solutions ve aankhen class 11 hindi summary ve aankhen class 11 explanation आरोह Class 11 aroh Ve aankhen hindi line by line explanation Class 11th वे आँखें अंधकार की गुहा सरीखी आरोह 

वे आँखें कविता की व्याख्या  


अंधकार की गुहा सरीखी
उन अाँखों से डरता है मन, 
भरा दूर तक उनमें दारुण
दैन्य दुख का नीरव रोदन ! 

वह स्वाधीन किसान रहा,
अभिमान भरा अाँखों में इसका,
छोड़ उसे मँझधार आज
संसार कगार सदृश बह खिसका | 

भावार्थ - प्रस्तुत पंक्तियाँ सुमित्रानंदन पंत जी के द्वारा रचित कविता वे आँखें से उद्धृत हैं | प्रस्तुत कविता में, कवि पंत जी के द्वारा भारतीय कृषकों के शोषण व दयनीय दशा को वर्णित किया गया है | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि किसानों की दयनीय स्थिति का बेहद मार्मिक चित्रण करते हुए कहते हैं कि जो शोषित किसान हैं, उनकी आँखें मानो अँधेरी गुफा के समान दिखती हैं, जिनसे मेरा मन भयभीत है | ऐसा प्रतीत होता है कि उनमें दूर तक कोई कष्टप्रद व दुःख का मौन रुदन भरा हुआ है | 

आगे कवि कहते हैं कि वह सदैव स्वाधीन किसान था | उसके अपने खेत थे | उसकी आँखों में स्वाभिमान झलकता था | परन्तु, आज संसार ने उसे समस्याओं के मँझधार में छोड़कर उससे दूर चला गया है | आज वह किसान अकेला पड़ गया है | 


लहराते वे खेत दृगों में
हुआ बेदखल वह अब जिनसे,
हँसती थी उसके जीवन की
हरियाली जिनके तृन-तृन से !

आँखों ही में घूमा करता
वह उसकी आँखों का तारा, 
कारकुनों की लाठी से जो 
गया जवानी ही में मारा | 

भावार्थ - प्रस्तुत पंक्तियाँ सुमित्रानंदन पंत जी के द्वारा रचित कविता वे आँखें से उद्धृत हैं | प्रस्तुत कविता में, कवि पंत जी के द्वारा भारतीय कृषकों के शोषण व दयनीय दशा को वर्णित किया गया है | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि किसानों की दयनीय स्थिति का बेहद मार्मिक चित्रण करते हुए कहते हैं कि एक समय था, जब किसान की आँखों के सामने उसके अपने खेत लहलहाते नज़र आते थे | लेकिन अब उन खेतों से उसे बेदखल कर दिया गया है अर्थात् जमींदारों ने उसके खेत हड़प लिए हैं | कभी इन खेतों के तिनके-तिनके में हरियाली का वर्चस्व था, जो उसके जीवन को सुखमय बनाती थी | अफ़सोस, आज वह सब कुछ कहीं गुम हो गया है | 

आगे कवि पंत जी कहते हैं कि किसानों की आँखों का तारा अर्थात् उनके जवान बेटे, जिसका चित्र अब भी उसकी आँखों में घूमता रहता है | कभी किसानों के जवान बेटों को जमींदार के कारिंदों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला था | 


बिका दिया घर द्वार, 
महाजन ने न ब्याज की कौड़ी छोड़ी,
रह-रह आँखों में चुभती वह 
कुर्क हुई बरधों की जोड़ी !

उजरी उसके सिवा किसे कब
पास दुहाने आने देती ?  
अह, आँखों में नाचा करती  
उजड़ गई जो सुख की खेती !

भावार्थ - प्रस्तुत पंक्तियाँ सुमित्रानंदन पंत जी के द्वारा रचित कविता वे आँखें से उद्धृत हैं | प्रस्तुत कविता में,
सुमित्रानंदन पंत
सुमित्रानंदन पंत
कवि पंत जी के द्वारा भारतीय कृषकों के शोषण व दयनीय दशा को वर्णित किया गया है | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि किसानों की दयनीय स्थिति का बेहद मार्मिक चित्रण करते हुए कहते हैं कि जब किसान कर्ज में डूब गए तो महाजन ने किसानों के घर-द्वार बेच दिए और अपने ब्याज की कौड़ी-कौड़ी वसूली ली | किसानों को उनके घर से बेघर कर दिया | किसानों को अत्यधिक पीड़ा तब हुई, जब उनके बैलों को भी नीलाम कर दिया गया | यह बात आज भी किसानों की आँखों में चुभती है, जिसके कारण उन्हें गहरा दर्द मिला और उनके रोज़गार का साधन छीनने का कारण बना |

आगे कवि पंत जी कहते हैं कि किसान के पास उजरी नाम की दुधारू अर्थात् दूध देने वाली गाय थी, जो उसके सिवा किसी और को अपने करीब दूध दुहने नहीं आने देती थी | मजबूरीवश किसान को उसे भी बेचना पड़ा | इस बात का किसान को बहुत दुःख है | ये तमाम दृश्य उसकी आँखों में अब भी नाचते हैं |  किसान की सुख की खेती उजड़ गई, जिसके कारण वह उदास व दुखी है | 


बिना दवा दर्पन के घरनी 
स्वरग चली, ---आँखें आती भर,
देख-रेख के बिना दुधमुँही
बिटिया दो दिन बाद गई मर ! 

घर में विधवा रही पतोहू,
लछमी थी, यद्यपि पति घातिन,
पकड़ मँगाया कोतवाल ने,
डूब कुएँ में मरी एक दिन ! 

भावार्थ - प्रस्तुत पंक्तियाँ सुमित्रानंदन पंत जी के द्वारा रचित कविता वे आँखें से उद्धृत हैं | प्रस्तुत कविता में, कवि पंत जी के द्वारा भारतीय कृषकों के शोषण व दयनीय दशा को वर्णित किया गया है | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि किसानों की दयनीय स्थिति का बेहद मार्मिक चित्रण करते हुए कहते हैं कि गरीब किसान की पत्नी दवा के अभाव में चल बसी | यह सोचकर किसान की आँखों में आँसू आ जाते हैं | उचीत देख-रेख न होने के कारण पत्नी की मृत्यु के पश्चात् किसान की दुधमुँही बच्ची भी दो दिन बाद मर गई | 

आगे कवि पंत जी कहते हैं कि घर में एक विधवा बहु बची हुई थी, जिसका नाम लक्ष्मी था | परन्तु, अफ़सोस कि उसे अपने पति की मौत का जिम्मेदार माना जाता था | एक ऐसा काला दिन भी आया, जब गाँव के कोतवाल ने उसे बुलवाकर उसकी इज्जत लूट ली | परिणाम स्वरूप, किसान के बहु ने कुएँ में कूदकर आत्महत्या कर ली | अत: किसान का पूरा परिवार ही बिखर गया | 


खैर, पैर की जूती, जोरू 
न सही एक, दूसरी आती,
पर जवान लड़के की सुध कर
साँप लोटते, फटती छाती | 

पिछले सुख की स्मृति आँखों में 
क्षण भर एक चमक है लाती, 
तुरत शून्य में गड़ वह चितवन 
तीखी नोक सदृश बन जाती |  

भावार्थ - प्रस्तुत पंक्तियाँ सुमित्रानंदन पंत जी के द्वारा रचित कविता वे आँखें से उद्धृत हैं | प्रस्तुत कविता में, कवि पंत जी के द्वारा भारतीय कृषकों के शोषण व दयनीय दशा को वर्णित किया गया है | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि किसानों की दयनीय स्थिति का बेहद मार्मिक चित्रण करते हुए कहते हैं कि खैर, किसान को पत्नी की मृत्यु पर शोक नहीं है |  क्योंकि वह उसे पैर की जूती समान समझता है | एक के जाने के बाद दूसरी आ सकती है | पर किसान अपने जवान बेटे की मौत से बेहद दुखी है | उसकी छाती पर कष्ट रूपी साँप लोटते हैं | 

आगे कवि पंत जी कहते हैं कि किसान जब अपने पिछले सुखमय जीवन को स्मरण करता है तो उसकी आँखों में एक पल के लिए खुशियों की चमक समा जाती है | पर जैसे ही अगले पल किसान अपने वर्तमान को देखता है तो उसकी दृष्टि शून्य में गड़ जाती है और उसकी दृष्टि तीखी नोक के समान चुभने लगती है | 


वे आँखें कविता का सारांश मूल भाव 

प्रस्तुत पाठ या कविता वे आँखें कवि सुमित्रानंदन पंत जी के द्वारा रचित है | यह कविता पंत जी के प्रगतिशील दौर की कविता है | युगों- युगों से शोषण के शिकार किसानों का जीवन कवि को आहत करता है | कवि के अनुसार, स्वतंत्रता पश्चात् भी भारत में कृषकों के हक़ में तात्कालीन व्यवस्था या शासन की तरफ़ से कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया गया और किसान की स्थिति बद से बदतर होती चली गई | इस कविता में विकास की विरोधाभासी अवधारणाओं पर करारा प्रहार किया गया है | प्रस्तुत कविता ऐसे ही दुश्चक्र में फंसे किसानों के व्यक्तिगत एवं पारिवारिक दुखों की परतों को खोलती है और स्पष्ट रूप से विभाजित समाज की वर्गीय चेतना का खाका प्रस्तुत करती है | 


वे आँखें कविता के प्रश्न उत्तर question answer 


अंधकार की गुहा सरीखी
उन आँखों से डरता है मन | 

प्रश्न-1 आमतौर पर हमें डर किन बातों से लगता है ? 

उत्तर- आमतौर पर हमें जीवन की उन घटनाओं से डर लगता है, जिसमें हमारे अपनों की मृत्यु, अपमान और कठिन परिस्थितियों का सामना करना, अत्यधिक कष्ट भोगना इत्यादि घटनाएँ शामिल होती हैं | 

प्रश्न-2 उन आँखों से किसकी ओर संकेत किया गया है ? 

उत्तर- प्रस्तुत पाठ या कविता के अनुसार, उन आँखों से किसानों की दयनीय स्थिति या हालात की ओर संकेत किया गया है | 

प्रश्न-3 कवि को उन आँखों से डर क्यों लगता है ? 

उत्तर-  प्रस्तुत पाठ या कविता के अनुसार, कवि को उन आँखों से डर इसलिए लगता है, क्योंकि उन आँखों में शोषण, निराशा, दुःख, रुदन, पीड़ा आदि के सिवा कुछ भी नहीं है | 

प्रश्न-4 डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन क्यों किया है ? 

उत्तर- डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन इसलिए किया है, क्योंकि दूसरे लोग भी किसान की दयनीय व वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें | किसानों की जिस पीड़ा का अनुभव कवि को हुआ है, उस पीड़ा या दर्द को हर कोई महसूस कर सकें | 

प्रश्न-5 यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता क्या तब भी वह कविता लिखता ? 

उत्तर- यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता, शायद तब भी वह कविता लिखता | क्योंकि कविता लिखने के लिए मर्म या भावों का होना आवश्यक है, जो किसी भी परिस्थिति के अनुकुल हो सकता है | 

प्रश्न-6 कविता में किसान की पीड़ा के लिए किन्हें जिम्मेदार बताया गया है ? 

उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, कविता में किसान की पीड़ा के लिए शासक वर्ग, साहूकार, महाजन,  कोतवाल आदि को जिम्मेदार बताया गया है | 

प्रश्न-7 “पिछले सुख की स्मृति आँखों में क्षण भर एक चमक है लाती” --- इसमें किसान के किन पिछले सुखों की ओर संकेत किया गया है ? 

उत्तर- प्रस्तुत पंक्तियाँ 'सुमित्रानंदन पंत' जी के द्वारा रचित कविता 'वे आँखें' से उद्धृत हैं | किसान का भी एक भरा-पूरा परिवार था, जिसमें उसकी पत्नी, पुत्र, पुत्री, पुत्रवधू या बहु आदि सभी शामिल थे | किसान अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा था | उसके अपने खेत थे | गाय और बैल भी थे | अत: उक्त पंक्तियों में इन्हीं सुखों की ओर संकेत किया गया है | 


वे आँखें कविता के कठिन शब्द शब्दार्थ 


• कुर्क - नीलामी, बोली लगाना 
• बरघों - बैलों
• घरनी - घरवाली, पत्नी, अर्धांगिनी, जोरू 
• गुहा - गुफा
• सरीखी - समान
• दारूण - निर्दय, कठोर
• चितवन - दृष्टि, नज़र 
• बेदखल - हिस्सेदारी से अलग करना
• कारकुन - जमींदारों के कारिंदे
• दैन्य - दीनता, गरीबी 
• नीरव - शब्द रहित
• रुदन - रोना
• स्वाधीन - स्वतंत्र, आजाद 
• अभिमान - गर्व
• मँझधार - समस्याओं के बीच में 
• कगार - किनारा
• सदृश - समान
• दृग - आँख
• तृन - तिनका
• आँखों का तारा - बहुत प्यारा होना 
• महाजन - साहूकार, ऋणदाता
• कौड़ी - एक पैसा
• उजरी - उजला, सफ़ेद 
• सिवा - बिना, अलावा 
• दुहाने - दूध दुहने के लिए
• अह - आह 
• आँखों में नाचना - बार-बार सामने आना
• दवा-दर्पन - दवा आदि
• सुधकर - याद करना, स्मरण करना 
• साँप लोटते - अत्यधिक परेशान होना
• फटती छाती - बहुत दुख होना
• चमक लाना - खुशी लाना
• शून्य - आकाश
• दुधमुँही - नन्हीं, नवजात 
• पतोहू - पुत्रवधू, बहु 
• लछमी - लक्ष्मी
• घातिन - मारने वाली
• पैर की जूती - उपेक्षित | 


COMMENTS

Leave a Reply: 21
  1. So precisely..and clearly explained!!

    Great effort.
    ❤️

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Jab mene es poem ka pada apne paper se एक din pehle or uska meaning समझा to sachi me mujhe bahut hi bura laga किसानो के etni buried stithi dekhkar or uska bi bhut ज्यादा bi burn laga jidhar ladkiyon ko per ki jutti bola h- by diksha faujdar

      हटाएं
  2. So precisely..and clearly explained!!

    Great effort.
    ❤️

    जवाब देंहटाएं
  3. वे आंखे कविता में नारी के प्रति व्यक्त विचारों पर टिप्पणी लिखिए

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ish pad ma nari ko pear ki jhuti samjha nari ki baisjati ki esi soch ko humen dor karna hoga nari ki ijat karni hoge

      हटाएं
  4. वे आंखे कविता में नारी के प्रति व्यक्त विचारों पर टिप्पणी लिखिए

    जवाब देंहटाएं
  5. वे आंखे कविता में नारी के प्रति व्यक्त विचारों पर टिप्पणी लिखिए

    जवाब देंहटाएं
  6. Is pankti me nari ko pears lagane ko bola ja raha hai 😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂

    जवाब देंहटाएं
  7. Is pankti me nari ko pears lagane ko bola ja raha hai 😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ही अच्छी और सरलता से समझ में आने वाली visay वस्तु है धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  9. कविता वे आंखों के आधार पर महाजनों के चरित्र पर प्रकाश डालिए

    जवाब देंहटाएं
  10. वे आँखें शोर्ट आनसवर

    जवाब देंहटाएं
  11. nice explaination i would like to study hindi by this for ever

    जवाब देंहटाएं
  12. Nice answer and shorts answer thank you

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,2,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत Class 11 Hindi NCERT आरोह
वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत Class 11 Hindi NCERT आरोह
वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत वे आँखें कविता सुमित्रानंदन पंत Class 11 Hindi NCERT आरोह वे आँखें कविता की व्याख्या वे आँखें कविता वे आँखें कविता question answer वे आँखें कविता का सारांश वे आँखें कविता summary वे आँखें कविता का मूल भाव वे आँखें कविता का अर्थ वे आँखें कविता का भावार्थ sumitranandan panth sumitranandan Class 11 hindi Ve akhe full explanation Ve ankhe class 11 Ve aankhe class 11 सुमित्रानंदन पंत Class 11 hindi ve aankhen Class 11 ve aankhein कक्षा 11 वे आँखे ve aankhen class 11 hindi question answer ve aankhen class 11 ncert solutions ve aankhen class 11 hindi summary ve aankhen class 11 explanation आरोह Class 11 aroh Ve aankhen hindi line by line explanation Class 11th वे आँखें अंधकार की गुहा सरीखी आरोह वे आँखें कविता की व्याख्या
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEizKh7oXvagmE3n-jdPTVmmLlh092tn23On0HBekFo2SxjQ24JxaZB6piOZ34U12B7tQ-W9Xcg77jmPcd0oYwQsxBndOSBa9AL6fvFNp4tVEiVbBfOj5qcruBFrc_xVkdVu64ysMFiNkquh/s1600/sumitra+nandan+pant.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEizKh7oXvagmE3n-jdPTVmmLlh092tn23On0HBekFo2SxjQ24JxaZB6piOZ34U12B7tQ-W9Xcg77jmPcd0oYwQsxBndOSBa9AL6fvFNp4tVEiVbBfOj5qcruBFrc_xVkdVu64ysMFiNkquh/s72-c/sumitra+nandan+pant.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2020/08/class-11-hindi-ve-aankhen-ncert-solutions.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2020/08/class-11-hindi-ve-aankhen-ncert-solutions.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका