क्या निराश हुआ जाए पाठ का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर

SHARE:

kya nirash hua jaye full essay kya nirash hua jaye text kya nirash hua jaye author kya nirash hua jaye answers aglasem kya nirash hua jaye summary in english kya nirash hua jaye writer kya nirash hua jaye extra question answer kya nirash hua jaye path ka saransh क्या निराश हुआ जाए प्रश्न उत्तर क्या निराश हुआ जाए सारांश क्या निराश हुआ जाए समरी क्या निराश हुआ जाए class 8 क्या निराश हुआ जाए के प्रश्न उत्तर यह सबसे कठिन समय नहीं ncert solutions for class 8 hindi chapter 7 क्या निराश हुआ जाये इन हिंदी

क्या निराश हुआ जाए हजारीप्रसाद द्विवेदी


क्या निराश हुआ जाए हजारीप्रसाद द्विवेदी क्या निराश हुआ जाए पाठ का सारांश क्या निराश हुआ जाए पाठ के प्रश्न उत्तर क्या निराश हुआ जाए पाठ के लेखक का नाम  kya nirash hua jaye class 8 kya nirash hua jaye full explanation ncert class 8 hindi chapter 7 summary Kshitij क्या निराश हुआ जाए पाठ योजना 

क्या निराश हुआ जाए पाठ का सारांश

क्या निराश हुआ जाए ? , हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी द्वारा लिखित एक प्रेरणात्मक निबंध है।  इस निबंध में लेखक ने प्राचीन मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी गहरी आष्टा प्रकट किया है।  आज की विघटन पूर्ण  सामाजिक अवस्था को देखकर वह दुःखी है ,परन्तु निराश नहीं है।  लेखक के अनुसार अच्छाई एवं बुराई तो मानव जीवन के दो पहलु हैं।  वे क्रमशः समयानुसार आते - जाते रहते हैं। अतः आज मानवता को कलंकित करने वाला यह अन्धकार अवश्य समाप्त  फिर आशा का सूर्य उदित होगा। अन्धकार अवश्य समाप्त होगा और फिर आशा का सूर्य उदित होगा। ऐसी परिस्थिति में हमें निराश  की आवश्यकता नहीं है।  
  
क्या निराश हुआ जाए पाठ का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर
लेखक वर्तमान सामाजिक वातावरण का यथार्थ चित्रण प्रस्तुत किया है। लेखक देश की वर्तमान स्थिति से बहुत उदासीन है। सुबह उठते ही समाचार पत्रों में ठगी ,चोरी और तस्करी के समाचारों को पढ़कर उसका मन उद्गीन्न हो जाता है।  प्रायः ऐसा देखा जाता है कि लोग एक दूसरे के दोषों को खोजों में ही व्यस्त रहते हैं।  आज ऐसा वातावरण बन गया है कि सच्चे व्यक्ति का कहीं मूल्य ही नहीं है।  जो कुछ भी नहीं करता ,उसमें हज़ारों दोष ढूंढे जाते हैं। लेखक के अनुसार आदमी हूँ गुनाह करता हूँ के आधार पर मनुष्य में गुण और दोष तो होते ही हैं। दुःख का विषय यह है कि गुणों का कम परन्तु दोषों का बढ़ा चढ़ा पेश करते हैं। यही िष्टि चिंता का विषय है।  लेखक भारतीय संस्कृति की गरिमा एवं स्वर्णिम भविष्य की कल्पना को साकार रूप में देखने का विश्वासी है। लेखक का मन यह देखकर दुखी होता है कि आज लोग गाँधी ,तिलक ,विवेकानंद और स्वामी रामतीर्थ के आदर्शों से क्यों विमुख हो रहे हैं।  महात्मा गाँधी की राम राज्य की कल्पना जिसका मूल अभिप्राय था।  दैहिक दैविक भौतिक तापा ,राम राज काहू नहीं व्यापा  से आज के शासक कोसों दूर है।  हमारे मनीषियों की महानता उनके आध्यात्मिक चिंतन की थी जिससे इस देश को विश्वगुरु कहा जाता था।  आज हम लक्ष्य की ओर नहीं बढ़ रहे हैं। अतीत से ही यह देश विभिन्न जातियों एवं परिवारों का संगम रहा है।  सम्पूर्ण दुनिया में विश्व बंधुत्व का आदर्श स्थापित करने वाला देश आज सम्प्रदारियका एवं वैमनष्य से जूझ रहा है।ईमानदार एवं परीक्ष्मी संघर्षमय जीवन जी रहे हैं जब कि फ़रेबी एवं असामाजिक तत्व सुखमय जी रहे हैं।  परिस्थ्ति कुछ ऐसी हो गयी है कि जीवन के सच्चे आदर्शों के बारे लोगों की आष्टा ही हिलने लगी है।  परन्तु आज भी लेखक का मन निराश नहीं है। उसकी मान्यता है कि हमारे राष्ट्र के अतीत के आदर्श की जड़ें इतनी गहरी हैं कि अपसंस्कृति का यह झोंका उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।  अतः ऊपर से चाहे कितना भी कोलाहल क्यों न हो ,अंदर से भारत अब भी महान है।

लेखक के अनुसार आज सवत्र जो उहापोह की स्थिति है उसके जिम्मेदार हम स्वयं है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह काल एवं परिशतितयों के अनुसार  नियम कायदे बनता रहता है।  समय परिवर्तन के साथ वह उसमें संसोधन भी किया करता है।  इस परिवर्तन में यदि वह रंच मात्र भी भूल कर देता है तो हमें सदियों उसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है। आज की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि जो साधारण नियम कानून सबके लिए बनाये जाते हैं ,सुबिधापूर्ण वर्ग उसे अपने अनुसार मोड़ लेते हैं। सामाजिक कायदे कानून पुराने संस्कारों से टकराते हैं और उनके दोषों का निराकरण होता रहता हैं।  अतः परिष्ट्ती विशेष को देखकर हताश हो जाना ठीक नहीं है। 
 
लेखक ने अपने जीवन की दो घटनाओं का उल्लेख करता है यह बताता है कि सब कुछ होते हए भी आज भी समाज में अच्छे लोगों और अच्छाई की कमी नहीं है। एक बार लेखक यात्रा के समय दस रुपये किराये की जगह एक सौ रुपये का नोट दे दिया।  वह जाकर गाड़ी में बैठ गया परन्तु कुछ ही देर बाद टिकट बाबू उसे खोजते हुए सेकंड क्लास के डिब्बे में आया और माफ़ी मांगते हुए उन्हें नब्बे रुपये लौटा दिए।  लेखक के अनुसार इस घटना का आज भी बहुत महत्व है। यह ईमानदारी के प्रति हमारे खोये हुए विश्वास को जगाती है।  दूसरी घटना में लेखक एक बार सपरिवार बस से यात्रा कर रहा था। मंजिल के कुछ दूर पहले ही बस ख़राब हो गयी।  रात के दस बजे थे। सभी घबड़ाये हुए हुए था।  एकाएक कंडक्टर एक सायकिल लेकर तेज़ी से भागा। लोग ड्राइवर को घेर कर उस पर शक करने लगे कि वे लोग डाकुओं से मिले हुए हैं तथा उसे मारने पर उतारू हो गए।  लोगों के मन में दशहत बैठ गयी थी क्योंकि एक दिन पहले ही उस स्थान पर एक बस लूट ली गयी थी।  किन्तु थोड़ी देर में ही कंडक्टर ने एक खाली बस, साथ में पानी और कुछ दूध लेकर आया।लोगों के चेहरे खिल उठे और वह कबीर बारह बजे सकुशल मंजीत तक पहुंचे गए।  लोगों ने कंडक्टर को धन्यवाद दिया। ड्राइवर से माफ़ी मांगी। 

लेखक  निष्कर्ष पर पहुँचता कि यद्पि वातावरण विषाक्त है ,मनुष्य द्वारा बनाये नियम -कानून उसके लिए बाधक है।इसका उपाय परिस्थिति से पलायन नहीं है।हमें हमेशा आशान्वित होना चाहिए।सत्य का कभी पराभव नहीं होता।भारत अवश्य अपनी महानता हो प्राप्त करेगा।अतएव अभी निराश होने की जरुरत नहीं है।  


क्या निराश हुआ जाए पाठ का उद्देश्य

क्या निराश हुआ जाए ? हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी द्वारा लिखित एक प्रेरणात्मक निबंध है। देश की वर्तमान अवस्था  लेखक के मन में निराशा का भाव उठता है।  आज समाज में ठगी ,जालसाजी ,धोखाधड़ी का बोलबाला है। लोग अच्छाई को काम तथा बुराई को अधिक महत्व दे रहे हैं।  हर जगह नैतिकता का अवमूल्यन हो रहा है।  किन्तु इससे निराश होने की जरुरत नहीं है।  आज भी समाज में सत्य ,दया ,अहिंशा ,करुणा आदि भाव हैं चाहे वे दबे हुए ही क्यों न हो। एक न एक दिन सद्गुणों का उत्थान अवश्य ही तेज़ी से होगा और अमानवीय मूल्यों का ध्वंश हो जाएगा। अतः निराश होने की जरुरत नहीं है।  

सुबह सुबह उठकर अखबारों के कॉलम में प्रतिदिन ठगी ,डकैती ,चोरी ,तस्करी और भष्ट्राचारी के समाचारों की विविधता को पढ़कर लेखक का चित्त बेचैन हो जाता है और यही उसकी उदासी का मूल कारण है।  आज का वातावरण बड़ा की प्रदूषित है।  हर व्यक्ति संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है।  जो व्यक्ति जितने ऊँचे पद पर है वह उतनी ही शंका की दृष्टि से देखा जाता है।  

राष्टपिता महात्मा गाँधी और लोकमान्य तिलक ,भारत की आज़ादी के बाद भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे जहाँ सबको सुख ,सुविधा और विकाश का सामान अवसर मिले। वास्तव में उनका महत उद्देश्य राम -राज्य की कल्पना थी। मनुष्य सामाजिक नियम को सुचारु रूप से चलाने के लिए नियमों एवं कानूनों को बनाता है। जब समाज में नवीन परिशतियाँ जन्म लेती है तो उस स्थितियों का सामना करने के लिए प्राचीन नियमों में परिवर्तन किया जाता है।  आज भी समाज में सेवा ,ईमानदारी तथा सच्चाई को महत्व दिया जाता है। लोग चोरी ,फरेब एवं धोखेबाज़ी की निंदा करते हैं। आज भी महिलाओं को सम्मान दिया जाता है और पर पीड़ा को अधर्म माना जाता है।  आज भी लोग बेबस लोगों की सहायता करने में अपने को धन्य मानते हैं।  जीवन में धोखेबाज़ी और विश्वासघात की घटनाएँ घटती ही रहती है।  इसे याद रखने से जीवन कष्टमय हो जाएगा। आज भी बहुत से ऐसे प्रसंग है जिनसे ढाढ़स और हिम्मत बंधती है।लेखक ने अपने जीवन की दो घटनाओं का उल्लेख करता है यह बताता है कि सब कुछ होते हए भी आज भी समाज में अच्छे लोगों और अच्छाई की कमी नहीं है। एक बार लेखक यात्रा के समय दस रुपये किराये की जगह एक सौ रुपये का नोट दे दिया।  वह जाकर गाड़ी में बैठ गया परन्तु कुछ ही देर बाद टिकट बाबू उसे खोजते हुए सेकंड क्लास के डिब्बे में आया और माफ़ी मांगते हुए उन्हें नब्बे रुपये लौटा दिए।  लेखक के अनुसार इस घटना का आज भी बहुत महत्व है। यह ईमानदारी के प्रति हमारे खोये हुए विश्वास को जगाती है।  दूसरी घटना में लेखक एक बार सपरिवार बस से यात्रा कर रहा था। मंजिल के कुछ दूर पहले ही बस ख़राब हो गयी।  रात के दस बजे थे। सभी घबड़ाये हुए हुए था।  एकाएक कंडक्टर एक सायकिल लेकर तेज़ी से भागा। लोग ड्राइवर को घेर कर उस पर शक करने लगे कि वे लोग डाकुओं से मिले हुए हैं तथा उसे मारने पर उतारू हो गए।  लोगों के मन में दशहत बैठ गयी थी क्योंकि एक दिन पहले ही उस स्थान पर एक बस लूट ली गयी थी।  किन्तु थोड़ी देर में ही कंडक्टर ने एक खाली बस, साथ में पानी और कुछ दूध लेकर आया।लोगों के चेहरे खिल उठे और वह कबीर बारह बजे सकुशल मंजीत तक पहुंचे गए।  लोगों ने कंडक्टर को धन्यवाद दिया। ड्राइवर से माफ़ी मांगी। इन घटनाओं से भी यह प्रमाणित होता है कि मनुष्यता के गुण अब भी बाकी है। अब भी समाज में दया ,माया ,प्रेम भाव बचे हुए हैं।    


क्या निराश हुआ जाए पाठ के प्रश्न उत्तर

प्र. लेखक के अनुसार आज के समय में कौन कौन सी बुराइयाँ दिखाई देती है ?
उ. लेखक के अनुसार आज के समय में आरोप - प्रत्यारोप का कुछ ऐसा वातावरण बन गया है कि देश में कोई ईमानदार आदमी रह ही नहीं गया है। जो व्यक्ति जितने ऊँचे पद पर है उसमें उतने ही अधिक दोष दिखाए जाने लगे हैं। 
ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है। सच्चाई केवल भीरु और बेबस लोगों के हिस्से में पड़ी है। ऐसी स्थिति में जीवन के महान मूल्यों के प्रति आस्था ही हिलने लगी है। 

प्र. क्या कारण है कि आज हर आदमी में दोष अधिक दिखाई दे रहे हैं और गुण कम ?
उ. आये दिन हमें समाचार पत्रों में ठगी ,डकैती ,चोरी ,तस्करी और भ्रष्टाचार के समाचार पढ़ने को मिलते हैं। बड़े से बड़े आदमी को भी सन्देश की दृष्टि से देखा जाता है। राजनीतिक पार्टियाँ भी एक दूसरे पर दोषारोपण करती रहती है। वातावरण इतना दूषित है कि कोई भी ईमानदार दिखाई नहीं देता है। समाज में लोगों का रुझान भी कुछ इस प्रकार का है कि वे ईमानदार व्यक्ति पर भी शक करते हैं। यही कारण है कि आज का हर आदमी दोषी अधिक दिखाई देता है और गुणी कम।  

प्र. लेखक दोषों का पर्दाफाश करते समय किस बात से बचने के लिए कहता है ?
उ. लेखक दोषों का पर्दाफाश करना बुरा नहीं मानता है। पर कई किसी के दोषों का पर्दाफाश करते समय हम उसमें रस लेने लगते हैं और उसके दोषों का उद्धघाटन करना ही अपना एक मात्र कर्तव्य मान लेते हैं जो सर्वथा अनुचित है। अतः लेखक दोषों का पर्दाफाश करते समय उनके उद्धघाटन में रस लेने से बचने के लिए कहता है क्योंकि बुराई में रस लेना ठीक नहीं है। 

प्र. कुछ यात्री बस ड्राईवर को मारने के लिए क्यों उतारू हो गए थे ?
उ. यात्रियों का विचार था कि ड्राईवर धोखा दे रहा है। उसने कन्डक्टर को पहले ही डाकुओं के यहाँ भेज दिया है। ड्राईवर ने जान बूझकर यहाँ बस खड़ी कर दी है। दो दिन पहले भी इसी तरह एक बस को लूटा गया है। अतः यात्री भयभीत थे और इसके लिए वे ड्राईवर को दोष दे रहे थे। इसी कारण कुछ यात्री बस ड्राईवर को मारने के लिए उतारू हो गए थे। 




प्र. जीवन के महान मूल्यों के प्रति आज हमारी आस्था क्यों हिलने लगी है ?
उ. पिछले कई वर्षों से समाज में कुछ इस प्रकार का वातावरण बन रहा है कि ईमानदार और मेहनत करके अपना निर्वाह करने वाले को मूर्ख समझा जाता है और धोखाधड़ी करने वाले ,झूठ और फरेब से काम करने वाले आनंद कर रहे हैं। सच्चाई केवल भीरु और निरीह व्यक्तियों के लिए ही रह गयी है। परिश्रमी ,ईमानदार और सच्चाई का जीवन जीने वालों को अनेक कठिनाइयाँ सहन करनी पड़ती है। इसी कारण जीवन के महान मूल्यों के बारे में हमारी आस्था कम हो रही है। 

प्र. हमारे महापुरुषों के सपनों के भारत का क्या स्वरुप था ?
उ. हमारे महापुरुषों के सपने भारत आर्य और द्रविड़ तथा यूरोपीय और भारतीय आदर्शों की मिलन भूमि रहा है। यहाँ कभी भी भौतिक वस्तुओं के संग्रह को बहुत अधिक महत्व नहीं दिया गया है। मनुष्य के भीतर स्थित आंतरिक तत्वों को अधिक महत्व दिया गया है। हमारे महापुरषों ने भारत का जो सपना देखा था उसमें संयम ,सादगी और सरलता को अधिक महत्व दिया गया था। 

प्र. भ्रष्टाचार आदि के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करना किस बात को प्रमाणित करता है ?
उ. भ्रष्टाचार आदि के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करना यह प्रमाणित करता है कि हम अब  भी सेवा ,ईमानदारी ,सच्चाई और आध्यामिकता को महत्व देते हैं और अच्छा समझते हैं। हम ऐसी चीज़ों को गलत समझते हैं और समाज में ऐसे लोगों की प्रतिष्ठा कम करना चाहते हैं जो गलत तरीके से धन या मान कमाते हैं। 

प्र. रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने अपने प्रार्थना गीत में भगवान् से क्या प्रार्थना की और क्यों ?
उ. गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने अपने प्रार्थना गीत में भगवान् से प्रार्थना की है कि यदि संसार में केवल हानि ही उठानी पड़े और धोखा भी खाना पड़े तो ऐसे अवसरों पर मुझे ऐसी शक्ति दो कि मैं तुम्हारे ऊपर संदेह न करूँ। "
रवीन्द्रनाथ में भगवान से यह प्रार्थना इसीलिए की है क्योंकि जीवन में ऐसी घटनाएँ भी घटती हैं ,परन्तु इन्ही घटनाओं के कारण मन में संदेह पाल लेना ठीक नहीं है। जीवन में बहुत कुछ अच्छा भी है। अभी भी मनुष्यता एकदम समाप्त नहीं हुई है। 

प्र. महान भारतवर्ष को पाने की संभावना बनी हुई है और बनी रहेगी। लेखक के इस कथन से हमें क्या सन्देश मिलता है ?

उ. महान भारतवर्ष को पाने की संभावना बनी हुई है और बनी रहेगी के माध्यम से लेखक यह सन्देश देना चाहता है कि हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि समाज के उपरी वर्ग में चाहे कुछ भी हो रहा हो ,अब भी भीतर ही भीतर हम यह अनुभव करते हैं कि सेवा ,ईमानदारी ,सच्चाई और अध्यात्मिकता का मूल्य है। आज भी हम मनुष्य से प्रेम करते हैं ,महिलाओं का सम्मान करते हैं ,झूठ और चोरी को गलत समझते हैं और दूसरों को पीड़ा पहुँचाना पाप समझते हैं। 

समाचार पत्रों में भी भ्रष्टाचार के प्रति आक्रोश यही साबित करता है कि आज भी हम ऐसी चीज़ों को गलत समझते हैं और समाज में उन तत्वों की प्रतिष्ठा कम करना चाहते हैं ,जो गलत तरीके से धन या मान संग्रह करते हैं। 


क्या निराश हुआ जाए पाठ के शब्दार्थ

मन बैठना - निराश होना 
तस्करी - चोरी का व्यापार 
प्रत्यारोप - बदले में आरोप 
अतीत - बीता हुआ 
मनीषी - विचारक 
जीविका - कमाई का साधन 
निरीह - कमजोर 
विधि - जिसकी अनुमति हो 
निषेध - जिसकी अनुमति न हो 
परीक्षित - जिसकी परीक्षा कर ली गयी हो 
गरिमा - शान 
अवांछित - न चाहा हुआ 
वंचना - ठगना 
गंतव्य - जहाँ पहुँचना है 
विश्वासघात - विश्वास में धोखा


COMMENTS

Leave a Reply: 7
  1. समाज के कल्याण हेतु क्या क्या कदम उठाऐ जा सकता हैं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. वर्तमान परिस्थिति में भी हताश हो जाना ठीक नहीं - इस कथन की पुष्टि पाठ के आधार पर कीजिए? क्या निराश हुआ जाए

      हटाएं
  2. Question- lekhak ne is paath Ka naam kya nirash hua Jaye hi kyu likha

    जवाब देंहटाएं
  3. Kya niraash hua jaye chapter ke questions aur answers

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1408,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,52,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,343,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,335,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,13,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,9,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: क्या निराश हुआ जाए पाठ का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर
क्या निराश हुआ जाए पाठ का सारांश उद्देश्य प्रश्न उत्तर
kya nirash hua jaye full essay kya nirash hua jaye text kya nirash hua jaye author kya nirash hua jaye answers aglasem kya nirash hua jaye summary in english kya nirash hua jaye writer kya nirash hua jaye extra question answer kya nirash hua jaye path ka saransh क्या निराश हुआ जाए प्रश्न उत्तर क्या निराश हुआ जाए सारांश क्या निराश हुआ जाए समरी क्या निराश हुआ जाए class 8 क्या निराश हुआ जाए के प्रश्न उत्तर यह सबसे कठिन समय नहीं ncert solutions for class 8 hindi chapter 7 क्या निराश हुआ जाये इन हिंदी
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgfkGkusgbe9PlVI5Wh4aN-IrUYm48zBo_Wj-6OoLRPrezo40wQxZC0xa9-fkDAhWSP-HVbINZp3G3-96R61v7kBoVRpY5I3psJ-QOkiJV9Gdnxjc4HSje77pM3FTsD-czRCoaVh_vhySl45DUkeAVdnKVa-G0VxgqWGPi-nY2LgSfZlsmYQVHs6PT4LA/s320/kya-nirash-hua-jaaye.jpeg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgfkGkusgbe9PlVI5Wh4aN-IrUYm48zBo_Wj-6OoLRPrezo40wQxZC0xa9-fkDAhWSP-HVbINZp3G3-96R61v7kBoVRpY5I3psJ-QOkiJV9Gdnxjc4HSje77pM3FTsD-czRCoaVh_vhySl45DUkeAVdnKVa-G0VxgqWGPi-nY2LgSfZlsmYQVHs6PT4LA/s72-c/kya-nirash-hua-jaaye.jpeg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2018/01/kya-nirash-hua-jaye.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2018/01/kya-nirash-hua-jaye.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका