कबहूँ मन विश्राम न मान्यो पद की सप्रसंग व्याख्या | तुलसीदास | विनय पत्रिका

SHARE:

तुलसीदास की विनय-पत्रिका के पद 'कबहूँ मन विश्राम न मान्यो' की सन्दर्भ, प्रसंग, पूरी व्याख्या और विशेष सहित सरल हिंदी में व्याख्या। बीए/एमए हिंदी

कबहूँ मन विश्राम न मान्यो पद की सप्रसंग व्याख्या | तुलसीदास | विनय पत्रिका


कबहूँ मन विश्राम न मान्यो । 
निसिदिन भ्रमत बिसारि सहज सुख, जहँ तहँ इंद्रिन तान्यो ।। 
जदपि विषय-संग सह्यो दुसह, दुःख, विषम जाल अरु सान्यो । 
तदपि न तजत मूढ़ ममता बस जानतहूँ नहिं जान्यो ।। 
जन्म अनेक किये नाना बिधि करम-कीच चित आन्यो 
होइ न बिमल विवेक नीर बिनु, वेद पुरान बखान्यो ।। 
निज हित नाथ पिता गुरु हरि सों, हरबि हृदै नहिं आन्यो ।
तुलसीदास कब तृषा जाय सर खनतहिं जनम सिरान्यो । ।

सन्दर्भ- प्रस्तुत पद भक्तिकाल की रामभक्ति शाखा के शिरोमणि कवि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित विनय-पत्रिका से लिया गया है। यह ग्रंथ ब्रजभाषा-मिश्रित अवधी में रचित गेय पदों का संकलन है, जिसमें कवि ने दास्य-भाव से अपने आराध्य श्रीराम के दरबार में विनय की अर्ज़ी प्रस्तुत की है।

प्रसंग - प्रस्तुत पद में गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं कि मन की स्थिति बड़ी विचित्र है। आत्मानन्द को भूलकर इधर-उधर घूमा करता है।

व्याख्या- अरे मन ! तूने कभी विश्राम नहीं लिया। अपना सहज सुख स्वरूप भूलकर दिन-रात इन्द्रियों की कठपुतली बनकर जहाँ-जहाँ विषयों में भटक रहा है। यद्यपि विषयों के संग से तूने असह्य संकट सहे हैं और तू कठिन जाल में फँस गया है, तो भी हे मूर्ख! तू उन्हें छोड़ता नहीं। ममतावश सब कुछ समझकर भी ना समझ हो रहा है। अनेक जन्मों में नाना प्रकार के कर्म करके तू उन्हीं कीचड़ में सन गया है। हे चित्त ! विवेकरूपी जल प्राप्त किये यह कीचड़ कभी साफ नहीं हो सकता। ऐसा वेद-पुराण कहते हैं।
 
अपना कल्याण तो परम प्रभु, परम पिता और परम गुरु रूप हरि से है, परन्तु तूने उनको हुलसकर हृदय में कभी धारण नहीं किया अर्थात् दिन-रात विषयों के बटोरने में ही लगा रहा। हे तुलसीदास ऐसे तालाब से कब प्यास मिट सकती है, जिसके खोदने में ही सारा जीवन बीत गया।
 
विशेष - उपरोक्त पद में निम्नलिखित विशेषताएं हैं - 
  • कवि ने दास्य-भक्ति के अन्तर्गत आत्मग्लानि की दशा का चित्रण है। 
  • अनुप्रास, पुनरुक्ति, रूपक, दृष्टान्त तथा विरोधाभाव अलंकारों का प्रयोग है । 
  • कर्म जन्य वासना के कारण ही जीव को बार-बार जन्म धारण करना पड़ता है। जीव इसी वासना के चक्कर में पड़ा विभिन्न योनियों में भटकता फिरता है। 
  • भावसाम्य- “अब मैं नाच्यों बहुत गुपाल।" - सूरदास ,"नाचत ही निसि दिवस मरो।" -तुलसीदास

COMMENTS

Leave a Reply

इन्हे भी अवश्य पढ़ें -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका