हारे लोग थके से लगते हैं

SHARE:

हारे लोग हारे लोग थके से लगते हैं जीवन से आनन्द नहीं मिल रहा है पसीने से भीगे अलग हटकर सोंचने वाले तुम पटरी से जरूर उत्तर गये हो एक बार फिर से खड

हारे लोग


हारे लोग
थके से लगते हैं

जीवन से
आनन्द नहीं मिल रहा है

पसीने से भीगे
अलग हटकर
सोंचने वाले

तुम पटरी से
जरूर उत्तर गये हो

हारे लोग
एक बार
फिर से खड़े हो

पुनः पटरी पर
आ जाओ

एक रफ्तार
फिर आयेगी

तब तुम
आत्महत्या नही करोगे

एक वीर पुरुष
तुम्हे कहा जायेगा

तुम रणक्षेत्र में
एक योध्दा की तरह
कामयाब होगे

हे नवांकुरों

हे नवांकुरों ! 
घबड़ाना मत
लिखते रहना
कलम को मजबूत रखना
मत डरना आलोचनाओं से

सच लिखना तुम
एक दिन तुम भी
आग की भट्टी से
पककर निकलोगे

तब तुम्हारी रचनायें
परिपक्व हो होंगी

यह आसमां तुम्हारा होगा
तुम भी अंकित हो जाओगे
इतिहास के पन्नों में

तब तुम खुशबू बनकर
पूरे क्षितिज तक
तुम ही तुम होगे


निष्ठुर समय

भरी दुपहरी में
यौवन से भरपूर
एक युवती
दूधमुहें बच्चे को
लटकाये हुए

फटी साड़ी में लिपटी
प्रत्येक कार के पास पहुंचती

हाथ फैलाकर
कुछ खाने की इशारा करती

गर्मी की तपती लौ में
बच्चा और मां
पसीने से भीगे थे
एक भयंकर उदासी
सुबह से शाम तक

कोई डपट देता
कोई उसको देखता तक नहीं

कुछ दयाशील महिलायें
कुछ खाने को दे देती
कुछ अकड़ू पुरुष
दो के सिक्के थमा देते

वह युवती
कुछ देर तक
उलट-पलट कर सिक्के देखती
फिर उस पुरुष का कमीनापन देखती
फिर अपनी किस्मत पर
एक टेढ़ी लकीर खींचती

फिर आगे
दूसरे ग्राहक की ओर बढ़ जाती

उनका हिस्सा

चमचमाती गाड़ियां
चमचमाते लोग
उनके बड़े-बड़े महल
उनके वे रसूख

एक भीड
जो उनके साथ खड़ी है
उनके पास 
जो धनबल,बाहुबल है

सड़क पर 
रात जो गुजार रहे हैं

उन रसूखदारों से
कोई मतलब नहीं है

बस उनकी
एक पीड़ा है

उनके हिस्से पर
रसूखदारों का मजमा लगा है।



- जयचन्द प्रजापति 'जय'
प्रयागराज

COMMENTS

Leave a Reply

इन्हें भी अवश्य पढ़ें -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका