ऐतिहासिक 21वें संस्करण के साथ 19 मार्च से शुरु हो रहा है महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स (मेटा) मेटा सचिवालय ने 2026 के लिए 13 श्रेणियों में नामा
ऐतिहासिक 21वें संस्करण के साथ 19 मार्च से शुरु हो रहा है महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स (मेटा)
नई दिल्ली: भारतीय रंगमंच के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार और फ़ेस्टिवल माने जाने वाले महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स (मेटा) का 21वाँ संस्करण 19 से 25 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। महिंद्रा समूह द्वारा स्थापित और टीमवर्क आर्ट्स द्वारा प्रतिवर्ष निर्मित मेटा भारतीय रंगमंच की विविधता और रचनात्मकता का उत्सव मनाने वाला प्रमुख राष्ट्रीय मंच है।
मेटा सचिवालय ने 2026 के लिए 13 श्रेणियों में नामांकित शीर्ष 10 नाटकों की घोषणा कर दी है। इन नाटकों का मंचन नई दिल्ली में एक सप्ताह तक किया जाएगा, जहाँ प्रतिष्ठित जूरी की उपस्थिति में प्रस्तुतियाँ होंगी। अंतिम पुरस्कार विजेताओं की घोषणा 25 मार्च 2026 को कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य रेड कार्पेट अवॉर्ड्स नाइट में की जाएगी। इससे पहले के दिनों में कमानी ऑडिटोरियम और श्रीराम सेंटर में प्रतिदिन दो सत्रों में नाटकों का मंचन होगा।इस वर्ष चयनित नाटक सामाजिक सरोकारों, नई कथा-शैली, पौराणिक आख्यानों के पुनर्पाठ, पहचान, लिंग और वर्ग से जुड़े रूढ़िगत ढाँचों को चुनौती देने तथा हाशिये की आवाज़ों को मंच देने जैसे विषयों पर केंद्रित हैं। ये नाटक मिथक, राजनीति, भक्ति, पहचान और प्रतिरोध जैसे विविध विषयों की पड़ताल करते हैं।
वर्ष 2026 के लिए मेटा को कुल 422 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो इसके इतिहास में अब तक की सबसे अधिक बड़ी संख्या है। ये प्रविष्टियाँ देश भर के विभिन्न शहरों, रंगमंच परंपराओं और प्रस्तुति शैलियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अंतिम सूची में महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की प्रस्तुतियाँ शामिल हैं, जिनमें हिंदी, मलयालम, बांग्ला, मराठी, हिंदुस्तानी, संस्कृत, बुंदेलखंडी, अंग्रेज़ी और जिब्रिश जैसी भाषाओं का प्रतिनिधित्व है।
मेटा सचिवालय के सहयोग से चयन समिति ने सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। इस वर्ष की चयन समिति में रंगमंच समीक्षक, संपादक और लेखिका दीपा गहलोत; निर्देशक और नाटककार जिनो जोसेफ; थिएटर मेंटर केवल अरोरा; प्रख्यात रंग निर्देशक और सीनोग्राफर प्रो. सत्यव्रत राउत; तथा क्यूरेटर और रंगकर्मी स्वरूपा घोष शामिल थे।
महिंद्रा समूह के वाइस प्रेसिडेंट एवं कल्चरल आउटरीच के हेड जय शाह ने कहा,मेटा के साथ हमारा जुड़ाव कला को सामाजिक संवाद और सांस्कृतिक सहभागिता के एक सशक्त माध्यम के रूप में देखने के विश्वास से प्रेरित है। इस वर्ष के चयनित नाटक समकालीन भारतीय रंगमंच की समृद्धि को दर्शाते हैं। जिसमें व्यक्तिगत अनुभवों से लेकर जटिल सामाजिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों शामिल हैं। हमें उन कलाकारों और टीमों का समर्थन करने पर गर्व है, जो इन कहानियों को मंच पर प्रस्तुत करते हैं। यह फ़ेस्टिवल भारतीय रंगमंच समुदाय के मेटा पर विश्वास और सम्मान का प्रतीक है, और हम एक और प्रेरणादायक सत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के. रॉय ने कहा,मेटा फ़ेस्टिवल हमेशा से उत्कृष्ट कहानियों का उत्सव रहा है, और इस वर्ष का चयन भारतीय रंगमंच की विविधता, गहराई और नये प्रयोगों का सशक्त उदाहरण है। चयनित 10 नाटक अनेक भाषाओं, रूपों और दृष्टिकोणों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो देश भर के रंगकर्मियों की असाधारण रचनात्मकता को दर्शाते हैं। प्रत्येक प्रस्तुति उन कलाकारों के साहस और प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो निरंतर नए प्रयोग कर रहे हैं। हम कमानी और श्रीराम सेंटर में इन प्रस्तुतियों को दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं।
मेटा के फ़ेस्टिवल प्रोड्यूसर एवं टीमवर्क आर्ट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सूरज धींगरा ने कहा,इस वर्ष मेटा को अब तक की सबसे अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चयनित नाटक भाषाओं, सौंदर्यशास्त्र और प्रस्तुति शैलियों की असाधारण विविधता प्रस्तुत करते हैं। प्रयोगधर्मी रंगमंच से लेकर शास्त्रीय परंपराओं की नई व्याख्या तक, मेटा 2026 दर्शकों के लिए एक समृद्ध और विविध रंगमंच अनुभव लेकर आएगा।
पूरे कार्यक्रम का विवरण और टिकट संबंधी जानकारी के लिए www.metawards.com पर जाएँ। अवॉर्ड्स नाइट की जूरी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
नामांकित प्रस्तुतियाँ – मेटा 2026
• अंबा — निर्देशक: अतुल कुमार; निर्माण: डी फॉर ड्रामा
[मुंबई (महाराष्ट्र) | हिंदी और बुंदेलखंडी]
• चांदनी रातें — निर्देशक: पूर्वा नरेश; निर्माण: आरंभ मुंबई प्रोडक्शंस
[मुंबई (महाराष्ट्र) | हिंदी]
• धोमी किथा किथा धोमी — निर्देशक: ओ.टी. शाजहान; निर्माण: एथलीट कायिका नडाकावेधी
[पालक्काड़ (केरल) | मलयालम]
• जे जानलागुलोर आकाश छिलो — निर्देशक: सौरव पालोधी; निर्माण: ठाकुरपुकुर इच्छेमोटो
[कोलकाता (पश्चिम बंगाल) | बांग्ला]
• कादंबरी — निर्देशक: मेघना रॉय चौधरी; निर्माण: पैराडाइम शिफ्ट आर्ट्स
[पुणे (महाराष्ट्र) | हिंदी और बांग्ला]
• करुणाष्टके — निर्देशक: प्राजक्त देशमुख; निर्माण: भद्रकाली प्रोडक्शंस
[मुंबई (महाराष्ट्र) | मराठी]
• मिथ्यासुर — निर्देशक: अजीत सिंह पल्लावत; निर्माण: उजागर ड्रामैटिक एसोसिएशन
[मुंबई (महाराष्ट्र) | हिंदी और हिंदुस्तानी]
• समथिंग लाइक ट्रुथ — निर्देशक: पर्णा पेठे; निर्माण: सोशल मंच एंड पीस प्रोजेक्ट्स
[पुणे (महाराष्ट्र) | हिंदी और अंग्रेज़ी]
• द ओल्ड मैन एंड द सी – कथकली ऑफ मॉरो — निर्देशक: नीरज जी. एम.; निर्माण: केरल कलामंडलम
[त्रिशूर (केरल) | मलयालम और संस्कृत]
• वाई — निर्देशक: रेमिथ रमेश; निर्माण: द इंटरलिंक थिएटर
[कोल्लम (केरल) | जिब्रिश]
About META:
The Mahindra Excellence In Theatre Awards (Meta) is Indian theatre’s most venerated and esteemed recognition, continuing to set benchmarks in excellence in every aspect of stagecraft. Over the years, META has given voice to diverse themes ranging from contemporary and pressing social issues, mythology, religion, gender, caste, politics, and classics, through the plays it has showcased. META aims to increase awareness and appreciation of Indian theatre and is the only national arena for recognising and rewarding the country’s best productions and theatre-practitioners. Out of over 400 plays received every year, 10 are nominated to be staged over a week in Delhi and vie for the coveted awards. The Awards Night is awaited across theatre communities in the country, when awards in 13 categories (this year onwards, in 14 categories) and a Lifetime Achievement Award are given out. Over its 20 glorious years, META has represented plays and artists from every corner of the nation. It is with the same legacy of inclusivity and representation that META entered its 20th year with the shortlisted plays in 6 languages, including Hindi, English, Bundeli, Kannada, Bengali, and Malayalam. META hosted over 156 artists in a grandiose festival celebrating their talents in multiple avenues of stagecraft, from phenomenal acting, elaborate set designs, myriad original scripts, and ravishing costume designs. META, instituted by the Mahindra Group, has become more than just an awards ceremony, growing into the most significant celebration of Indian theatre in all its glory.From script to stage, META recognises and honours every facet of theatrical brilliance, from playwrights to performers, directors to designers. Going into its 21st year, META reaffirms its dedication to nurturing and promoting the diverse voices and talents that define Indian theatre. To apply and learn more, visit [https://metawards.com/]
About Mahindra:
Founded in 1945, the Mahindra Group is one of the largest and most admired multi-national federations of companies, with 2,60,000 employees in over 100 countries. It enjoys a leadership position in farm equipment, utility vehicles, information technology, and financial services in India and is the world’s largest tractor company by volume. It has a strong presence in renewable energy, agriculture, logistics, hospitality, and real estate. The Mahindra Group has a clear focus on leading ESG globally, enabling rural prosperity and enhancing urban living, with a goal to drive positive change in the lives of communities and stakeholders to enable them to Rise. Learn more about Mahindra on www.mahindra.com, Twitter and Facebook: @MahindraRise. For updates, subscribe to https://www.mahindra.com/news-room
About Teamwork Arts:
Teamwork Arts, India’s pioneering arts company, crafting cultural experiences for over 30 years, has taken India to the world and brought the world to India, presenting the finest of Indian performers, writers, change makers and visual artists to the forefront. Every year, we produce over 33 festivals in 45 cities and 19 countries in the fields of performing & visual arts, knowledge and literature. We produce the world’s largest literary gathering: the annual Jaipur Literature Festival; JLF international now travels to the US, UK, and Europe. Through its digital avatar, the Jaipur Literature Festival reached over 35 million viewers in January 2024. Some key offerings among our digital and hybrid endeavours are - Art Matters, which empowers artists across India to collaborate by commissioning them to create new works, and Be Inspired: Fast tracking the future, that changes the narrative of scientific possibility to innovation. Two new milestones were added to our festival repertoire in 2024 - the Jaigarh Heritage Festival in Jaipur, celebrating India’s regal past and rich legacy of art, culture and architecture, and Voices of Faith in London, exploring the philosophies of faith to find a way towards collective empathy and understanding
More information at: www.teamworkarts.com
For media queries and interview requests, please contact:
Teamwork Arts:
Manas Bhardwaj: 8130711101 l manas@teamworkarts.com
Apeksha Bajaj M: 9654880195| E: apeksha@teamworkarts.com
Zimisha Communications:
Santosh Kumar M: 9990937676 | E: santosh@zimisha.com
Imtiaz Alam M: 9810227818 | E: imtiaz@zimisha.com


COMMENTS