जीवन की रोशनी | फादर्स डे पर हिन्दी लघु कथा

SHARE:

जीवन की रोशनी फादर्स डे पर हिन्दी लघु कथा अभय और अमित का आज आईआईटी का परिणाम आया था और दोनों ने अच्छी रैंक पाई थी। घर में खुशी का जीवन की रोशनी ठिकाना

जीवन की रोशनी

                                                             
भय और अमित का आज आईआईटी का परिणाम आया था और दोनों ने अच्छी रैंक पाई थी। घर में खुशी का ठिकाना नहीं था। बरसों की मेहनत रंग लाई थी। मैं दोनों को अपना बनाया हुआ श्रीखंड खिला रही थी,'मुंह मीठा करो, बच्चों।' तभी अमित डबडबाई आंखों से मेरे पास आकर पांव पर झुक गया, 'आंटी, आप मेरे जीवन की रोशनी हैं। मैं आपका ये कर्ज कैसे उतार पाऊंगा...।' मैंने उसे उठाकर गले लगा लिया। अभय मेरा अपना बेटा था और अमित अनाथालय का निवासी। धुंधले-से चित्र आंखों के सामने सरकने लगे।

जीवन की रोशनी
अपने पापा की इस सीख ने मुझे हमेशा प्रेरित किया कि लोगों की जितनी हो सके, मदद करो। इससे आपको इतनी खुशी मिलेगी कि अपनी खुशी को भूल जाओगे, इसी को मैंने जीवन में आत्मसात कर लिया था। पापा को मैंने हमेशा सर्दियों में कंबल बांटते, भूखों को खाना खिलाते और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करते देखा था। 

मैं अपने बेटे अभय से उसके हर जन्मदिन पर अनाथालय ले जाकर कॉपी, किताब, पेन-पेंसिल, स्टेशनरी बंटवाती थी, ताकि वह भी मदद करने से मिली खुशी का एहसास कर सके। अनाथालय में अमित बड़ा होनहार बच्चा था, उस समय वह नर्सरी क्लास में था। उसकी पढ़ाई का पूरा जिम्मा मैंने उठा लिया था। अब अभय और अमित एक ही क्लास में थे और गहरे दोस्त बन गए थे। साथ पढ़ते- पढ़ते उन्होंने आईआईटी की परीक्षा दी थी और अब दोनों का एक साथ चयन भी हो गया था। मेरी आंखें भर आई थीं।

अमित बोला,'आंटी, कहां खो गई आप...।' 'अरे हां बेटा, बस कुछ पुरानी स्मृतियां ताजा हो गईं। तुमने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया है बेटा। खूब आगे बढ़ो!' मैं अनायास ही बोल पड़ी।


- मन्जु  माहेश्वरी,
प्रताप नगर, जयपुर-302033 (राजस्थान) 
फोन- 9829093287, 7627037886
E mail  : maheshwari.manju1@gmail.com

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका