पाजेब कहानी की समीक्षा | जैनेन्द्र कुमार

SHARE:

पाजेब कहानी की समीक्षा जैनेन्द्र कुमार जैनेंद्र कुमार द्वारा रचित पाजेब कहानी बाल मनोविज्ञान का एक उत्कृष्ट चित्रण है कहानी के तत्वों के आधार पर पाजेब

पाजेब कहानी की समीक्षा | जैनेन्द्र कुमार


जैनेंद्र कुमार द्वारा रचित पाजेब कहानी बाल मनोविज्ञान का एक उत्कृष्ट चित्रण है। कहानी में आठ वर्षीय आशुतोष और पांच वर्षीय उसकी बहन गीता के मनोभावों का सूक्ष्म और सटीक चित्रण दर्शाया गया है। पाजेब के खोने और चोरी के आरोप के बाद बच्चों के मन में उठने वाली भावनाओं, जैसे डर, शर्म, झूठ, जिद, और अंत में सच्चाई का स्वीकार, को बड़ी ही कुशलता से व्यक्त किया गया है।

किसी लेखक की कहानी कला का सम्यक् विवेचन उसकी संपूर्ण कहानियों के आधार पर ही किया जा सकता है, पर उसकी प्रतिनिधि कहानियों के आधार पर भी कुछ निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं। 'पाजेब' जैनेन्द्र की एक प्रतिनिधि कहानी है, जो उनकी कहानीकला की कुछ विशेषताओं से भी पाठकों का परिचय कराती है। नीचे इसी कहानी को आधार बना कर लेखक की कहानी के शिल्प पर विचार किया जा रहा है।
 
पाजेब कहानी की समीक्षा | जैनेन्द्र कुमार
प्रेमचंद युगीन हिंदी कहानी में वर्णनात्मकता और घटना प्रधानता का आग्रह अधिक प्रचलित था, पर आगे चल कर जैनेन्द्र, यशपाल, अज्ञेय, इलाचन्द्र जोशी आदि कहानीकारों ने पात्रों के चरित्र-चित्रण तथा आंतरिक उथल-पुथल की अभिव्यक्ति को मनोवैज्ञानिक कहानी कहना शुरू किया। प्रेमचन्द और उनके युग के कहानीकारों की कहानियों में मनोविज्ञान की उपेक्षा नहीं की गई थी, पर उनमें घटना के वर्णन का महत्त्व सर्वोपरि था। हिंदी कहानी में मनोवैज्ञानिक तथ्यों के समावेश और मनोविश्लेषण की प्रवृत्ति को प्रचलित करने का श्रेय जैनेन्द्र और उन जैसे कहानीकारों को दिया जा सकता है।

'पाजेब' भी एक मनोवैज्ञानिक कहानी है, जिसमें चित्रित घटनाएँ गौण अथवा प्रासंगिक हैं। पूरी कहानी बाल-मनोविज्ञान पर आधृत है। बालकों की छोटी-छोटी इच्छाएँ, उनके बाल सुलभ कामों, क्षण में शत्रुता और क्षण में दोस्ती का व्यवहार, खिलौने और आभूषणों से प्रेम आदि बाल सुलभ प्रवृत्तियों को इस कहानी में दिखाया गया है। मुन्नी का पाजेब की फरमाइश करना और आशुतोष द्वारा साइकिल की इच्छा अत्यन्त स्वाभाविक है। इन दोनों बालकों के अतिरिक्त छुन्नू के चरित्र का चित्रण भी स्वाभाविक एवं यथार्थ है। 

चरित्र चित्रण के लिए जैनेन्द्र ने प्रमुख रूप से दो विधियाँ अपनाई हैं। एक तो पात्रों की गतिविधियों अथवा कार्यकलापों का संक्षिप्त वर्णन और दूसरी विधि है, पात्रों के संक्षिप्त तथा स्वाभाविक संवाद । पाजेब पाकर मुन्नी का फुदकना और उसे सबको दिखाते फिरना उसकी आभूषण प्रियता को उजागर कर देता है। आशुतोष जन्म दिन पर साइकिल का आश्वासन पाकर संतुष्ट तो हो जाता है, पर उसे मुन्नी की तरह कोई वस्तु नहीं मिली। इसलिए वह पतंग खरीद लाता है। ये क्रियाकलाप बालकों के स्वभाव के अनुकूल है।
 
इसी प्रकार आशुतोष द्वारा छुन्नू को चोरी के आरोप में शामिल करने पर छुन्नू का बदला हुआ व्यवहार और अपने बचाव की कोशिश में आशुतोष पर प्रत्यारोप लगाना बाल सुलभ चेष्टाएँ हैं। आशुतोष द्वारा चाचा के साथ पतंग वाले के पास जाते हुए रास्ते से भाग आना उसके अंर्तद्वंद्व तथा तनाव ग्रस्त मानसिकता को प्रकट करता है।
 
इस कहानी के पात्रों के अनुकूल, अवसर के अनुकूल संवाद भी लेखक की कहानीकला के वैशिष्ट्य हैं। प्राय: संवाद लम्बे नहीं हैं। कहीं-कहीं एक दो शब्दों से, 'हाँ' या 'ना' से और कभी मौन से काम चलाया गया है। आशुतोष और उसके पिता के बीच हुए संवाद ऐसे ही हैं। आशुतोष की माँ और छुन्नू की माँ के बीच हुए संवाद दोनों की संकीर्ण सोच को स्पष्ट करते हैं। वे पात्रों की चारित्रिक विशेषताओं के द्योतक हैं।
 
'पाजेब' एक चरित्र प्रधान कहानी है, जिसमें लम्बी चौड़ी घटनाएँ नहीं घटतीं। घर में पाजेब का खो जाना और खोने को चोरी समझ लेना एक मामूली घटना है। इसलिए इस कहानी का कहानीपन घटना के वर्णन में निहित नहीं है, बल्कि बालक पात्रों के चरित्र-चित्रण द्वारा बाल-मनोविज्ञान की कुशल अभिव्यंजना में निहित है। चरित्र प्रधान कहानी की सफलता पात्रों के कुशल चरित्रांकन पर अवलम्बित है। जैनेन्द्र की कहानीकला का एक सशक्त पक्ष उनका चरित्र-चित्रण है और चरित्र-चित्रण के समय भी बाह्य घटनाओं पर लेखक उतना बल नहीं देता, जितना आन्तरिक दबावों, भीतरी हलचल और भावों के उत्थान पतन पर देता है। कहा जा सकता है कि 'पाजेब' कहानी बाहर की तरफ उतनी नहीं फैलती, जितनी वह भीतरी गहराई में उतरती है। यह विशेषता उनकी अनेक कहानियों में मिलती है। 

जैनेन्द्र की कहानी-कला का एक महत्त्वपूर्ण बिंदु यह भी है कि वे द्वंद्व तथा अंतर्द्वद्व के चित्रण में बड़े कुशल हैं। उनकी कहानियों में और 'पाजेब' में चित्रित द्वंद्व भी बड़े मानवीय संघर्ष नहीं हैं, पर कहानी के मूल में कोई द्वंद्व निहित होता है। यह बाह्य क्रियाकलापों में भी व्यक्त होता है, पर उनसे अधिक वह अंतर्द्वद्व के रूप में सामने आता है। 'पाजेब' कहानी में मुख्य रूप से बालक आशुतोष के अंर्तद्वंद्व को व्यक्त किया गया है, जिससे उसके चरित्र के यथार्थ चित्रण में भी सहायता मिली है। यों द्वंद्व की स्थिति आशुतोष और उसके पिता के बीघ, आशुतोष और छुन्नू के बीच, दोनों बालकों की माताओं के बीच भी है।
 
कहा जा सकता है कि जैनेन्द्र की रुचि घटनाओं के विस्तृत वर्णन में उतनी नहीं है, जितनी घटनाओं के संदर्भ में होने वाले मानसिक परिवर्तनों और अंर्तद्वंद्व के अंकन में है। इस विधि से उन्हें बाल-मनोविज्ञान को स्पष्ट करने में भी मदद मिली है।

जैनेन्द्र की कहानियों की भाषा, विशेषतः 'पाजेब' की भाषा पर विचार किया जाए तो कहना होगा कि गहरी से गहरी बात को सरल शब्दों, छोटे-छोटे वाक्यों, संक्षिप्त संवादों और शहर के मध्यवर्ग की बोलचाल की भाषा में कह देने की कला में वे माहिर हैं। उनकी बोधगम्य पैनी भाषा पाठकों के मन में उतरती जाती है। उनकी भाषा के पीछे उनकी दार्शनिकता, उनका अध्ययन और जीवन जगत् का व्यापक अनुभव बोलता है। इसलिए उनकी भाषा प्रायः विशेष अर्थगर्भित हो गई है, जो मुख्यार्थ का अतिक्रमण कर अन्य अर्थध्वनियों की ओर अग्रसर होने लगती है।
 
'पाजेब' कहानी जब उत्कर्ष पर पहुँचती है तो उसका अंत हो जाता है। इसमें उत्कर्ष तो है, पर उतार नहीं है। इससे कहानी का अंत आकस्मिक हो गया है, जो पाठकों की उत्सुकता को शांत करते हुए रोचक हो गया है। कहानी कैसे शुरू की जाए और कैसे उसका अंत हो, यह किसी लेखक की कहानीकला का महत्त्वपूर्ण अंग है। जैनेन्द्र इस संबंध में अपने लेंखकीय कौशल का परिचय देते हैं। कहानी के अंतिम भाग में बुआ द्वारा यह रहस्योद्घाटन कि पाजेब गलती से उसके सामान के साथ चली गई थी, आकस्मिकता तथा रहस्य के तत्त्वों के सन्निवेश का संकेत देता है। आकस्मिकता और रहस्य को भी जैनेन्द्र की कहानीकला की विशेषताएँ माना जा सकता है। यह रहस्य कहीं किसी गोपनीय बात के रूप में होता है, जैसा कि 'पाजेब' कहानी में है और कहीं आकस्मिकता के रूप में जिसके कार्यकलाप बहुधा रहस्यमय होते हैं। 

कहानी कला का संबंध कहानी के शीर्षक से भी है। शीर्षक एक नाम है, पर नाम का जीवन में भी महत्त्व है और साहित्यिक कृतियों में भी। पर साहित्यिक कृति में नाम का भी महत्व है। कहानी का नाम उसकी प्रकृति की ओर कुछ-न-कुछ संकेत अवश्य करता 'पाजेब' कहानी का शीर्षक सार्थक तथा उपयुक्त है। पाजेब के खोने पर पूरी कहानी चलती है और वह कहानी में व्यक्त सारे द्वंद्वों तथा अंतर्द्वन्द्वों की जड़ है। सारा बखेड़ा पाजेब के कारण होता है। पाजेब मुन्नी की आभूषणप्रियता की भी प्रतीक है। कहानी में पाजेब एक संज्ञा मात्र नहीं रह गई। वह प्रतीक में रूपान्तरित हो गई है। साहित्यिक कृतियों में प्रयुक्त सामान्य शब्द कैसे सामान्य अर्थ से ऊपर उठकर विशेष अर्थ ग्रहण कर लेते हैं, यह यहाँ 'पाजेब' शब्द के प्रयोग में (शीर्षक के रूप में प्रयुक्त) देखा जा सकता है। 

अतः इस कहानी के शीर्षक से भी कहानीकार की सूझबूझ और उसकी उन्नत कहानीकला के दर्शन होते हैं। कहानी का अंत भी रोचक और कलात्मक है।

COMMENTS

Leave a Reply
नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1414,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,73,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,179,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,20,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,12,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,12,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,6,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,6,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,10,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,222,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,70,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,358,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,4,हिंदी समाचार,165,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,86,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,350,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,102,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,7,hindi-kavita-ki-vyakhya,17,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,42,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: पाजेब कहानी की समीक्षा | जैनेन्द्र कुमार
पाजेब कहानी की समीक्षा | जैनेन्द्र कुमार
पाजेब कहानी की समीक्षा जैनेन्द्र कुमार जैनेंद्र कुमार द्वारा रचित पाजेब कहानी बाल मनोविज्ञान का एक उत्कृष्ट चित्रण है कहानी के तत्वों के आधार पर पाजेब
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiB7TgWfw6J8tppia5faXSOM_GWD7GjPV8Vr9t2ENDfPyGfQwc20LFHrmAovr278V9tSk19c8sGutI6b3sIzmdloNz5HRNATW63zGkg9sgZM_bKRpMSi3Hs6YoZI-K9m3Jiz40yQRE7RYoch7SPPuFwA9xieE3GV5T4BCZQYGytASy_hwRI_kcsz3tAawXj/w320-h320/pajeb-kahani-ki-samiksha-jainendra-kumar.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiB7TgWfw6J8tppia5faXSOM_GWD7GjPV8Vr9t2ENDfPyGfQwc20LFHrmAovr278V9tSk19c8sGutI6b3sIzmdloNz5HRNATW63zGkg9sgZM_bKRpMSi3Hs6YoZI-K9m3Jiz40yQRE7RYoch7SPPuFwA9xieE3GV5T4BCZQYGytASy_hwRI_kcsz3tAawXj/s72-w320-c-h320/pajeb-kahani-ki-samiksha-jainendra-kumar.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2024/04/pajeb-kahani-ki-samiksha-jainendra-kumar.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2024/04/pajeb-kahani-ki-samiksha-jainendra-kumar.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका