चमचा की चमचई | हास्य व्यंग्य रचना

SHARE:

चमचा की चमचई हास्य व्यंग्य रचना अच्छा हुआ चमचा का नेता नही आया नही तो पांच साल तक बर्तन मांजना पड़ता अगले चुनाव तक हम सपने बनाने लगे। एक लाख। बड़ा फाय

चमचा की चमचई


म लेखकीय करते हैं। एक दिन हम जा रहे थे पैदल ही तो रास्ते मे सफेद कुर्ता पायजामा में एक चमचा मिल गया। हमसे बोला कि हम राष्ट्रीय टाइप के चमचा हैं। हम कुछ सहयोग के उद्देश्य से सुबह सुबह मिलने चल दिए आप से। हम चमचा देखा।ऊपर नीचे तक देखा। भारी भरकम शरीर।गोरा टाइप का।बाल में डाई लगा रखा था। स्माइल गजब की रही।

तो बताओ चमचा भाई क्या मदद कर सकता हूं। हमको कसाई कि तरह उपर नीचे तक देखा।बोला..तो आप कवि लेखक हैं। हमने कहा कोई दिक्कत है क्या चमचा बाबू। नही दिक्कत नही है। किस पार्टी से हैं। हम किसी पार्टी से नही हैं। हम तो सरक लेते हैं कोई मोटा रकम दिया। आप मोटे रकम वाले हैं। हां भाई कोई शक नहीं।

चमचा की चमचई | हास्य व्यंग्य रचना
हमारी पार्टी की तरफ हो जाओ। पार्टी पर कुछ लेख कविता तारीफ में लिखना है। मालामाल कर दूंगा। चार पीढ़ियां तक मौज करेगी। हमने बात मान ली। चमचा बोला कुछ आओ समोसा चाय हो जाय। हमने कहा ..चमचा भाई। ऊ होटल ठीक रहेगा। हां चलो दबा दबा कर खालो कवि जी।मालामाल कर दूंगा। हम थोड़ा लालची टाइप के। जी हमार खुश हो गया।हमने मन ही मन सोचा। फंस गया चमचा बेचारा।

हम दोनो महंगे होटल में गए।खूब दबा दबा कर एक एक आइटम खाए ।पेट पर हाथ फेरे।सब सामान हम मंगा रहे थे। पैसा चमचा बाबू देगा। पांच हजार का बिल बन गया।चमचा बोला कवि जी बैठे रहिए। पैसा कम है। एटीएम से निकाल कर आते हैं।एक लाख तक आपको एडवांस दे देते हैं। हमने कहा जाओ भाई जल्दी करो।

हम सपने बनाने लगे। एक लाख। बड़ा फायदा है लेखकी में। मजा आ जायेगा। एक लाख एडवांस।ऊपर से जमकर खिलाया पिलाया।मजा आ गया। होटल वाला बोला... बाबूजी पैसा जल्दी से जमा कर दो। एक  घण्टे हो गए। पैसा आ रहा है सब मिल जायेगा। धीरज रखो। दो घंटे बीत गए। तीन घंटे बीत गए। इसी तरह शाम हो गई। पर चमचा दिखा नही। मैं समझ गया चमचा हमसे चमचई कर गया। हाय हमारा एक लाख। हम लूट गए। बर्बाद हो गए।

सब स्टाफ आ गए होटल के। पैसा जमा करो बाबू। बेवकूफ बना रहे हो हमे। पैसा नही जमा करोगे तो एक माह तक होटल में बर्तन मांजना पड़ेगा। मेरे तो पैरो तले जमीन खिसक गई। वीआईपी होटल में आज बर्तन मांज रहा हूं। उस चमचा के कारण एक माह तक मांजना है। अच्छा हुआ चमचा का नेता नही आया नही तो पांच साल तक बर्तन मांजना पड़ता अगले चुनाव तक।


                          
- व्यंग्यकार जयचन्द प्रजापति 'जय' 
प्रयागराज

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका