किसी का चरित्र कैसा होगा?

SHARE:

किसी का चरित्र कैसा होगा? ये उनके द्वारा चुने गए आदर्श पर निर्भर होता! यदि तुम्हारा चयनित आदर्श राम हैं तो निश्चय ही तुम निजी स्वार्थ से ऊपर उठके दे

मानव चरित्र उनके आदर्श नायक से बनता है


मानव चरित्र उनके आदर्श नायक से बनता है 
हे भारत पुत्र! वैसा कोई आदर्श नहीं बना लेना 
जो तुम्हें आधुनिक ज्ञान विज्ञान शिक्षा दीक्षा 
और अर्थोपार्जन की मुख्य धारा से वंचित कर दे!
 
चैन की रोजी रोटी कमाने के लायक नहीं छोड़े 
सिर्फ धार्मिक गुलाम और मजहबी किरदार बना दे!

किसी का चरित्र कैसा होगा?
ये उनके द्वारा चुने गए आदर्श पर निर्भर होता!
 
यदि तुम्हारा चयनित आदर्श राम हैं
तो निश्चय ही तुम निजी स्वार्थ से ऊपर उठके
देश समाज के हित में जन हितकारी काम करोगे!

किसी का चरित्र कैसा होगा?
तुम्हारा मान्य आदर्श यदि कृष्ण है 
तो माता पिता को कारा से मुक्ति दिलाओगे 
मित्र कुटुम्ब को सच्चाई का मार्ग दिखाओगे!

तुम्हारा आदर्श यदि बुद्ध महावीर हैं 
तो जीवन मरण से मुक्ति की युक्ति सिखाओगे
जीव जंतुओं के लिए अहिंसा दया भाव लुटाओगे!

तुम्हारा आदर्श यदि दस गुरुजन नानक देव आदि
गुरु अर्जुनदेव, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंद सिंह हैं
तो सच्चे संत सिपाही देशभक्त आत्मज्ञानी बनोगे!
 
अगर तुम्हारा आदर्श अत्याचारी रावण है
तो हाहाकारी अहिरावण महिरावण नवरावण बनोगे!
अगर तुम्हारा आदर्श कौरव कंश है
तो देश दुनिया को निर्वंश करोगे, बुरी मौत मरोगे!

अगर तुम्हारा आदर्श 
तैमूर चंगेज बाबर औरंगजेब अंग्रेज डायर है
तो मानवता के दुश्मन क्रूर बर्बर मौत के सौदागर बनोगे!

ऐसे ईश इष्ट के निकृष्ट बदबूदार चरित्र को
कबतक ताबूत में छिपाकर भटकते फिरते रहोगे?
 
कबतक अपने ऐसे इष्ट को आलोचना से बचाओगे?
अत्याचार हाहाकार मचाओगे, आह नहीं भरने दोगे?
अपनी अंधी आस्था के बचाव में बवाल मचाओगे?
आखिर कबतक पराई आस्था पर सवाल उठाओगे?
 
ऊंची जनसंख्या वृद्धि किसी समस्या का समाधान नहीं,
किसी कौम की बड़ी जनसंख्या अमरता का वरदान नहीं, 
कबतक संतान को जहालत की लत लगाकर भरमाओगे?

अकेले रावण को भी सवा लाख नाती 
और सवा लाख पोते थे सबके सब जमींदोज हो गए!

अकेले धृतराष्ट्र ने एक गांधारी से सौ पुत्र जने थे 
दुष्टता दुराचार में दुर्योधन शकुनी से कौन बड़े हो सकते?

दोनों मामा भांजे ने महाभारत का विश्वयुद्ध छेड़ दिए 
सौ भाई कौरव ससैन्य मारे गए,पाँच पाण्डव जीत गए,
सच है कि दुष्ट दुराचारी के पुजारी कभी नहीं बच पाते!

तुम बनाओ नहीं अपना आदर्श रावण कंश कौरव 
तैमूर चंगेज बाबर औरंगजेब और अंग्रेज डायर को 
तुम बनाओ अपना आदर्श स्वदेशी चरित्र महानायक 
राम कृष्ण बुद्ध महावीर गुरु नानक गुरु गोविंद को 
सबकी अच्छाई ग्रहण करो और बुराई को त्याग दो!
 
विदेशी सभ्यता संस्कृति मजहब मानने से  
हर्ष नहीं, उत्कर्ष नहीं,उत्सव नहीं, आजादी नहीं 
सिर्फ धार्मिक मानसिक भाषाई गुलामी होती, 
कभी नहीं बन पाती रोटी पैदा करने की स्थिति!

भारत से टूटे कई देश बने विदेशी आदर्शवादी, 
रुढ़ी में जकड़े, भूखे नंगे भीख का कटोरा थामे
या घूस के सहारे घुसपैठ किए समृद्ध देशों में, 
भटके हुए आदमी की पशु जैसी दुर्दशा हो जाती!



- विनय कुमार विनायक

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका