आदमी में आत्मीयता व आदमी के प्रति आस्था की कमी!

SHARE:

आज जो आदमी आदमी के काम आता है पूरी जिंदगी, उसे ही ठेंगा दिखाकर करते काल्पनिक खुदा की बंदगी! पता नहीं किसने आदमी आदमी के बीच घृणा परोस दी, जबकि आदमी

आज आदमी आदमी से अच्छाइयां ग्रहण नहीं करता


ज आदमी आदमी से अच्छाइयां ग्रहण नहीं करता,
बुराई तुरंत नकल करता आदमी जल्द बुरा हो जाता!
 
पता नहीं क्यों आदमी खो रहा संस्कार और भोलापन,
क्यों आदमी औरंगजेब औ अंग्रेज हो जाता है तत्क्षण?
 
आदमी में आत्मीयता व आदमी के प्रति आस्था की कमी!
आदमी बुराइयों की महिमा मंडन हेतु बहुत पीछे जाता,
जाने क्यों बुराई का बीज महापुरुषों से खोज के लाता?

बुराई से हित साधने के लिए, बुरे उदाहरण ढूंढ ही लेते,
वे फूला नहीं समाते जब अपने ईश में बुराई दिख जाते! 

आदमी के जीवन में अच्छाई बुराई ईश्वर से नहीं आती, 
आदमी से अच्छाई बुराई त्रिगुणात्मक प्रकृति करा लेती!

आदमी निज ईश आका से मलमूत्र त्यागना भी सीखते, 
आदमी निज ईश आका के व्यभिचार का नकलची होते!

आदमी अपने अनुकूल दुर्गुण उदाहरण स्वरूप खोज लेते,
आदमी वैसे दुर्गुण दुर्भाव का दिखावा चाव से रोज करते!

आज आदमी लगातार खो रहा है आदमियत जाने क्यों?
आदमी आदमी के खिलाफ बयानबाजी करते जाने क्यों?

आज जो आदमी आदमी के काम आता है पूरी जिंदगी, 
उसे ही ठेंगा दिखाकर करते काल्पनिक खुदा की बंदगी!

पता नहीं किसने आदमी आदमी के बीच घृणा परोस दी, 
जबकि आदमी आदमी बिना नहीं,यही बात अफसोस की!

आदमी में साधु की साधुता,महात्मा की महानता भी नहीं, 
आदमी में आत्मीयता व आदमी के प्रति आस्था की कमी!


- विनय कुमार विनायक 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका