उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद

SHARE:

उपन्यास सम्राट प्रेमचंद है प्रेमचंद को उपन्यास सम्राट किसने कहा Hindi novel Premchand प्रेमचंद हिंदी उपन्यास उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद कर्मभूमि

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद


पन्यास सम्राट प्रेमचंद है प्रेमचंद को उपन्यास सम्राट किसने कहा Hindi novel Premchand प्रेमचंद हिंदी उपन्यास उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद कर्मभूमि रंगभूमि प्रेमचन्द के उपन्यास सेवासदन Godan - प्रेमचंद हिंदी में उपन्यास सम्राट के रूप में प्रसिद्ध है। प्रेमचंद को बंगला भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उन्हें उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद के उपन्यासों ने हिंदी उपन्यास साहित्य के क्षेत्र में क्रांति उत्पन्न कर दी है। हिंदी गद्य की उपन्यास परम्परा में प्रेमचंद वह बिंदु है जिसके दोनों ओर उत्पन्न साहित्य की भिन्न भिन्न विशेषताएँ परिलक्षित होती है। मुंशी प्रेमचंद से पूर्व हिंदी उपन्यास साहित्य को विषय की दृष्टि से तीन भागों में बांटा जा सकता है - 

  • सामाजिक उपन्यास 
  • ऐतिहासिक उपन्यास
  • घटना प्रधान उपन्यास 
  • जासूसी उपन्यास 
उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद

सामाजिक उपन्यास
- सभी सामाजिक उपन्यासों में धर्म की जय ,आदर्श आचरण का महत्व ,अंधविश्वासों का त्याग ,सतीत्व की महिमा ,ईश्वरीय न्याय में विश्वास तथा राष्ट्रीय प्रेम का चित्रण था। 

ऐतिहासिक उपन्यास - प्रेमचंद युग से पूर्व के अतिहसिक उपन्यास सच्चे अर्थों में ऐतिहासिक उपन्यास नहीं थे। इन उपन्यासों के लेखक इतिहास से हटकर प्रणय कथाओं ,रहस्यपूर्ण प्रसंगों और कुतूहलवर्धक घटनाओं को लिखने में लग गए थे। इन उपन्यासकारों के उपन्यासों का उद्देश्य केवल पाठक का मनोरंजन मात्र था। इतिहास तो केवल दिखावा था। 

घटना प्रधान उपन्यास - घटना प्रधान उपन्यास में तिलस्मी ऐयारी ,जासूसी और अद्भूत घटना प्रधान उपन्यास आते हैं। तिलिस्म शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ इंद्रजाल है। इन तिलस्मी उपन्यासों के प्रवर्तक बाबू देवकीनंदन खत्री थे। इन्होने १८८८ ई. में चंद्रकांता उपन्यास लिखा। इसके २४ भाग हैं। यह उपन्यास इतना अधिक लोकप्रिय हुआ कि सैकड़ों युवकों ने इसे पढ़ने के लिए हिंदी सीखी। जासूसी उपन्यासों में गोपालराम गहमरी ने हीरे की चोरी उपन्यास की रचना की जो बंगला उपन्यास का अनुवाद था। इस घटना प्रधान उपन्यासों में रोमांचकारी रहस्यों को अपने में समेटने वाले उपन्यास थे। इनमें निहालचंद वर्मा का प्रेत का फल प्रसिद्ध है। 

संक्षेप में कह सकते हैं कि प्रेमचंद के पूर्व लिखे गए उपन्यास मौलिक उपन्यास नहीं थे। उनके पात्र लेखकों के हाथ में खिलौने थे। इन उपन्यासों में पात्रों के अंतर्द्वंद का पूर्ण अभाव था। केवल ये पात्र काल्पनिक और विचार शून्य थे जो केवल शारीरिक गतिविधि करते थे। उनके मन में भावों का चित्रण नहीं किया गया है। इस काल के उपन्यासों में मनोवैज्ञानिकता और समसामयिकता का पूर्ण अभाव था। 

प्रेमचंद के उपन्यास की विशेषता

प्रेमचंद जी ने अपने पूर्व के उपन्यासों की इन खामियों को पूर्णरूप से समझा था। प्रेमचंद के उपन्यास जन जीवन से जुड़े हुए थे। प्रेमचंद ने सामाजिक जीवन तथा उससे जुड़ी समस्याओं का चित्रण अपने उपन्यासों में किया है। प्रेमचंद के युग के लेखकों को भी इन उपन्यासों से प्रेरणा प्राप्त की है। इस प्रकार प्रेमचंद युग का उपन्यास साहित्य प्रणय गाथाओं ,रहस्यपूर्ण प्रसंगों तथा तिलिस्म और ऐयारी की अंधी गुफाओं से निकलकर जन सामान्य के जीवन से जुड़ गया। प्रेमचंद के तथा उस युग के अन्य उपन्यासों में उस समय की राजनीतिक ,धार्मिक ,सामाजिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का चित्रण दिखाई देता है। प्रेमचंद ने घोषणा की है कि - मैं समाज का झंडा लेकर चलने वाला व्यक्ति हूँ। समाज का अर्थ उसमें रहने वाले प्रत्येक वर्ग तथा जाति से था। प्रेमचंद ने अपने से पूर्व युग के उपन्यास लेखकों की भाँती केवल राजा महाराजाओं ,जमींदारों तथा उच्च वर्ग कथाओं को ही अपने उपन्यास का आधार नहीं बनाया। उन्होंने समाज के मध्यम तथा निम्न वर्ग के लोगों के जीवन तथा उससे जुड़ी समस्याओं को अपने उपन्यासों में प्रस्तुत किया। प्रेमचंद के उपन्यास सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

प्रेमचंद साहित्य को समाज का दर्पण मानते हुए उसे दीपक बनाने के समर्थक थे। इसीलिए उन्होंने समाज की ज्वलंत समस्याओं की विषयवस्तु बनाया। उस समय राष्ट्रीय भावना एवं स्वतंत्रता आन्दोलन जोरों पर था। महात्मा गाँधी के असहयोग आन्दोलन का जादुई असर छात्रों ,वकीलों ,सरकारी कर्मचारियों तथा आम जनता पर था। इसी भावना को लेकर प्रेमचंद जी ने कर्मभूमि उपन्यास की रचना की है। 

प्रेमचंद के उपन्यास किन विषयों पर आधारित है 

प्रेमचंद जी ने अपने उपन्यासों में समाज के सभी पक्षों का चित्रण किया। उन्होंने वैश्या समाज ,दहेज़ प्रथा ,रिश्वतखोरी ,अनमेल विवाह ,पारिवारिक कलह आदि समस्याओं को अपने सेवा सदन उपन्यास में उकेरा। समाज वेश्याओं को कभी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखता है। समाज वेश्याओं को समाज का कलंक कहकर घृणा तो प्रदर्शित करता है पर कभी इस बात पर विचार नहीं करता है कि कोई वैश्या क्यों बनता है ? वेश्याओं में अपने जीवन के प्रति वितृष्णा और सामान्य जीवन जीने की कितनी बलवती इच्छा है ? प्रेमचंद ही ऐसे प्रथम साहित्यकार थे ,जिन्होंने कर्मभूमि की रचना करके मानवीय दृष्टिकोण से वेश्याओं की समस्याओं को उभारा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नायक सूरदास जैसे चरित्र की रचना की है। जिसने रंगभूमि नामक आश्रम बनाकर उनके पुनर्वास की व्यवस्था की है। 

प्रेमचंद के समय के भारतीय समाज में बेमेल विवाह आम बात थी। क्योंकि समाज में दहेज़ प्रथा का बोलबाला था। जो माता-पिता अपनी पुत्री के विवाह में पर्याप्त दहेज़ नहीं जुटा पाते थे। वे अपनी पुत्री का विवाह अधेड़ अथवा चरित्रहीन धनी लोगों से कर देते थे। इस प्रकार नवयुवतियों का जीवन लगातार नरक बनता जा रहा था। प्रेमचंद ने निर्मला उपन्यास के माध्यम से समाज की इस समस्या को प्रदर्शित किया था। 

स्त्री की सबसे बड़ी कमजोरी है - आभूषण। स्त्रियाँ प्रायः आभूषणों के लोभ में अपने कर्तव्य को भूलकर ऐसी महान त्रुटी कर बैठती है जो उनके तथा उनके परिवार का सर्वनाश का कारण बन जाता है। नवविवाहित युवक अपनी पत्नी के अंधे मोहपाश में फँसकर गहनों की पूर्ति के लिए अविवेकी बनकर ऐसा कार्य कर बैठते हैं जिसके लिए उन्हें आजीवन पछतावा रहता है। प्रेमचंद ने अपने उपन्यास गबन में ऐसी ही नायिका जालपा का चरित्र प्रस्तुत किया है जिसका पति उसकी इच्छापूर्ति के लिए नगरपालिका के धन का गबन करता है और पकड़े जाने के भय से कलकत्ता भाग जाता है। 

प्रेमाश्रम तथा कायाकल्प आदि उपन्यासों में प्रेमचंद ने हिन्दू मुस्लिम एकता तथा धार्मिक विद्वेष की समस्या को अंकित किया है। सम्पूर्ण जीवन संघर्ष और आदर्श की रक्षा करते हुए उन्होंने जीवन से जुड़े पात्रों और उपन्यासों की रचना की है। ग्रामीण समस्याओं को उन्होंने अपने यथार्थवादी गोदान नामक उपन्यास में चित्रित किया है। गोदान ग्रामीण जीवन की त्रासदी का जीता -जागता ,सजीव मार्मिक चित्रण है। गोदान के नायक होरी की इतनी बेबसी है कि वह एक गाय तक दान नहीं कर पाता है। 

उपयुक्त विवेचन से हमें ज्ञात होता है कि हिंदी के इस उपन्यास सम्राट ने सर्वप्रथम उस समाज में व्याप्त समस्याओं को देखा ,जिसमें वह स्वयं रह रहा था और उन्हें अपने उपन्यासों की विषय वस्तु बनाया। अपने पात्रों का चयन भी उन्होंने उसी जीते-जागते समाज से किया और इसीलिए उनके पात्र हमें हमारे प्रतिरूप ही दिखाई देते हैं। 

प्रेमचंद का उपन्यास साहित्य 

प्रेमचंद ने अपने पात्रों में अंतर्द्वंद एवं मनोवैज्ञानिकता का समावेश करके उन्हें कल्पना लोक से उतारकर यथार्थ के धरातल पर स्थापित किया है। प्रेमचंद के उपन्यास पात्र हमें हमारे समान ही सोचते -विचारते प्रतीत होते हैं। उनमें मानव सुलभ गुण दोष विद्यमान है। इस प्रकार उनके पात्र सजीव और जीवंत प्रतीत होते हैं। इन्ही सब विशेषताओं के कारण निसंदेह हम उन्हें हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यासकार कह सकते हैं। इस प्रकार प्रेमचंद ने साहित्यकार ने दायित्व को समझते हुए साहित्य को समाज का दर्पण बना दिया है। अतः प्रेमचंद को हिंदी उपन्यास सम्राट कहना सर्वथा उचित है। 

COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1413,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,72,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,10,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,222,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,70,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,349,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,4,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,86,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,341,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,102,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,7,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,39,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद
उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद
उपन्यास सम्राट प्रेमचंद है प्रेमचंद को उपन्यास सम्राट किसने कहा Hindi novel Premchand प्रेमचंद हिंदी उपन्यास उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद कर्मभूमि
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg7JkIZWQrYw0-UoGOB2BkuSNJGcAdoXSXURDeTnntaounxGtXFS6UnfA1z9o3-P6G3vc0GBWTafL8LZTtFgH_bZsBOqQtJIiK6c9t-0PpWq2E47QVSvgTxQHebG-XjapQItpymHWVSuQ_8foI4175CpaChYHpf5_km_M2QPSu5BMBhPzmj5LEMpUbAdA/s320/Munshi-Premchand.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg7JkIZWQrYw0-UoGOB2BkuSNJGcAdoXSXURDeTnntaounxGtXFS6UnfA1z9o3-P6G3vc0GBWTafL8LZTtFgH_bZsBOqQtJIiK6c9t-0PpWq2E47QVSvgTxQHebG-XjapQItpymHWVSuQ_8foI4175CpaChYHpf5_km_M2QPSu5BMBhPzmj5LEMpUbAdA/s72-c/Munshi-Premchand.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2022/07/upanyas-samrat-munshi-premchand.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2022/07/upanyas-samrat-munshi-premchand.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका