पर्यावरण संरक्षण पर निबंध हिंदी में | Essay on Save Environment in Hindi

SHARE:

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध हिंदी में Essay on Save Environment in Hindi पर्यावरण संरक्षण सामाजिक दायित्व Paryavaran sanrakshan par nibandh suraksha

पर्यावरण संरक्षण सामाजिक दायित्व


र्यावरण संरक्षण पर निबंध पर्यावरण संरक्षण पर निबंध 100 शब्द पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व पर निबंध पर्यावरण संरक्षण सामाजिक दायित्व पर निबंध पर्यावरण संरक्षण पर निबंध हिंदी में hindi essay on save environment Paryavaran sanrakshan par nibandh पर्यावरण सुरक्षा paryavaran suraksha - हाल ही मेरा एक मित्र अन्तरिक्ष यान में बैठकर मंगल गृह से मुझसे मिलने के लिया आया। उसे यह देखकर बहुत धक्का लगा कि पृथ्वी पर रहने वाले लोगों ने अपने गृह की कितनी दुर्दशा कर रखी है। मैंने उसे बताया आजकल हर व्यक्ति पर्यावरण को बचाने की बात कर रहा है। हम अपने स्कूल की किताबों में ,समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में इसके बारे में पढ़ते हैं और इसके बारे में लिखते हैं और टेलीविजन के परदे पर पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम देखते हैं। सौभाग्य से अब मानव समुदाय ने यह महसूस कर लिया है कि पृथ्वी गृह का और अधिक क्षरण या नाश होने से हमें बचाना है। 

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध हिंदी में | Essay on Save Environment in Hindi
पर्यावरण संरक्षण क्यों आवश्यक है ?

मंगल ग्रहवासी मेरे मित्र मार्टियन ने मुझे बताया कि जिसे जानकार मुझे आश्चर्य हुआ कि वह देखता रहा था कि पृथ्वी ग्रहवासी किस प्रकार से तेज़ी से अपने पर्यावरण का विनाश करते जा रहे हैं। उसने कहा कि कलकारखाने और मकान बनाने के लिए पेड़ों को काटना बुरी बात है। किन्तु सबसे बुरी बात यह है कि कल कारखाने और मानव समुदाय के अपशिष्ट या कचरे को नदियों और झीलों में फेंककर और उन्हें प्रदूषित करना। उसने पाया कि भीमाकार ढाँचे जिन्हें हम फैक्टियाँ कहते हैं ,वे भी हवा में धुवाँ छोड़ती हैं जिससे वायु साँस लेने के लिए शुद्ध नहीं रह पाती हैं। उसने कई प्रकार के पौधों और पशु जीवन के बारे में पुछा जो विलुप्त हो चुके थे। 

पर्यावरण संरक्षण का महत्व 

मैंने अपने प्यारे मित्र को बताया कि हाल के दिनों में पर्यावरण की देखभाल करने के लिए और उसे संरक्षित रखने के लिए अनेक संस्थाएं स्थापित की गयी है। पर्यावरणवादी झीलों और नदियों को प्रदुषण से मुक्त रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। विश्व की अनेक सरकारों ने पेड़ों की कटाई तथा अंधाधुंध तरीके से मारने की प्रवृत्ति को प्रतिबंधित करने के लिए कानून बनाये हैं। फैक्ट्रीरियों को भी चेतावनी दी गयी है कि वे अपने यहाँ के अपशिष्ट और कूड़ा कचरा नजदीक की झीलों और नदियों में न डालें। मैंने मंगल ग्रहवासी अपने मित्र मार्तियन को आश्वासन दिया कि पृथ्वी माता को बचाने के लिए हर संभव उपाय करेंगे। मार्टियन ने उत्तर दिया कि वह आशा करता है कि जब वह अगली बार पृथ्वी के दौरे पर आएगा तो पृथ्वी के दौरे पर आएगा तो पृथ्वी को बेहतर स्थिति में पायेगा। 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका