हिन्दी हिन्दुस्तानी हिन्दी दिवस

SHARE:

हिन्दी हिन्दुस्तानी हिन्दी दिवस हर वर्ष राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है और वर्ष 2006 से हर वर्ष विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी को मनाया

हिन्दी हिन्दुस्तानी हिन्दी दिवस


1918 के काँग्रेस अधिवेशन में महात्मा गाँधी जी ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा पद पर आसीन कराने का प्रस्ताव रखा । साथ ही पूरा मसौदा भी तैयार था कि राष्ट्रभाषा में कौन-कौन से गुण होने चाहिए। इसके अनुसार भारतीय भाषाओं में हिन्दी ही राष्ट्रभाषा बन सकती थी। कितु प्रस्ताव पास नहीं हो सका और चयनित हिन्दी भी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं बन सकी।

संविधान की भाषा समिति ने 14 सितंबर 1949 के दिन हिन्दी को भारत की राजभाषा चुना। इसी दिन मूर्धन्य हिन्दी साहित्यकार व्यौहार राजेंद्रसिंह का पचासवाँ जन्मदिन था। इसीलिए इस दिन को विशेष मानकर, इसी दिन राजभाषा का चुनाव किया गया। जब राजभाषा के रूप में हिंदी को चुना गया और लागू किया गया, तो अ-हिन्दी भाषी राज्य के लोग इसका विरोध करने लगे और इसीलिए अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। इस कारण हिन्दी को उपयोग पर अंग्रेजी भाषा का प्रभाव पड़ा और अंग्रेजी प्रयोग ने हिन्दी को प्रयोग को कम कर दिया। 26 जनवरी 1950 को संविधान के साथ ही हिंदी भी राजभाषा के पद पर पीठासीन हुई। 14 सितंबर 1953 को पहला (राष्ट्रीय) हिन्दी दिवस मनाया गया।

आज भी कई लोग हिन्दी को राष्ट्रभाषा कहते फिरते हैं। साथ ही अपनी तरह के तर्क देते हैं। इस विषय पर बहुत से वीडियो भी यू ट्यूब पर मौजूद हैं। पता नहीं राजभाषा विभाग इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है ? क्या उनको इसका ज्ञान नहीं है या वे अनभिज्ञ ही रहना चाहते हैं या फिर मँजे हुए राजनीतिज्ञों की तरह उन्होंने भी 'निर्णय नहीं लेना है' का निर्णय लिया हुआ है ?

परतंत्रता की सदियों मे स्वतंत्रता-आंदोलन में लोगों को एक जुट करने के लिए राष्ट्रभाषा शब्द का शायद प्रथम प्रयोग हुआ। गाँधी जी खुद मानते और चाहते थे कि राष्ट्र को एक भाषा में पिरोने के लिए केवल हिंदुस्तानी ही सक्षम है और हिंदुस्तानी को ही राष्ट्रभाषा बनाया जाना चाहिए ।

महात्मा गाँधी ने राष्ट्रभाषा के लिए निम्न आवश्यक गुणों का होना जरूरी बताया था –
1.  सीखने में आसानी।
2.  राजनीतिक, धार्मिक व आर्थिक-वाणिज्यिक व्याख्यानों के लिए उपयोगी।
3.  ज्यादातर नागरिकों की भाषा हो।
4.  यह एक निश्चित अवधि के लिए न होकर हमेशा के लिए हो।

इन सिद्धान्तों के आधार पर गाँधी जी की नजर में हिंदुस्तानी (बोल चाल की हिंदी भाषा) राष्ट्रभाषा के लिए सबसे उचित लगी ।हिंदुस्तानी हिंदी व उर्दू का वह मिला जुला रूप है, जो भारत की जनता दैनिक जीवन में उपयोग करती है। गाँधीजी ने अंत तक राष्ट्रभाषा के लिए हिंदी का नहीं बल्कि हिंदुस्तानी का ही साथ दिया। उनका कहना था कि हिंदुस्तानी - हिंदुओं एवं मुसलमानों दोनों को साथ लेकर चलने का सामर्थ्य रखती है। लेकिन अन्य नेता केवल हिंदी चाहते थे। आज ऐसा लगता है कि यदि हिंदुस्तानी को राष्ट्रभाषा बनाने पर जोर होता, तो देश में बसे उत्तर व दक्षिण के मुसलमान भी साथ आते और राष्ट्रभाषा-राजभाषा  का पथ आज जैसा पथरीला नहीं होता।

अन्यों का समर्थन न पाने पर बीसवीं सदी के दूसरे दशक में ही गाँधी जी ने हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने के सभी इंतजामात कर लिए थे। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई थी लेकिन नेताओं ने इसका समर्थन नहीं किया । उन्हें लगता था कि  भारत की सभी भाषाएं समान रूप से राष्ट्रभाषा बनने की अधिकारिणी हैं, खासकर तमिल, तेलुगु, मराठी और बंगाली जो साहित्य-संपन्न हैं। ऐसा तर्क दिया गया कि तेलुगु व तमिल भाषाएं तो हिंदी की अपेक्षाकृत ज्यादा पुरानी भी हैं। दक्षिण भारतीयों का मानना था कि हिंदी के राष्ट्रभाषा बनने से हिंदी मातृभाषी लोगों को स्वाभाविकतः अधिक फायदा हो जाएगा तथा राजनीति के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में हिंदी भाषी बाजी मार ले जाएंगे।

इस समय जो हालात बने उससे लगता है कि हिंदी को काँग्रेस का मोहरा मान लिया गया और राजनीतिक रंग चढ़ने के कारण आज राष्ट्रभाषा तो क्या हिंदी राजभाषा भी सही तरह से नहीं बन सकी। इन सब कारणों से अहिंदी भाषियों ने, हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की मुहिम को, उन पर हिंदी थोपी जाने के रूप में देखा। इस खींचातानी के दौर में राष्ट्रभाषा शब्द के कई मतलब निकाल लिए गए । स्पष्ट ही नहीं होता कि कौन इस शब्द का किस मतलब से प्रयोग कर रहा है।तब से अब तक राष्ट्रभाषा  शब्द का कोई भी स्थिर अर्थ नहीं निकल सका। सन्  1995 में राजभाषा सचिवालय से प्रकाशित एक गृह पत्रिका में मैने पहली बार – राष्ट्रभाषाएँ – शब्द देखा, पढ़ा । लेख तत्समय गृह मंत्री (श्री) एस.बी.चवन का लिखा था। इसके बाद दो एक जगहों पर राष्ट्रभाषाएँ शब्द दिखा, पर अब भी इसका प्रयोग सीमित ही है।

इस दौरान कइयों ने राष्ट्रभाषा शब्द के अपनी अपनी तरह के कई मतलब निकाल लिए। प्रमुखतः  राष्ट्रभाषा के निम्न अर्थ बने : –

1        राष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रयुक्त होने वाली भाषा
2        राष्ट्र में प्रयुक्त होने वाली एक (प्रमुख) भाषा
3        राष्ट्र के प्रतीक चिह्न के रूप में राष्ट्रभाषा

अलग - अलग लोगों ने अलग - अलग समय में इस शब्द का अलग - अलग अर्थों में प्रयोग किया। जिसका नतीजा यह हुआ कि लोग समझने लगे कि हिंदी भाषी खुद इस बात से भली - भाँति अवगत नहीं हैं कि राष्ट्रभाषा व राजभाषा में क्या भिन्नता है।

कइयों ने तर्क दिया कि संस्कृत भाषा, हिंदी भाषी व तमिल भाषी दोनों निकायों को मान्य राष्ट्रभाषा होगी । पर इसमें मुश्किल यह थी कि यह जन सामान्य द्वारा बोली नहीं जाती थी या बोली जा लकती थी। अंततः यह मात्र राष्ट्र के प्रतीक भाषा का रूप धारण कर जाएगी। राष्ट्रभाषा के लिए यह तो ठीक है पर राजभाषा के लिए यह अनुचित है। राष्ट्रभाषा का यह सुझाव,खासकर हिंदी भाषियों को रास नहीं आया क्योंकि राष्ट्रभाषा के आड़ में वे हिंदी को राजभाषा भी बनाना चाहते थे या फिर उन्हें राष्ट्रभाषा व राजभाषा की भिन्नता का ज्ञान ही नहीं था। हालाँकि वे हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की बात करते थे, किंतु राजभाषा बनाना चाहते थे।

हिन्दी हिन्दुस्तानी हिन्दी दिवस
स्वतंत्रता के बाद जब गाँधीजी ही नहीं रहे, तब हिंदुस्तानी का कोई पैरवीकार ही नहीं बचा। सब हिंदी के पक्षधर बचे। उर्दू होड़ से बाहर ही हो गई। बस हिंदी थी और अपने ही घर की तमिल। संविधान की भाषा समिति ने भी राष्ट्रभाषा शब्द के प्रयोग से परहेज किया और राजभाषा के रूप में एक नया शब्द ईजाद किया। इसका उन्होंने ‘भारत देश की राजकाज की भाषा’’ के रूप में तात्पर्य दिया।

ऐसा लगता है कि यदि काँग्रेस अपने अधिवेशन के पहले अन्य राजनीतिक पार्टियों से संपर्क करती, यदि लोंगों को विश्वास में लेकर किया जाता, तो हिंदी के प्रचार प्रसार से लोगों को शायद आपत्ति नहीं होती और हिंदी को पीठासीन करना आसान होता । शायद हिंदी के प्रति लोगों का रवैया आज जैसा नहीं होता और हमारी राज काज की भाषा हिंदी देश की राजभाषा नहीं बल्कि राष्ट्रभाषा ही होती ।

राजभाषा सचिवालय की पत्रिका राजभाषा भारती  के एक अंक के अनुसार भाषा समिति के अंतिम निर्णय के समय तमिल व हिंदी के बीच टकराव हुआ और हिंदी अध्यक्षीय मत से विजयी हो गई। तब से हिंदी के प्रति तमिल भाषियों का विरोध जारी है। कालांतर में वह राजनीतिक रूप धारण कर गया जो अभी भी हावी है। सावधानीपूर्वक देश की अन्य प्रमुख भाषाओं को संविधान के अष्टम अनुच्छेद में एकत्रित कर उन्हें राज्य की राजभाषाएं कहा। यह भाषाएं अपने - अपने भाषाई राज्य की कामकाजी भाषाएँ थीं या बनीं।

तमिल व हिंदी के बीच के टकराव के ही कारण शायद 1949 में निर्णीत राजभाषा को स्कूल कालेज की पुस्तकों से दूर रखकर हिंदी को राष्ट्रभाषा ही बताया गया । 1963 का राजभाषा अधिनियम जम्मू-कश्मीर के अलावा तमिलनाडू में भी प्रभावी नहीं है। अंग्रेजी जो पहले 15 साल तक अस्थायी रूप से हिंदी का साथ देने वाली थी, अब करीब – करीब स्थायी हो गई है। इस अधिनियम के अनुसार, सन 1965 में जब हिंदी को पूर्ण रूपेण  राजभाषा बनाने का समय आया तो इस बाबत अध्यादेश जारी हो गए थे । लेकिन तमिलनाडू भड़क गया और भभकने लगा। हिंदी का विरोध जोरों से हुआ। शायद अग्निस्नान की घटनाएं भी हुई । फलस्वरूप हालातों को सँभालने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री ने संसद में वक्तव्य दिया कि जब तक सारे राज्य हिंदी को राजभाषा स्वीकार नहीं कर लेते तब तक अंग्रेजी हिंदी का साथ देते रहेगी। अब भी अंग्रेजी राजभाषा के पद पर हिंदी के साथ आसीन है। हालातों के मद्देनजर ऐसा लगता है कि अब अंग्रेजी हटने वाली ही नहीं है।

साराँशतः हिंदी न कभी राष्ट्रभाषा रही न अभी है। हिंदी राजभाषा मात्र है। संवैधनिक तौर पर हिंदी को राजभाषा का ही दर्जा दिया गया। लेकिन अब भी बहुत से हिंदी भाषी इस भ्रम में हैं कि संविधान हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देता है, क्योंकि यह देश के अधिकांश भागों में बोली और समझी जाती है। जबकि पूरे संविधान में राष्ट्रभाषा शब्द का प्रयोग हुआ ही नहीं । कुछ तो इसे देशकी मातृ भाषा कहने से भी नहीं चूकते। उनको शायद समझ नहीं आता कि कई भाषाओं वाले इस दे में हिंदी सबकीमातृभाषा कैसे हो सकती है ?

कई लोग तो मानने को भी तैयार ही नहीं हैं कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है। संविधान में यह शब्द है ही नहीं।  बहुत लोग “व्यक्तिगत और सामूहिक तौर पर”  हिंदी भाषी लोग हिंदी को राष्ट्रभाषा ही मानते है। भले ही यह संवैधानिक तौर पर लागू न हो । लोग मानते हैं कि स्वतंत्रता के बाद किये गये प्रावधानों में यह लिखा जाना कि अगले 15 वर्षों तक अंग्रेजी राजभाषा (संपर्क भाषा) के रूप में चलती रहेगी का मतलब हुआ कि इसके बाद हिंदी को पूर्णतः राष्ट्रभाषा का दर्जा दे दिया जाएगा। किंतु यह महज प्रावधान स्वरूप रखा गया था ताकि 15 वर्षों में अहिंदी भाषा क्षेत्र के लोग हिंदी सीख ले, पर ऐसा नहीं हुआ और हम आज भी हिंदी को राष्ट्रभाषा का सम्मानजनक स्थान नहीं दिला पाए। हमारे संविधान पीठ की भाषा समिति में शामिल हमारे देश के कर्णधारों ने एक और बंटाधार संविधान के अनुच्छेद 343 (3) में कर दिया और यह उल्लेखित और कलमबद्ध कर दिया गया कि उक्त 15 वर्ष की अवधि के पश्चात भी संसदविधि द्वारा अंग्रेजी भाषा का प्रयोग ऐसे प्रयोजनों के लिए कर सकेगी, जैसा की विधि में उल्लेखित हो। 



किंतु प्रबुद्ध जनों का मानना है कि उनका यह दायित्व बनता है कि वे अपनी संपर्क भाषा के प्रति कैसा दृष्टिकोण रखें। हिंदी तो ठीक से राजभाषा भी नहीं बन पायी है, अगर अपनी मातृभाषा के सम्मान में हम हिंदी को राष्ट्रभाषा का संबोधन देते है तो क्या बुरा है ? व्यक्तिगत तौर हिंदी भाषियों का मानना है कि हिंदी राष्ट्रभाषा है।“

शायद इसीलिए संविधान की भाषा समिति ने देश के राज काज की भाषा को राष्ट्रभाषा न कहकर राजभाषा कहा । इससे राष्ट्रभाषा शब्द का अस्तित्व करीबन खत्म ही हो गया।

लेकिन आज भी हिंदी के समर्थक हिंदी को राष्ट्रभाषा कहते नहीं थकते। आज भी कई लोग राजभाषा एवं राष्ट्रभाषा के फर्क से वाकिफ नहीं है. इससे ऐसा लगने लगा है कि काँग्रेसी आज भी हिंदी को राष्ट्रभाषा ही समझते हैं, जिसके कारण हिंदी को राष्ट्रभाषा कहने में कांग्रेस अधिवेशन की बू आती है और लोगों के विचार भटक जाते हैं।

अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूँ कि हिंदी के प्रणेताओं ने हिंदी के चाहने वालों को भी ऐसा खेल खिलाया कि उनका भी हिंदी के प्रति रुझान कम हो गया। ऐसे कार्यालय भी हैं जहाँ हिंदी अपनाने पर, उसका अंग्रेजी अनुवाद माँगा जाता है। लोगों को हिंदी में लिखने से मना करने या उसका अंग्रेजी अनुवाद माँगने की बजाय, कार्यालय अपने अनुवादक की सहायता से अंग्रेजी में अनुवाद करवा कर आवश्यकता पूरी कर सकता है। इससे हिंदी लिखने वालों पर कोई रोकटोक नहीं रहेगी। 

तथ्यों की मेरी जानकारी के तहत भारत  एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है भाषा निरपेक्ष नहीं। इसलिए यहाँ आप किसी को भी, कोई भी धर्म अपनाने से रोक नहीं सकते, लेकिन भाषा के मामले में ऐसा नहीं है और भारतीयों को हिंदी सीखने लिए कहा जा सकता है। मेरी समझ में  नही आता  कि राजनीतिक समीकरणों के लिए हमने हिंदी की ऐसी हालत क्यों बना दी? 

आज भी निरक्षरों की बात तो छोड़िए , साक्षरों में भी उन्नत और उत्तमोत्तम शिक्षा हासिल किए लोग भी संशय में रहते हैं कि राजभाषा और राष्ट्र भाषा में क्या अंतर है और राष्ट्रीय और विश्व हिन्दी दिवस क्या हैं?

10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिन्दी सम्मेलन आयोजित हुआ। उसी की याद में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने वर्ष 2006 में 10 जनवरी को पहला विश्व हिन्दी दिवस मनाया। तब से अब तक हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है।

इस तरह वर्ष 1953 से हर वर्ष राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है और वर्ष 2006 से हर वर्ष विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।



लेखक परिचय और संपर्क

नाम – माडभूषि रंगराज अयंगर

प्रचलित नाम - एम आर अयंगर

निवास – सिकंदराबाद, तेलंगाना 

प्रकाशन - 6  पुस्तकें (हिंदी में)

फोन  - 7780116592

WA  - 8462021340

email – laxmirangam@gmail.com

Blog  - www.laxmirangam.blogspot.com

COMMENTS

Leave a Reply: 1
  1. बहुत अच्छा, ज्ञानवर्धक लेख। विस्तृत जानकारी मिली। हिंदी दिवस एवं विश्व हिंदी दिवस के मनाने के कारण कइयों को मालूम ना हों शायद। इसी तरह, बार बार हिंदी को राष्ट्रभाषा कहनेवालों को भी सही मार्गदर्शन आपके इस लेख से मिलेगा। सादर।

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1413,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,73,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,12,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,6,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,10,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,222,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,70,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,353,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,4,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,86,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,345,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,102,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,7,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,41,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: हिन्दी हिन्दुस्तानी हिन्दी दिवस
हिन्दी हिन्दुस्तानी हिन्दी दिवस
हिन्दी हिन्दुस्तानी हिन्दी दिवस हर वर्ष राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है और वर्ष 2006 से हर वर्ष विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी को मनाया
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjeWwVPWcw88gB_PGPeJD9fagJCFzB8M26-JdhdrZEmXaYOaqPob6extmTHWv7MAJJtH30Ct_zEvTyabpj0DBXYpJmJrm8eD-kfnQXhZi5s08kPlgGbsjUPYaa-umZ-RjOvTgG_FhqqENfhUVWMJFMQLhMO_NJofHoiKEelX1Zec3TKSRqkbWR7zOaCzw=s16000
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjeWwVPWcw88gB_PGPeJD9fagJCFzB8M26-JdhdrZEmXaYOaqPob6extmTHWv7MAJJtH30Ct_zEvTyabpj0DBXYpJmJrm8eD-kfnQXhZi5s08kPlgGbsjUPYaa-umZ-RjOvTgG_FhqqENfhUVWMJFMQLhMO_NJofHoiKEelX1Zec3TKSRqkbWR7zOaCzw=s72-c
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2022/02/hindi-hindustani-hindi-diwas.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2022/02/hindi-hindustani-hindi-diwas.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका