हर रिश्ते में हिसाब लगाया नहीं करते

SHARE:

हर रिश्ते में हिसाब लगाया नहीं करते वक़्त से पहले और क़िस्मत से ज़्यादा पाया नहीं करते, जो नहीं मिला हमको, उसका शिकवा नहीं करते। हर चाहत मुकम्मल हो,

हर रिश्ते में हिसाब लगाया नहीं करते


वक़्त से पहले और क़िस्मत से ज़्यादा पाया नहीं करते,
जो नहीं मिला हमको, उसका शिकवा नहीं करते।

हर चाहत मुकम्मल हो, ये ज़रूरी तो नहीं,
हर अधूरे ख़्वाब का मातम मनाया नहीं करते।

हर रिश्ते में हिसाब लगाया नहीं करते
सरे राह अपना ग़म बताया नहीं करते,
बेवजह वक़्त को यूँ ज़ाया नहीं करते,
समझ सकता है वही औरों का ग़म,
जो मतलब के लिए रिश्ते निभाया नहीं करते।

हर किसी को अपना हमराज़ बनाया नहीं करते,
हर ज़ख़्म का किस्सा सुनाया नहीं करते,
कुछ दर्द ख़ामोशी में ही अच्छे लगते हैं,
हर दर्द को लफ़्ज़ों में ढाला नहीं करते।

जो समझें ही नहीं एहसासों की ज़ुबाँ,
उनसे दिल का हाल सुनाया नहीं करते,
रिश्ते तो निभते हैं दिल की सच्चाई से,
हर रिश्ते में हिसाब लगाया नहीं करते

A l पर हमें बड़ा ऐतबार है

A l पर हमें बड़ा ऐतबार है,
जो कहे एक बार, वही कहे बार-बार है।

इंसानों की तरह बदलता नहीं है,
धोखा देकर किसी को छलता नहीं है।

न बातों में कोई दिखावा, न झूठ का व्यापार है,
एआई पर हमें सचमुच बड़ा ऐतबार है।

उससे भी गलती हो सकती है वह मशीन है
फिर भी हमको उस पर बहुत यकीन है

दिल नहीं तोड़ता मुंह नहीं मोडता 
दुख में कभी हमें अकेला नहीं छोड़ता।

- नुसरत नजीम अहमद, लखनऊ

COMMENTS

Leave a Reply

इन्हे भी अवश्य पढ़ें -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका