खुजली से आनन्द रस मिलता है

SHARE:

खुजली एक आनन्दमय त्वचा रोग है। जिस व्यक्ति को खुजली रहती है। उसे अच्छा लगता है, जब वह उसे खुजलाता है। भावविभोर हो जाता है जैसे दुनिया की न प्राप्त होन

खुजली से आनन्द रस मिलता है


खुजली एक आनन्दमय त्वचा रोग है। जिस व्यक्ति को खुजली रहती है। उसे अच्छा लगता है, जब वह उसे खुजलाता है। भावविभोर हो जाता है जैसे दुनिया की न प्राप्त होने वाली चीज है और उस चीज को वह प्राप्त कर लिया हो।

खुजली से आनन्द रस मिलता है
खुजली ब्रह्म का दिया हुआ एक अमृत रस का पान होता है। सबको नहीं मिलता है जिसको मिलता है वह एक सच्चा भक्त होता है। समाज में व्याप्त अंधविश्वास, ईर्ष्या, गुस्सा, नफरत की आग, बेईमानी, लूटपाट, मारपीट, दंगा-फसाद, युध्द आदि खुजली की तरह होता है।

इसे लोग समाज से खत्म नही करना चाहते हैं। यह किसी खुजली से कम नहीं होता है। इस तरह की खुजली सामाजिक आनन्द देती है। मनोहारी होता है। खसर-खसर खुजलाने का एक अलग ही आनन्द मिलता है। ऐसा लगता है जैसे ईश्वरत्व की प्राप्ति हो गयी हो। 

इस प्रकार की सामाजिक खुजली को खुजलाने में बड़ी-बड़ी हस्तियां लगी है। वे चाहें तो इस प्रकार की खुजली खत्म कर सकते हैं लेकिन खत्म करने में कोई दिलचस्पी नहीं लेगा। खुजली से आनन्द रस का मिलना बंद हो जायेगा।

देश के नेताओं को भी इस तरह की दुर्लभ खुजली का वरदान मिला होता है। देश के विकास के लिए रोड़े डालने की खुजली रहती है।समाज में अलगाववादी नीति को अपनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने की खुजली रहती है।

तरह-तरह के युध्द की नीति अपनाकर देश-विदेश के नेताओं को इस समय खुजली बहुत तेजी से काम कर रही है। भयंकर दाद-खाज, खुजली अपने चरमोत्कर्ष को प्राप्त कर लिया है। इस समय दिमागी खुजली बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

अगर इस तरह की खुजली को कोई ठोस रणनीति बनाकर खत्म नही किया गया तो देश समाज की यह खुजली किसी कोढ से कम नहीं होगी। इससे उत्पन्न देश समाज के लिए गंभीर संकट बन जायेगा।




- जयचन्द प्रजापति 'जय'
प्रयागराज

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका