धरती की धारण शक्ति है ईश्वर

SHARE:

धरती की धारण शक्ति है ईश्वरीय धारण शक्ति समस्त जीव जन्तु को धरती से ही मिली इसलिए धरती में ईश्वरीय तत्व और जीवन का सत्व है! धरती ही कोख है अचर जीव

सब जीव जन्तु प्रकृति ईश्वर का प्रतिनिधित्व करता


हुत गलतफ़हमी है ईश्वर अल्लाह खुदा के बारे में 
बहुत अंधविश्वास व उन्माद है मजहबी मान्यता में!

आज तक आदमी ने जाना नहीं 
कि ईश्वर अल्लाह खुदा कोई व्यक्ति नहीं हस्ती नहीं 
बल्कि एक अहसास है आसपास की प्रकृति जगत का 
ईश्वर अल्लाह खुदा कोई व्यष्टि नहीं बल्कि है समष्टि 
कोई ईश्वर अल्ला करता नहीं एक का भला दूजे का बुरा
आदमी ही आदमी का स्वभाव से करता है भला या बुरा!

ये भी सही है ईश्वर अल्लाह सातवें आसमान में नहीं होता   
बल्कि ईश्वर अल्लाह गुणधर्म है जीवन की शक्ति प्रकृति का 
जैसे धरती का गुणधर्म सभी सजीव निर्जीव को धारण करना 
ऐसे में धरती है ईश्वर अल्लाह खुदा रब सा पूजनीय माता!
(माता भूमि पुत्रोऽहम पृथिव्या)

सब जीव जन्तु प्रकृति ईश्वर का प्रतिनिधित्व करता
धरती की धारण शक्ति है ईश्वरीय 
धारण शक्ति समस्त जीव जन्तु को धरती से ही मिली 
इसलिए धरती में ईश्वरीय तत्व और जीवन का सत्व है!

धरती ही कोख है अचर जीव जन्तुओं की 
धरती सदृश्य माता की कोख धारण करती चर जीव को 
बीज बोने वाले पिता विधाता होता
जीव को धारण करने वाली माता की ईश्वर से है समता
सर झुकाना है तो पहले माँ पिता के चरणों में सर झुका! 

जल हर मल को धो देता जल से जीवन में हलचल होता
वायु में जीवन की आयु है जो जीवन को दीर्घायु बना देता  
आकाश अवकाश है जो जीवन को भोग योग्य जीवंत बनाता 
अग्नि में तेज है जो जीवन को तेजोदीप्त आलोकित करता!
 
ऐसे में क्षिति जल पावक गगन समीर सबके सब हैं ईश्वर 
ऐसे में ईश्वर अल्लाह खुदा कोई अकेला सर्वशक्तिमान नहीं 
ईश्वर अल्लाह खुदा को आदमी जैसा आँख नाक कान नहीं 
ईश्वर अल्लाह खुदा का कोई अकेला आदमी प्रतिनिधि नहीं
बल्कि सब जीव जन्तु प्रकृति ईश्वर का प्रतिनिधित्व करता!
 
ऐसे में एको ब्रह्म दूजा नास्ति या लाइलाहइल्लाह का अर्थ 
सिर्फ ईश्वर अल्लाह सिर्फ खुदा रब सिर्फ प्रभु भगवान नहीं होता 
बल्कि ईश्वर अल्लाह खुदा रब भगवान एक दूसरे का पर्याय होता!
 
ईश्वर भी वही अल्लाह भी वही खुदा भी वही जो सब में समाहित 
ईश्वर अल्लाह खुदा रब अलग-अलग नाम है मगर एक अर्थ है बेशक
ईश्वर अल्लाह खुदा का कोई एक पैगम्बर अवतार तीर्थंकर नहीं होता!
 
हर अवतार तीर्थंकर पैगम्बर अपने-अपने वक्त का मार्गदर्शक होता 
हर अवतार तीर्थंकर पैगम्बर अपने समय के अनुसार मार्ग दिखाता  
बदलते समय परिस्थिति में सुझाव समाधान मार्गदर्शन बदल जाता 
आज राम का तरकश कृष्ण का चक्र कारगर हथियार नहीं हो सकता 
आज हिन्दू मुस्लिम ईसाई का परमाणु बम के बिना काम नहीं चलता!

आज महादेव का वृषभ आर्य का अश्व अरबी का गधा सवारी नहीं होती 
कोई एक धर्मग्रंथ मानव जाति के उद्धार के लिए काफी नहीं हो सकता 
आज समग्र ज्ञान हेतु वेद पुराण बाइबिल कुरान विज्ञान दर्शन आवश्यक 
हे मानव! ईश्वर अल्लाह खुदा भगवान के नाम से डरना डराना छोड़ दो
अस्तु रूढ़िवाद को छोड़ो कूपमंडूक नहीं बनो समग्र ज्ञान अर्जित कर लो!


- विनय कुमार विनायक

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका