असलियत में वो दुनिया साथ होती

SHARE:

असलियत में वो दुनिया साथ होती खुश रहा करते थे बेवजह यूं ही, कभी वो भी तो एक ज़माना था रौनकें रहा करती थी चेहरों पर उस वक्त जब, दोस्तों

असलियत में वो दुनिया साथ होती 


खुश रहा  करते थे  बेवजह यूं ही, 
कभी वो भी  तो एक ज़माना  था 
रौनकें रहा  करती  थी  चेहरों  पर 
उस वक्त  जब,  दोस्तों और....!!
रिश्तेदारों के  घर आना  जाना था
फ़र्ज़ हमारा  जो हमें  निभाना  था
समझा चुके  जितना समझाना था

असलियत में वो दुनिया साथ होती
किंतु पता था हमें कि मश्वरा हमारा
यूं  ही  कहां  ही  माना  जाना  है.!
जब  तक स्वयं  कर न पछताना है
बर्बादी  मुकद्दर  में कुछ  यूं  लिखी 
कि उन्हें  तो  बस गूगल  देवता की 
इस हंसी  दुनिया दिल  लगाना था।

हश्र  हुआ  ये  कि कहीं  के न रहे..
आलम  ये कि!  दिन को रात और
हुज़ूर  रात  को  दिन  कहें........!
कहे  हमसे   ही उल्टा,  ऐ  दोस्त ! 
तुम   बहुत  बेवफा  निकले ......!!
क्यों  हमारी यह  हालात  देख तुम
यूं  पहले  न   पिघले ...............!!

मालूम  तो  था  तुम्हें  कि ! .........
अंजाम  ए  तकनीकी   इसने .......
एक   दिन   हमें   इस   क़दर ....,
एक  दिन  बर्बाद  कर  जाना  था 
क्या दोस्त !  दोस्त  होने  के  नाते 
तुम्हें  हमें  नहीं  बचाना   था...??

अब   कौन  समझाए  उन्हें ........!
कि!  दोस्त  ! तुमने भी आख़िर.!!!
कहां,  हमारा   कहा   माना।  था ।
उस    वक्त   हम   क्या    तुम्हारे
कदमों।  तले   जमाना    था.....!
इस।   तकनीकी     दुनिया    की ,
चकाचौंध ने इस क़दर भरमाना था

किंतु  समय  रहते   मान   जाते 
कुछ    बात   और    ही    होती 
छूट   गई  जो    असलियत   में 
वो   दुनिया  तुम्हारे   साथ  होती ।।


✍️सीमाशर्मा"तमन्ना"
नोएडा उत्तर प्रदेश 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका