अमीर होने के लाभ तथा हानियाँ पर निबंध

SHARE:

अमीर होने के लाभ तथा हानियाँ पर निबंध अमीरी एक ऐसी अवस्था है जो अक्सर भौतिक संपदा और धन की प्रचुरता से जुड़ी होती है। यह जीवन में कई सुविधाओं और अवसर

अमीर होने के लाभ तथा हानियाँ पर निबंध


मीरी एक ऐसी अवस्था है जो अक्सर भौतिक संपदा और धन की प्रचुरता से जुड़ी होती है। यह जीवन में कई सुविधाओं और अवसरों का द्वार खोल सकती है, लेकिन इसके साथ कुछ नकारात्मक पहलू भी आते हैं।

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।समाज में उसका एक स्थान निर्धारित है। वह चाहे तो समाज में अपना सम्मानित स्थान प्राप्त कर सकता है। समाज में प्रत्येक व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार परिश्रम करके धन अर्जित करता है जो जितनी मेहनत करता है अथवा दिमाग लगाता है उतना ही धन भी अर्जित करता है। अपनी मूलभूत आवश्यकताओं; जैसे: रोटी, मकान के लिए उसे धन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में धन का उसके पास होना अनिवार्यता है। अमीर होना कर्म के साथ-साथ भाग्य पर भी निर्भर करता है।
 

अमीर होने के लाभ

अमीर होने के लाभ तथा हानियाँ पर निबंध
यदि व्यक्ति अमीर है तो वह वर्तमान समय में समस्त आधुनिक सुविधाएँ प्राप्त कर सकता है। आधुनिक विज्ञान ने मानव को विभिन्न सुविधाएँ प्रदान की हैं। व्यक्ति का अधिकाधिक धनाढ्य होना इस बात का संकेत है कि वह वर्तमान की समस्त सुविधाएँ प्राप्त कर सकता है। विभिन्न प्रकार के वाहन, कंप्यूटर का अधिकाधिक प्रयोग, लैपटाप की उपयोगिता, टेलीविजन का प्रयोग, बड़े-बड़े आलीशान घर- इन सब भौतिक वस्तुओं को अमीर व्यक्ति ही प्राप्त कर सकता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि व्यक्ति घर बैठे आधुनिक उपकारणों के प्रयोग के माध्यम से कम-से-कम समय में अधिकाधिक सुविधा अर्जित कर सकता है। इसके अतिरिक्त अमीर होने से व्यक्ति समाज में स्वयं को गर्वित, अभिमानित व आत्मविश्वासी अनुभव करता है और उच्च स्थान प्राप्त करने का गौरव महसूस करता है। यह कथन सर्वविदित है कि अमीर होना तो स्वयं में एक गुण है। व्यक्ति अधिकाधिक अमीर होने से समस्त सुविधाएँ अर्जित कर सकता है।

अमीर होने की हानियाँ

इसका दूसरा पहलू यह है कि अमीर होना अधिकाधिक धन लालसा का परिणाम है। यह ऐश्वर्य एवं भोग-विलासिता व्यक्ति को अहंकारी बना देता है। व्यक्ति अकर्मण्य सा प्रतीत करने लगता है। यह अकर्मण्यता उसे कभी-कभी निराशावादी बना देता है। यह सत्य नहीं कि अधिकाधिक अमीर होने से व्यक्ति प्रसन्नचित्त रह सकता है और कभी-कभी अधिकाधिक ऐश्वर्य व भोग उसे वास्तविक सुख नहीं दे पाते जो उसे मिलने चाहिए। व्यक्ति में कुछ बुरी आदतें भी आ जाती हैं। कभी-कभी तो मनुष्य मद में इतना चूर हो जाता है कि उसे उचित-अनुचित की भी सुध-बुध नहीं रह जाती और अधिक धन उसे अभिमानी भी बना देता है। कई बार धनिक होकर भी समाज में उसका स्थान उच्च नहीं होता।
 
अमीरी के अहंकार में व्यक्ति इतना चूर हो जाता है कि वह अपने सगे-संबंधियों का कोई अस्तित्व नहीं समझ पाता। कई बार बुरी संगत तथा बुरी आदतों का शिकार भी हो जाता है। बुरे व्यसनों में पड़कर वह अपना जीवन विनाश के गर्त में गिरा देता है। 

अमीर होना भाग्य का खेल

इस प्रकार अमीर होना कर्म के साथ-साथ भाग्य का खेल भी है। जहाँ तक हो सके हमें अत्यधिक धनार्जन एवं धन के प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि अति किसी भी वस्तु की अच्छी नहीं होती। अतः यह अत्यंत आवश्यक है कि मनुष्य अधिक ध न लालसा के मोह से स्वयं को दूर रखे तथा अपना संतुलित जीवन व्यतीत करे।

अमीर होने के निश्चित रूप से लाभ हैं, लेकिन साथ ही कुछ हानियाँ भी हैं। यह तय करना कि क्या अमीरी आपके लिए सही है या नहीं, यह आपके मूल्यों, लक्ष्यों और जीवन जीने के तरीके पर निर्भर करता है। धन महत्वपूर्ण है, लेकिन यह जीवन का एकमात्र मापदंड नहीं होना चाहिए। सच्ची खुशी और पूर्णता अच्छे रिश्तों, मजबूत स्वास्थ्य और सार्थक जीवन से प्राप्त होती है।

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका