उपन्यास शिक्षण विधि पर हिंदी में लेख

SHARE:

उपन्यास शिक्षण विधि पर हिंदी में लेख उपन्यास शिक्षण विधि किसी उपन्यास की शिक्षा देने के पूर्व अध्यापक को स्वयं उस उपन्यास को पढ़ लेना चाहिए और उसके प्

उपन्यास शिक्षण विधि पर हिंदी में लेख


पन्यास शिक्षण विधि पर हिंदी में लेख उपन्यास शिक्षण विधि किसी उपन्यास की शिक्षा देने के पूर्व अध्यापक को स्वयं उस उपन्यास को पढ़ लेना चाहिए और उसके प्रमुख बिन्दुओं को नोट कर लेना चाहिए। उपन्यास को पढ़ना वर्तमान समय-सारणी में सम्भव नहीं हो पाता। इसके लिए यदि पृथक् रूप से हिन्दी के अध्ययन कक्ष में छात्रों को बुलाकर उनसे अध्ययन करने को कहा जाए तो अधिक अच्छा रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों में हिन्दी के एक घण्टे में किसी उपन्यास का पूरा हो पाना कठिन है। इसलिए अध्यापक गद्य की भाँति कई दिन तक पढ़ाते रहते हैं। अतः यदि महीने में एक दो तीन घण्टे इस कार्य के लिए एक साथ दिये जाएँ तो अधिक अच्छा होगा।
 

उपन्यास शिक्षण में अध्यापक द्वारा दिए गए निर्देश 

उपन्यास शिक्षण विधि पर हिंदी में लेख
उपन्यास- शिक्षण में अध्यापक द्वारा दिये गये निर्देशन का महत्त्व है। यह निर्देशन दो प्रकार से दिया जा सकता है। अध्यापक प्रारम्भ में ही छात्रों को उपन्यास का सारांश लिखा दें और तत्पश्चात् कथोपकथन, कथावस्तु, पात्र, शैली, भाषा, उद्देश्य आदि की चर्चा कर लें और उसके बाद छात्र उपन्यास को मौन रूप से पढ़ें तथा प्रत्येक छात्र उपन्यास के सभी तत्त्वों की विशद् व्याख्या लिखें। बाद में अध्यापक सभी छात्रों की पुस्तिकाओं का अवलोकन करके उनकी त्रुटियों का संकेत कर दें और उपन्यास के सारांश को आवश्यकता पड़ने पर पुनः लिखा दें। 

रुपरेखा का विकास

संयुक्त राज्य अमेरिका में यही विधि प्रचलित है। दूसरी विधि फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों में प्रचलित है जिससे बालकों को उपन्यास के सम्बन्ध में उचित निर्देशन दे दिये जाते हैं, उपन्यास की पुस्तक एवं उससे सम्बद्ध सहायक पुस्तकें बना दी जाती हैं, पुस्तकों के पृष्ठ भी बता दिये जाते हैं। तत्पश्चात् छात्र पुस्तकालय में, हिन्दी-कक्ष में या घर पर स्वेच्छापूर्वक उपन्यास का अध्ययन करते हैं। दूसरे दिन उपन्यास के विभिन्न तत्त्वों पर प्रश्न किये जाते हैं। विभिन्न तत्त्वों की कक्षा में चर्चा एवं आलोचना होती है। सभी छात्र अपनी राय देते हैं और शिक्षक अपनी विशेष राय भी देना चाहता है। अन्त में शिक्षक सभी बातों का संशोधन करके एक सुनिश्चित रूपरेखा प्रदान कर देता है। आवश्यकता पड़ने पर इस रूपरेखा को विकसित करने के लिए अध्यापक छात्रों को निर्देश दे सकता है।

विडियो के रूप में देखें - 


 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका