इलाहाबाद के वेदना के कवि वेद प्रकाश प्रजापति 'वेद'

SHARE:

इलाहाबाद के वेदना के कवि वेद प्रकाश प्रजापति 'वेद' हिंदी साहित्य में एक ऐसे कवि है वेद प्रकाश प्रजापति वेद जो साहित्य में कई सम्मान पाए है।बहुत ही

इलाहाबाद के वेदना के कवि वेद प्रकाश प्रजापति 'वेद'


हिंदी साहित्य में एक ऐसे कवि है वेद प्रकाश प्रजापति वेद जो साहित्य में कई सम्मान पाए है।बहुत ही सुंदर रचना लिखते हैं। दोहा मुक्तक लघु कथा कई विधा में रचना करते हैं। इलाहाबाद के सराय इनायत के रिठैया गांव में एक साहित्यिक परिवार में जन्म  हुआ। कवि वेद जी वेदना के कवि हैं। इनकी रचना में सहजता है। संवेदना से भरी होती हैं। 

पिता लालमणि प्रजापति ,जब वेद जी सातवीं में पढ़ते थे तभी गुजर गए। मां और चार छोटी बहनो के साथ परिवार की जिम्मेदारियो ने वेदजी के बचपन को जवान कर दियाए पता ही नही चला। सातवीं के बाद से ही वेद की पढ़ाई समाप्त हो गई और तभी से वेदनाओं ने कविता का रूप ले लिया।

इन्ही वेदनाओं की ही देन है शायद की पिछले कई वर्षों से भयानक सरदर्द (माइग्रेन) से पीड़ित हैं। आज साहित्य के क्षेत्र में अनेको उपलब्धियां से जहाँ कवि को अतिअप प्रसन्नता होती है रुचि बढ़ती है। वहीं पर मन मे असंतोष भी कवि को है। कविता जो मन के उद्द्गार के रूप में कभी कभी निकलती थी अब वही कविता जैसे कवि के जीवन का अंग बन गई है।

कवि वेद प्रकाश प्रजापति'वेद' का जन्म वर्ष-1984 मे हुआ था। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन विद्यालय में कार्यरत हैं। पिता लालमणि प्रजापति भी शिक्षक, साहित्यकार व समाजसेवी थे। माता श्रीमती अनारकली देवी जिसके साथ गांव में रह कर साहित्यिक कार्य में कवि वेद प्रजापति लगे हैं।

शिक्षा एम. ए. हिंदी साहित्यिक से हैं। लेखन कार्य-2008 से विभिन्न विधाओं में गद्य एवं पद्य में रचना करते हैं। एक मुक्तक..

इस दौर मे प्यार का ये अंजाम होता है।
बीच  चौराहे पे  इश्क़  नीलाम होता है।
दिलों से  खेल  खेलते हैं  दिमाग वाले,
कुछ इस तरह से इश्क़ बदनाम होता है ।

पत्रकारिता भी करते हैं,समाजसेवा भी करते हैं। साहित्यिक सम्पादक-पब्लिक पावर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के हैं।आँचलिक भाषा एवं साहित्य प्रभारी उत्तरप्रदेश भी हैं। इनकी प्रकाशित पुस्तक- भला वो आदमी ही क्या मुक्तक संग्रह है। इनका संपर्क मो0-9936636475 है। 

कई प्राप्त सम्मान पत्र-राहुल सांकृत्यायन 'यात्रा वृत्तांत सम्मान, हरिशंकर परसाई 'व्यंग लेखन' सम्मान। गिरधर कविराय 'कुण्डलिया छन्द' सम्मान। करतुल एन हैदर 'रिपोर्ताज' सम्मान।'हिन्दी शैली महासम्मान'। पं0 विष्णु शर्मा 'बाल कहानी' सम्मान। मुंशी प्रेमचंद 'कहानीकार' सम्मान।स्वर कोकिला सरोजनी नायडू वार्षिक साहित्यिक सम्मान। रामचरण गुप्त 'लघुकथाकार' सम्मान -1। रामचरण गुप्त 'लघुकथाकार' सम्मान -2। आचार्य रामचंद्र शुक्ल 'हिंदी निबंध' सम्मान।


महा देवी वर्मा हिंदी सम्मान आदरणीय रामचंद्र शुक्ल 'आलोचक' सम्मान। बाबू बाल मुकुन्द गुप्त 'हिन्दी साहित्य सेवा' सम्मान। दोहा 'आसु सृजन' सम्मान-5। काव्य रंगोली 'साहित्य भूषण' सम्मान-2017। दोहा शतकवीर' सम्मान 2018। अनुसंधान लघुकथा सम्मान' दिल्ली 2018।हिन्दी 'साहित्य श्री' सम्मान 2018। साहित्य संगम संस्थान 'श्रेष्ठ रचनाकार' सम्मान 2018। सा. सं. स. 'क्षेत्रीय बोली गौरव' सम्मान 2018।'हमारे कलमकार' मंच द्वारा 6 बार सम्मानित।

इलाहाबाद के वेदना के कवि वेद प्रकाश प्रजापति 'वेद'
साहित्य संगम संस्थान द्वारा 'श्रेष्ठ सृजनकार' सम्मान2018। साहित्य संगम संस्थान 'क्षेत्रीय बोली संवर्धन' सम्मान 2018। साहित्यदीप संस्थान द्वारा 'श्रेष्ठ सृजनकार' सम्मान 2018।महफ़िल ए गजल साहित्य समागम द्वारा 3 बार 'श्रेष्ठ रचनाकर' सम्मान 2018। मनहरण 'घनाक्षरी शतकवीर' सम्मान 2018।मधुशाला साहित्य द्वारा 'साहित्य रत्न' 2018। 

चौपाई शतकवीर' सम्मान 2019। सखी साहित्य परिवार द्वारा काव्यपाठ हेतु कुम्भ 2019 प्रयागराज महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद जी द्वारा काव्यपाठ हेतु सम्मानित।नई कलम..नया कलाम संस्था द्वारा 'श्रेष्ठ रचनाकार' सम्मान।राष्ट्रीय आँचलिक भाषा संस्थान द्वारा 'श्रेष्ठ रचनाकार' सम्मान। कलम की सुगन्ध छंदशाला द्वारा 'कलम सृजन सम्मान2019।-कलम की सुगंध द्वारा 'सुगन्ध भक्ति' सम्मान 2019।दीप जले साहित्य बढ़े 'हिंदी सेवा' सम्मान-2019। अर्णव कलश द्वारा कलम 'काव्यदीप सम्मान' 2019।अखिल भारतीय अखण्ड कवि सम्मेलन में काव्यपाठ हेतु सहभागिता सम्मान पत्र।-सहित्यगंगा संस्थान द्वारा गणतंत्र 'काव्य सारथी' सम्मान 2020।

सहित्यदीप 'काव्य महाकुम्भ द्वितीय' द्वारा 'सहित्यदीप शलभ' सम्मान।प्रजापति विरादरी सभा प्रयागराज द्वारा 'गौरव सम्मान' दक्ष प्रजापति गर्व' सम्मान व 'स्मृति चिन्ह' राजस्थान।सहित्याञ्जली प्रभा प्रयागराज द्वारा 'साहित्यदीप' सम्मान,अतिरिक्त हिंदी श्री पब्लिकेशन द्वारा सम्मानित व अन्य अनेको संस्थाओं द्वारा सम्मानित हुए हैं।

देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्र- दैनिक जागरण, अमर उजाला, यूनाइटेड भारत, हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, सहारा टाइम्स, आदि में काव्यपाठ की खबरें छपी हैं। समय पर आयोजित अनेक कवि सम्मेलनों में प्रतिभाग करते हैं। देश के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन काव्य पाठ हेतु सम्मानित हुए हैं।

अब तक प्रकाशन---निर्मल हिंदुस्तान साप्ताहिकी में दो बार लघुकथाएं, भारत संवाद दैनिक समाचार  पत्र में दो बार कविताएं,प्रजापति (कुम्हार)पत्रिका में कविता,साहित्यांजलि पत्रिका में मुक्तक,प्रतिलिपि पर चौपाई छन्द व 5 लघुकथाएं,मातृभाषा पर कविता,

-वास्तविक न्यूज पे कविता दैनिक दस अंगुलिया पे सम्मान खबर
सखी साहित्य परिवार पत्रिका में मुक्तक, यूथ कार्नर पत्रिका में गजल प्रकाशित,'साहित्यदीप निहारका' साझा काव्य संग्रह में दोहा, दैनिक दिशेरा टाइम्स में कोरोना सम्बन्धी रचना प्रकाशित,ये दोहे बोलते हैं साझा दोहा संग्रह कलम की सुगंध द्वारा इक्कीसवीं सदी के 21 कवि साझा संग्रह कलम की सुगंध द्वारा प्रकाशित हुई हैं।



- जयचन्द प्रजापति "जय' ,
प्रयागराज

COMMENTS

Leave a Reply
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका