हमें त्यागनी होगी धर्म पंथ मत मजहब की सारी बुराई

SHARE:

हमें त्यागनी होगी धर्म पंथ मत मजहब की सारी बुराई, हमें अपनानी होगी भारतीय संस्कृति की तमाम अच्छाई! हमें एकसाथ हिन्दू बौद्ध जैन सिख सनातनी बन जाना, सच

हमें त्यागनी होगी धर्म पंथ मत मजहब की सारी बुराई


में त्यागनी होगी धर्म पंथ मत मजहब की सारी बुराई,
हमें अपनानी होगी भारतीय संस्कृति की तमाम अच्छाई!

हमें एकसाथ हिन्दू बौद्ध जैन सिख सनातनी बन जाना,
सच्चा मानव बनने के लिए छोड़ना होगा मजहबी बहाना!
हमें त्यागनी होगी धर्म पंथ मत मजहब की सारी बुराई

कोई धर्म पंथ मत मजहब किसी की बपौती संपदा नहीं,
कोई धर्म पंथ मत मजहब जीवित रह सकता सर्वदा नहीं!

आज जो यहूदी ईसाई मुस्लिम है,वो शैव बौद्ध थे कभी,
आज का धर्म मत मजहब ऐसा रहेगा नहीं जैसा है अभी!

जो धर्म मत मजहब कातिल हो गया उसपे इतराओ नहीं,
धर्म मजहब खुदा के बहाने मानवता को बरगलाओ नहीं!

लाख कोशिश करो कोई धर्म मजहब अक्षुण्ण रहता नहीं, 
कोई धर्म मजहब पुनः मौलिक रूप में वापस आता नहीं!

कोई धर्म मजहब संपूर्ण रुप से जीवित रह सकता नहीं,
पाखण्ड की वजह से धर्म मजहब मिट जाता है शीघ्र ही!

वैदिक धर्म बलिप्रथा कर्मकाण्ड पाखण्ड के कारण सिमटा, 
बौद्ध जैन धर्म की अहिंसा दया ममता करुणा से पिटा!

सनातन धर्म अनवरत चरैवेती विश्व का धर्म है अकेला, 
जिससे वर्तमान समय का वैदिक हिन्दू धर्म है निकला!

हिन्दू धर्म में बुराइयों का समय समय पर सुधार किए,
चौबीस तीर्थंकर, एक बुद्ध,दस गुरुओं ने अवतार लिए!

हिन्दू धर्म में अहिंसावाद चौबीस तीर्थंकरों से ही आया,
हिन्दू में करुणा बुद्ध का, जातिवाद गुरुओं ने मिटाया!

समय की जरूरत है कि सारे धर्म को एकसाथ मान लो,
अकेला बौद्ध जैन सिख ईसाई इस्लाम पर ना आन हो! 

सारे पाखण्ड त्यागकर एक सहिष्णु सनातनी धर्मी बनो,
जिन बुद्ध से अहिंसा करुणा, ईसा से दया, मेल नबी से!

सिख से सीखो मर्दानगी, देशभक्ति, मिल बांटकर खाना,
सारे मानव को एक जाति,एक कुदरत के बंदे समझना!

किसी भी धर्म पंथ मत मजहब की अच्छाई को छोड़ के,
बुराई को पकड़े जो वे मानव नहीं, वंशज दैत्य दानव के!

जाति सबकी ब्रह्म की, सबको रुलानेवाला रावण ना होना, 
वंश तुम्हारा राम कृष्ण गोविंद का,कभी कंश न हो जाना!


- विनय कुमार विनायक

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका