कोई मनुष्य धर्मनिरपेक्ष कैसे हो सकता है ?

SHARE:

कोई मनुष्य धर्मनिरपेक्ष कैसे हो सकता? धर्म तो मानव जीवन के हर किरदार का होता धर्म हर एक सम्बन्धी और रिश्तेदार का होता! एक माँ का धर्म होता स्वस्थ

कोई मनुष्य धर्मनिरपेक्ष कैसे हो सकता ?


कोई मनुष्य धर्मनिरपेक्ष कैसे हो सकता?
धर्म तो मानव जीवन के हर किरदार का होता 
धर्म हर एक सम्बन्धी और रिश्तेदार का होता!

एक माँ का धर्म होता 
स्वस्थ संस्कारी संतति पैदाकर सृष्टि धर्म निभाना!

एक पिता का धर्म होता 
अपनी सभी संतान को पढ़ा लिखाकर योग्य बनाना!

एक पुत्र का धर्म होता 
माता-पिता के प्रति फर्ज निभाना कर्ज चुकता करना!
  
एक गुरु का धर्म होता 
सारे शिष्य को भेदभाव रहित एक जैसा ज्ञान बांटना!

एक राजा का धर्म होता 
अपनी सारी प्रजा को एकनिष्ठ पुत्रवत पालन करना!

ऐसे में धर्मनिरपेक्षता क्या है?
एक धर्मनिरपेक्ष नेता का धर्म क्या होता?
क्या सारे भ्रष्टाचारी वंशवादी जातिवादी नेता मिलकर 
ईमानदार नेतृत्व के खिलाफ झूठ बोलना षड्यंत्र करना?
कोई मनुष्य धर्मनिरपेक्ष कैसे हो सकता ? 
एक धर्मनिरपेक्ष प्रजा का धर्म क्या होता?
क्या एकबार वोट डालकर अपनी जाति के 
किसी गुंडे मवाली को विधायक सांसद बनाकर 
पाँच वर्ष तक उनकी मनमानी समाज पर लाद देना?

आज धर्मनिरपेक्षता का अर्थ क्या हो गया?
भारतीय सभ्यता संस्कृति के खिलाफ जहर उगलना!

आज धर्मनिरपेक्षता का अर्थ क्या होता?
भारतीय धर्म पूजा पाठ के विरूद्ध बयानबाजी करना!

आज धर्मनिरपेक्षता का अर्थ होता 
हिन्दू होकर हिन्दू आस्था व आराध्य पर चोट पहुंचाना!

आज धर्मनिरपेक्षता के मायने क्या हो गया?
भारतीय पर्व त्योहार पर निर्धन हिन्दू व्रतधारियों को 
थोड़ा भी फल फूल चंदा प्रोत्साहन धन तक नहीं देना!

मगर टोपी पहनकर इफ्तार पार्टी करना कराना
सेवई बिरियानी व निरीह पशु का गोस्त खाना खिलाना!

ऐसी धर्मनिरपेक्षता कहाँ से आई?
कि अपनी माँ के दूध का कर्ज नहीं निभाना 
अपनी माँ के बाद आजीवन दूध पिलानेवाली माँ के
गौ वंश के कटने का वोट के खातिर समर्थन करना!

ये कैसी धर्मनिरपेक्षता है
कि एक तरफ विदेशी मजहब मानने वाले दिन मैं 
कई बार ध्वनिविस्तारक यंत्र से धार्मिक कोलाहल,धर्मांतरण, 
लव जेहाद, विशेष धार्मिक वेशभूषा भाषा में तकरीर करते
मगर बहुसंख्यक भारतीय धर्म पंथ के वार्षिक पूजा,  यात्रा, 
धार्मिक परिक्रमा,मूर्तिभसान पर वही लोग पत्थरबाजी करते!
  
अगर धर्मनिरपेक्षता का मतलब 
देशद्रोही आतंकियों का मौन या मुखर समर्थन करना होता
तो जितना जल्द हो सके संविधान में संशोधन कर घुसाए गए 
धर्मनिरपेक्ष शब्द को संविधान में पुनः संशोधन कर हटा दो
कि कोई व्यक्ति कोई देश स्वधर्म के प्रति धर्मनिरपेक्ष होता नहीं!


- विनय कुमार विनायक 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका