नागार्जुन प्रगतिशील कवि हैं

SHARE:

नागार्जुन प्रगतिशील कवि हैं नागार्जुन के साहित्य में परम्परा तथा आधुनिकता प्रगतिवादी कवि नागार्जुन की जन प्रतिबद्धता जनवादी साम्यवादी विचारधारा

नागार्जुन प्रगतिशील कवि हैं


नागार्जुन प्रगतिशील कवि हैं नागार्जुन के साहित्य में परम्परा तथा आधुनिकता को एक बेजोड़ टकराहट मिलती है। एक ओर उनमें प्रगतिवादी काव्य की प्रवृत्तियों का विस्तार है और दूसरी ओर प्रयोग एवं परम्परा के प्रति आदर भावना या रुझान उनकी मूलवर्ती चेतना प्रगतिशील या प्रगतिकामी है, जिसमें राष्ट्रीय सांस्कृतिक भावना का पुट होने के कारण विकास-क्रम विस्तृत है। जनवादी या साम्यवादी विचारधारा को आदर देने के कारण नागार्जुन के काव्य में हमें उसकी निश्चित एवं अत्यन्त सूक्ष्म गहन अभिव्यक्ति मिलती है। काव्य में जीवन के जीवन्त रूप या शाश्वत जीवन मूल्यों का समावेश हुआ। जन कल्याण की भावना ने उनमें व्यथा, विरोध तथा आक्रोश को लगातार-पल्लवित करने का प्रण ठान लिया, तभी एक सात्विक क्रान्तिस्वर उनके काव्य में उमड़ पड़ा है। 

प्रगतिशील चेतना के कवि नागार्जुन

नागार्जुन प्रगतिशील कवि हैं
प्रगतिशील चेतना के कवि नागार्जुन ने दर्शन के क्षेत्र में गाँधीवाद और साहित्य-क्षेत्र में छायावाद के विरुद्ध विद्रोह खड़ा किया। वर्तमान के यथार्थ को, उसके कटु तिक्त विषाद को, समग्रता में भोगवाद को अभिव्यक्त करने का लक्ष्य बनाया है। सामाजिक व्यथा का दर्द उनमें तीखा हो गया कि वे त्रस्तं होकर युयुत्सा, बुभुक्षा, दिगम्बरता, वास्तविकता, क्रान्तिधर्मिता की ओर बढ़े है।सर्वहारा वर्ग की आत्मधारा को नागार्जुन तीव्र से तीव्रतर कर देते हैं। मेहनतकश मजदूरों की मजदूरी में कटौती उन्हें कचोटती है। 

हिंदी कविता में प्रमुख

संवेदनशील कवि का मूल खण्ड-खण्ड होकर बिखरता है, वह फिर आत्मा के अखण्ड तेज से जनवादी धारा को आगे बढ़ाता है।पूँजीवादी व्यवस्था से जमकर टकराता है, विषमताओं को नष्ट-भ्रष्ट करने की आणविक तैयारी करता है। नागार्जुन ने हिन्दी कविता की सौभाग्य से कई उखड़ती-जमती पीढ़ियाँ देखी हैं। छायावाद का उत्कर्ष और पतन देखा, प्रगतिवाद का शिशुरूप और यौवन देखा-झेला, प्रयोगवाद के चमत्कार को देखकर भी वे चौंधियाए नहीं। यद्यपि प्रयोगवाद की आँधी में खड़ा रहना उन्हें कठिन लगा, लेकिन इस बवण्डर को भी वे सह या झेल गये। कविता के प्रचण्ड-से-प्रचण्ड आक्रमण उन पर नयी कविता में हुए। 


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका