अपनी माता जी को अपने नए विद्यालय का वर्णन करते हुए पत्र लिखिए

SHARE:

अपनी माता जी को अपने नए विद्यालय का वर्णन करते हुए पत्र लिखिए Write a letter to your mother describing your new school मेरा नया विद्यालय सभी प्रकार से

अपनी माता जी को अपने नए विद्यालय का वर्णन करते हुए पत्र लिखिए
Write a letter to your mother describing your new school


१२५ ,विकासनगर ,
लखनऊ - ७५ 
दिनांकः०९/०५/२०२२ 

माता जी ,सादर प्रणाम ! 
आशा करता हूँ कि आप सभी कुशलतापूर्वक होंगे। कल ही आपका पत्र प्राप्त हुआ। यह जानकार ख़ुशी हुई कि अब आपकी तबियत बिल्कुल ठीक है। मैं तो इस विषय को लेकर बहुत चिंतित था। आपके आशीर्वाद से मैं यहाँ प्रसन्न हूँ। आपने मुझसे मेरे नए विद्यालय के विषय में पूछा था ,इसीलिए मैं आपको इसकी जानकारी देना चाहता हूँ।
 
मेरा नया विद्यालय सभी प्रकार से अच्छा है। विद्यालय का भवन चार मंजिला है तथा सभी कमरे हवादार ,साफ़ - सुथरे तथा बड़े - बड़े हैं। प्रत्येक कमरे में में बिजली तथा पंखों की उचित व्यवस्था है। विद्यालय में जेनरेटर की भी सुविधा है ,जिससे बिजली फेल होने पर कोई परेशानी नहीं होती है। विद्यालय के मध्य एक सुन्दर बगीचा तथा उसके ही पास एक विशाल मैदान है। प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना मैदान में ही होती है तथा दिन में बच्चों को कई तरह से खेल सिखाये जाते हैं। मेरे विद्यालय के अध्यापक - अध्यापाकियें भी बहुत अच्छे हैं। वे सभी व्यवहार कुशल ,मृदुभाषी ,परिश्रमी तथा अपने अपने विषयों के कुशलज्ञाता हैं। हमारे प्रधानाचार्य तथा उपप्रधानाचार्य भी बच्चों का बहुत ध्यान रखते हैं। पीने के लिए साफ़ पानी की व्यवस्था है। विद्यालय में खेलकूद ,नाटक ,कला ,वाद - विवाद ,भाषण प्रतियोगिता आदि अनेक कार्यक्रम होते रहते हैं। विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला ,कंप्यूटरकक्ष ,पुस्तकालय आदि की व्यवस्था बहुत अच्छी है। इसके अतिरिक्त हस्तशिल्प ,एन.सी.सी आदि का विशेष प्रबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसे अनुशासित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर रहा हूँ। आपको कभी भी मेरी ओर से किसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। 

पूज्य पिता को मेरा सादर चरण - स्पर्श एवं रिंकी को प्यार देना। 

आपका सुपुत्र 
रजनीश सिंह  


विडियो के रूप में देखें - 




COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका