मातृभाषा के महत्व पर अपने मित्र को पत्र

SHARE:

मातृभाषा के महत्व पर अपने मित्र को पत्र Write a letter to your friend on the importance of mother tongue दुनिया का हर नागरिक अपनी भाषा पर गर्व करता है

मातृभाषा के महत्व पर अपने मित्र को पत्र
Write a letter to your friend on the importance of mother tongue


१२५,विकासनगर ,
लखनऊ - ७५ 
दिनांकः ३०/०६/२०२१ 

प्रिय राजेश ,
तुम्हारा पत्र मिला। तुम अपनी कक्षा में प्रथम आये हो यह जानकार अपार हर्ष हुआ। तुम अमेरिका में शिक्षा प्राप्त कर रहे हो यह गौरव की बात है। मैं अपनी जन्मभूमि पर मातृभाषा में अपनी शिक्षा पूरी कर रहा हूँ। यह मेरे लिए गर्व की बात है। तुम तो जानते हो कि मातृभाषा का सम्बन्ध व्यक्ति के जीवन के प्रथम चरण से ही प्रारम्भ हो जाता है। यह वह भाषा है जो बालक के कंठ से पहले पहल फूटती है। मैं यह नहीं कहता कि हमें दूसरी भाषा का ज्ञान प्राप्त नहीं करना चाहिए। लेकिन अपनी मातृभाषा का पूरा अध्ययन व्यक्ति को पूर्ण बनाता है। अपनी भाषा को गिरी हुई दशा में छोड़कर दूसरी भाषा का ज्ञान प्राप्त करने के का प्रयास करना ,अपनी माँ को लाचार दशा में छोड़कर दूसरे की माँ की सेवा करने के समान है।
 
दुनिया का हर नागरिक अपनी भाषा पर गर्व करता है। राष्ट्र का स्वर्णिम रूप तभी देखने को मिल सकेगा जबब अपनी भाषा के विकास हेतु सम्यक रूप से अध्ययन किया जाए। अपनी भाषा के प्रति जन जन में प्रेम ,स्नेह एवं श्रद्धा का वातावरण हो तो वह दिन समीप ला सकेगा ,जब राष्ट्र की स्थिति उत्थान के धरातल पर विराजमान हो सकेगी। वस्तुतः अपनी भाषा की महत्ता और उपयोगिता असंदिग्ध है। हमारे रोने ,हँसने ,भावाभिव्यक्ति का माध्यम किसी से उधार ली गयी भाषा में हो ,यह हमारी शोचनीय स्थिति का कारण होगा। दूसरों की भाषा को अंगीकार करना हमारी दास भावना का सूचक है। अपनी भाषा में बोलते हुए गौरव का अनुभव करना उन हृदयों से संभव होता है ,जिनके पास अपनी आत्मा का महत्व नहीं होता। अपनी भाषा के उत्त्थान से ही चतुर्दिक उन्नति प्राप्त की जा सकती है। मुझे विश्वास है कि तुम विदेश में रहते हुए भी अपनी भाषा को महत्व देते रहोगे। शेष कुशल है। तुम्हारे पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में - 

तुम्हारा मित्र 
रजनीश सिंह 

विडियो के रूप में देखिये - 




COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका