नमन उनको जो देश की आजादी के लिए हो गए दफन

SHARE:

नमन उनको जो देश की आजादी के लिए हो गए दफन, नमन उनको जो सर पर हमेशा बांधकर चलते थे कफन! नमन हर मां को जिसने देशहित में दी संतति को जन्म, नमन उस पिता क

नमन उनको जो देश की आजादी के लिए हो गए दफन


मन उनको जो देश की आजादी के लिए हो गए दफन,
नमन उनको जो सर पर हमेशा बांधकर चलते थे कफन!

नमन हर मां को जिसने देशहित में दी संतति को जन्म,
नमन उस पिता को जिसने लख्तेजिगर में भर दी अगन!

नमन उनको जो देश की आजादी के लिए हो गए दफन
नमन उस अगन को जिसने बदलने नहीं दी शहीदी मन,
नमन उस महाप्राण वीर को जो जी ना सके पूरा जीवन!

नमन उस बहन को जिसने खोई अपने रक्षक भातृ तन,
नमन उस कुलवधू को जिसने जिंदा जी की मृत्यु वरण!

नमन उन हत भाग्य बच्चों को जिन्होंने खोया पितृजन,
जो थे उनके सर्व खुशियों की सौगात ईश्वरीय अवतरण!

नमन उस घर की मिट्टी को जो बन चुका पवित्र चंदन,
नमन उस नदी घाट को जहां क्षार हुआ शहीदों के बदन!

नमन उस देश को जो पैदा करे ऐसा अन्न जल भोजन,
जिसे ग्रहण करनेवाले हो जाते महा यति-तपी पुरुषोत्तम!

नमन है भारत की सभ्यता-संस्कृति महात्म्य शक्ति को,
जो सदियों से अक्षुण्ण परम्परा बनकर जीवनदायिनी हो!

नमन है भारत के धरा गगन हिमवान हिंदमहासागर को,
जो हममें जगाते हैं सुखदाम वरदाम वंदेमातरम भाव को!

नमन है शहीदों के पुण्य कर्म, देश धर्म पे न्यौछावर को,
जो हमें प्रेरित करता उनके जैसे देशभक्त बन जाने को!




- विनय कुमार विनायक, 
दुमका, झारखंड-814101.

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका