Sabse Sundar Ladki NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 2

SHARE:

sabse sundar ladki NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 2 Sabse Sundar Ladki Class 7 Hindi Chapter 2 Question Answers Class 7 Hindi Durva CBSE

सबसे सुन्दर लड़की कहानी विष्णु प्रभाकर


बसे सुन्दर लड़की कहानी विष्णु प्रभाकर class 7 hindi durva lesson 2 सबसे सुंदर लड़की hindi durva part 2 class 7 sabse sunder ladki kahani class 7 hindi durva 2 class 7 hindi chapter 2 question answer class 7 hindi chapter 2 question answer ncert Class 7 Hindi Chapter 2 Explanation class 7 hindi durva lesson 2, sabse sundar ladki class 7 hindi NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 2 Sabse Sundar Ladki Class 7 Hindi Chapter 2 Sabse Sundar Ladki ncert notes class 7 ncert solutions class 7 hindi cbse hindi 


सबसे सुन्दर लड़की कहानी का सारांश 

सबसे सुन्दर लड़की कहानी में कहानीकार विष्णु प्रभाकर जी ने समुन्द्र किनारे रहने वाले मछुआरों की कहानी बताई है। समुन्द्र किनारे बसे गाँव में एक कलाकार रहता था जो कि समुन्द्र से कौड़ियाँ ,शंख ,पत्थर आदि लेकर मालाएँ तैयार करता और उन्हें बेचता। उसके बेटे का नाम हर्ष था जो कि मात्र ग्यारह वर्ष का था। वह समुन्द्र की लहरों में तैरने में माहिर था। कुछ समय बाद कलाकार के घर मेहमान आये। जिसमें एक छोटी लड़की थी ,जिसका नाम मंजरी था और वह बहुत सुन्दर थी। 

Sabse Sundar Ladki NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 2
सबसे सुन्दर लड़की

मंजरी को समुन्द्र की लहरों से बहुत डर लगता था ,जबकि हर्ष बड़े आराम से लहरों से खेलता रहता था। वह लहरों को सवारी मानता था ,जिस पर वह सवार होकर किनारे पर आ जाता था। हर्ष की एक दोस्त थी ,जिसका नाम कनक था। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। उसकी माँ किसी प्रकार मछलियाँ पकड़कर उसे बेचकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। मंजरी को कनक जरा भी पसंद नहीं थी। 

हर्ष के पिता बहुत दिन से एक सुन्दर खिलौना बनाने में लगे हुए थे ,जो कि मंजरी के जन्मदिन पर उसे देना चाहते थे। यह सुनकर हर्ष बड़ा खुश हुआ। एक बार की बात है कि हर्ष और मंजरी समुन्द्र के किनारे खड़े थे। उन्हें दूर एक चट्टान पर कनक दिखाई दी। कनक ने उन दोनों को अपने पास बुलाना चाहा  तो हर्ष ने कहा कि मंजरी को तैरना नहीं आता। यह बातें सुनकर मंजरी को तैश आ गया और वह एक सुन्दर शंख देखकर लहरों की ओर बढ़ गयी ,लेकिन एक बड़ी लहर ने उसके पैर उखाड़ दिए और वह चट्टान की दिशा में गिर कर बेहोश हो गयी। यह देखकर कनक तुरंत पानी में कूदकर मंजरी को बचा लिया और किनारे ले लायी। हर्ष और कनक ने मिलकर मंजरी को ठीक किया। 

मंजरी के जन्मदिन पर सब बच्चे इकट्ठे हुए तो कलाकार ने सुन्दर खिलौने के रूप में सबसे सुंदर लड़की मंजरी को दिए। मंजरी भी बहुत खुश हुई। तभी मंजरी खिलौने को लेकर कनक को दे दिया और कहा कि सबसे सुंदर लड़की तुम ही हो। कनक के किये गए कार्यों को समझकर सभी ने उसकी खूब प्रशंसा  की और इस प्रकार दूर समुन्द्र की लहरें भी कनक को बधाई दे रही थी। 


सबसे सुन्दर लड़की कहानी के प्रश्न उत्तर Class 7 Hindi Chapter 2


प्र.१. वाक्य जोड़ों - 

(क) लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।
(ख) सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।
(ग) मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।
विष्णु प्रभाकर
विष्णु प्रभाकर 

उ. उत्तर निम्नलिखित हैं - 
क. लहरे उछलती कूदती भी हैं। 
ख. सब बच्चे हँसते खेलते भी हैं। 
ग. मेरी माँ पढना - लिखना भी जानती है। 

प्र.२. कहानी से 

(क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?

क. हर्ष और कनक ,समुन्द्र के किनारे ही पैदा हुए थे। उनके घर वाले मछुवारे थे। समुन्द्र से मिलने वाले पत्थर ,शंख ,मछली ,कौड़ी ,सीपी आदि से उनका गुजारा चलता था। इस प्रकार समुन्द्र से ही आजीविका चलने पर वे समुन्द्र की लहरों से भली भाँती परिचित थे। 

(ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था?

ख. हर्ष का पिता एक कलाकार था। वह रंग बिरंगी कौड़ियाँ नाना रूप के सुंदर सुंदर शंख ,चित्र विचित्र पत्थर के खिलौने मालाएँ आदि तैयार करके उन्हें बड़े नगर में बेचा करता। 

(ग) कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?

ग. कनक के पिता का देहांत हो चुका था। उसकी माँ मछलियाँ बेचकर किसी प्रकार सबका पालन पोषण करती थी। अपनी माँ की मदद के लिए कनक भी छोटे छोटे शंखों की मालाएँ बनाती थी ,ताकि गुजारे लायक आमदनी हो सके। 

(घ) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?

घ. कनक और हर्ष बचपन के ही मित्र थे। कनक बहुत मेहनती ,होशियार और अच्छी तैराक भी थी। वह लहरों से खेलना जानती थी। जबकि मंजरी को तैरना भी नहीं आता था। उसे समुन्द्र को देखकर डर लगता था। इसीलिए कनक की अच्छी बातों को देखकर मंजरी को ईर्ष्या होती थी। 

(ङ) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?

ङ  कलाकार ने खिलौना सबसे सुंदर लड़की को देने के लिए बनाया था। समुन्द्र में डूबने से मंजरी को कनक ने बचाया था। उसके कारण ही वह जिन्दा बच पायी। कनक की मेहरबानियों को याद करके ही मंजरी ने अपना खिलौना कनक को दे दिया। 

प्र. ३. रिक्त स्थान भरो - 

नमूना - गुड़िया जैसी सुंदर। 

उ. निम्नलिखित उत्तर है - 
क. दूध जैसा सफ़ेद 
ख. हाथी जैसा मोटा। 
ग. रात जैसा अँधेरा। 
घ. रुई जैसा नरम। 
घ.चीनी जैसा मीठा। 

४. कौन - कैसा। नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो। 

उ. उत्तर निम्नलिखित हैं - 
दयालु - ईर्ष्यालु 
साहसी - डरपोक। 
गरीब - अमीर। 
समझदार - मुर्ख। 
अच्छी - ईर्ष्यालु 
मेहनती - आलसी। 
मनमांगी - मेहनती 
लालची - अमीर। 

प्र.५. सुन्दर 

मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?

उ. मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। वह बहुत प्यारी भी थी जबकि कनक साधारण सी दिखने वाली लड़की थी लेकिन वह असाधारण काम किया करती थी। पिता के देहांत के बाद आजीविका चलाने के लिए छोटे - छोटे शंखों को एकत्रित करके मालाएँ बनाकर बाज़ार में बेचती थी। मंजरी के समुन्द्र में डूब जाने पर हर्ष भी हार मान लेता था ,वहीँ कनक लहरों से लड़कर मंजरी को सकुशल बाहर लाती है। इस प्रकार कनक एक गुणवान लड़की है और मुझे इसी कारण सुंदर लड़की है। 


सबसे सुन्दर लड़की कहानी के कठिन शब्द 


बटोरना - इकठ्ठा करना। 
रिश्तेदार - सम्बन्धी 
कतई - बिलकुल 
दावत - निमंत्रण 
भाना - अच्छा लगना। 
अचरज - हैरानी 
ईर्ष्या - जलन 
क्रुद्ध - नाराज 
थामना - पकड़ना। 
विशेष - खास 
भेंट - उपहार 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका