मैं हूँ रोबोट Main Hoon Robot Ncert Class 7 Hindi Durva Solutions

SHARE:

मैं हूँ रोबोट Main Hoon Robot Ncert Class 7 Hindi Durva Solutions सारांश मैं हूँ रोबोट पाठ के प्रश्न उत्तर CBSE Board NCERT कठिन शब्द राजीव गर्ग

मैं हूँ रोबोट - राजीव गर्ग 


मैं हूँ रोबोट main hoon robot ncert class 7 hindi durva solutions ncert solutions for class 7 hindi chapter 3 NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 3 Main Hun Robot ncert solutions class 7 hindi CBSE Board NCERT Solutions main hoon robot Hindi lesson ncert मैं हूँ रोबोट 


मैं हूँ रोबोट पाठ का सारांश

मैं हूँ रोबोट पाठ में लेखक राजीव गर्ग जी ने रोबोट की आत्मकथा बताई है। रोबोट प्रस्तुत पाठ में अपनी विशेषताओं के बारे में बता रहा है। वह कहता है कि मैं रूप ,रंग ,आकार व शरीर में आप जैसा नहीं हूँ ,लेकिन मैं मनुष्यों से बेहतर कार्य कर सकता हूँ। रोबोट का शरीर हाड मांस का नहीं होता है ,बल्कि लोहा इस्पात व प्लास्टिक का बना होता है। वह मनुष्यों की तरह चल सकता है ,उछल कूद कर सकता है। मनुष्यों में जहाँ शिराओं और धमनियों के जाल द्वारा रक्त प्रवाह होता है ,वहीँ रोबोट में विद्युत् के तारों द्वारा उर्जा मिलती है। 

मैं हूँ रोबोट Main Hoon Robot Ncert Class 7 Hindi Durva Solutions
मैं हूँ रोबोट

रोबोट में मस्तिष्क की जगह कम्पूटर होता है। कंप्यूटर के आदेश से वह कार्य को सम्पादित करता है। आँखों की जगह कैमरे ,कान की जगह माइक्रोफ़ोन व मुंह की जगह लाउडस्पीकर होते हैं। बिना खाए पिए ,वह सर्दी गर्मी बरसात में एक गति से काम करता है। रोबोट एक आज्ञाकारी सेवक होता है ,जो बिना हिचक और विरोध के काम बीस पच्चीस मजदूरों के बराबर काम करता है। रोबोट को तपती भट्टी ,भवन में आग लगने पर आग बुझाने ,समुन्द्र की तलहटी में भेजा जा सकता है। रोबोट ही सबसे पहले चंद्रमा की सतह पर मिटटी खोद के लाया था ,उसने ही बताया था कि मंग्रह ग्रह पर जीवन नहीं है। 

रोबोट के अंदर यह कमी है कि वह गंध महसूस नहीं सकता है। वह बगीचे के गुलाब व गेंदे के फूलों में अंतर नहीं कर सकता है। रोबोट एक प्रकार से मनुष्य का सेवक है ,उसकी सहायता से मनुष्य श्रम के घंटो में कमी कर सकता है। उसकी गैरहाजिरी में कार्यों का संपादन करता है। जो भी हो रोबोट ,मनुष्य के मष्तिष्क की उपज है। 


मैं हूँ रोबोट पाठ के प्रश्न उत्तर


प्र.1. पाठ सम्बन्धी प्रश्न 

(क) तुममें और रोबोट में क्या-क्या अंतर है?

उ. मेरा शरीर हाड मांस का बना हुआ है ,जबकि लोहा - इस्पात और प्लास्टिक से रोबोट का शरीर बना हुआ है। 

(ख) अगर तुम्हें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो क्या करोगे?

उ. अगर मुझे रोबोट से काम करवाना हो तो मैं अपने कक्षा का गृह कार्य करवाऊंगा ताकि मैं आराम से क्रिकेट खेल सकूँ। 

प्र.3 सोचो और जबाब दो - 

क. अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो वह कौन-कौन से काम नहीं कर पाता?

उ. रोबोट में आँखें व हाथ नहीं होते हैं तो वह आगे पीछे देख नहीं पाते हैं। सामानों को उठाकर यहाँ से वहां रख नहीं पाते हैं व न ही वह मशीन के पुर्जे फिट कर पाते हैं। तो इस प्रकार रोबोट के अविष्कार करने की इच्छा ही फलवती नहीं हो पाती है। 

ख. रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता?

उ. रोबोट निम्नलिखित कार्य कर सकता है जो कि मनुष्य नहीं कर सकता है - 

  1. वह गर्म सलाखों को अपने हाथों से पकड़ सकता है। 
  2. वह आग लगे भवन में बिना डरे घबराए लोगों की जान बचा सकता है। 
  3. समुन्द्र में डूबी वस्तुओं को खोज सकता है। 
  4. चंद्रमा व मंगल ग्रह पर जाकर मिटटी का परीक्षण कर सकता है। 

ग. रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है ?

उ. मनुष्य ऐसा काम कर सकता है जो कि मनुष्य नहीं कर सकता है - 
  1. मनुष्य के मष्तिष्क की उपज ही रोबोट है। 
  2. रोबोट ,किसी नयी वस्तु का निर्माण नहीं कर सकता है। 
  3. मनुष्य के समान गंध का अनुभव रोबोट नहीं कर सकता है। 
प्र. 5. नमूने के अनुसार लिखो - 
सजीव - निर्जीव 

उ. उत्तर निम्नलिखित हैं - 
क. सम - विषम 
गर्मी - सर्दी। 
गन्दा - साफ़। 
कम - ज्यादा 
जीवन - मरण 
हाजिर नरादद

प्र.6. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो - 

क. मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/या)
ख. वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है ……….. उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)
ग. पहले खाना खा लो ……………… पढ़ना। (लेकिन/फिर)
घ. तुम्हें घूमना पसंद है ………………. खेलना? (किंतु/या)
ङ. मैं तैरना चाहता हूँ ……………. मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)
च. छाता लेकर जाओ …………….. भीग जाओगे। (फिर/वरना)


उत्तर - निम्नलिखित हैं - 
क. मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/या)
ख. वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है और उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)
ग. पहले खाना खा लो फिर पढ़ना। (लेकिन/फिर)
घ. तुम्हें घूमना पसंद है या खेलना? (किंतु/या)
ङ. मैं तैरना चाहता हूँ लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)
च. छाता लेकर जाओ वरना भीग जाओगे। (फिर/वरना)

प्र.7. पढो और समझो 

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों की ओर ध्यान दो। तुम जानते हो कि ये शब्द ‘मैं’ शब्द के विभिन्न रूप हैं। ‘मैं’ शब्द सर्वनाम है और ये सभी शब्द भी सर्वनाम हैं। इसी प्रकार ‘वह’ (लड़का अथवा लड़की) तथा ‘तुम’ सर्वनामों के विभिन्न रूपों से पाँच-पाँच वाक्य बनाओ।

उ. तुम अब तक घर नहीं पहुंचे। तुम्हारे पहुँचने तक मैं घर का सारा काम निबटा लूं। तुम खाना बनाने के लिए सब्जी लेते आना। तुम्हारी पसंद के आज मैंने गाजर का हलुआ बनाया है। तुम हलुआ खाकर बहुत खुश होओगे। 


मैं हूँ रोबोट पाठ के कठिन शब्द शब्दार्थ 


यंत्र - मशीन 
तलहटी - समुन्द्र के नीचे की जमींन 
प्रवाह - बहाव 
विद्युत् - बिजली 
संचित - इकठ्ठा 
दक्ष - योग्य ,कुशल 
भविष्य - आने वाला समय 
उपज - फसल। 


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका