राजस्थान की रजत बूँदें - अनुपम मिश्र

SHARE:

राजस्थान की रजत बूँदें अनुपम मिश्र राजस्थान की रजत बूँदें वितान भाग 1 हिंदी Rajasthan ki Rajat Bunden NCERT Solutions for Class XI Vitaan Part 1 Hindi Chapter 2 Rajasthan Ki Rajat Bunde वितान भाग 1 कुंई किसे कहते है राजस्थान की रजत बूँदें राजस्थान की रजत बूँदें summary Rajasthan ki Rajat Bunden राजस्थान की रजत बूंदें HINDI CLASS 11 rajasthan ki rajat bunde writer rajasthan ki rajat bunde project rajasthan ki rajat bunde lekhak class 11 hindi vitan chapter 3 question answer rajasthan ki rajat bunde shirshak ke lekhak kaun hai ncert solutions for class 11 hindi vitan chapter 1 rajasthan ki rajat bunde sirsak ke lekhak kaun hai राजस्थान की रजत बूँदें question answer rajasthan ki rajat bunde class 11 hindi summary पाठ का सारांश

राजस्थान की रजत बूँदें अनुपम मिश्र


राजस्थान की रजत बूँदें वितान भाग 1 हिंदी Rajasthan ki Rajat Bunden NCERT Solutions for Class XI Vitaan Part 1 Hindi Chapter 2 Rajasthan Ki Rajat Bunde वितान भाग 1 कुंई किसे कहते है राजस्थान की रजत बूँदें  राजस्थान की रजत बूँदें summary Rajasthan ki Rajat Bunden  राजस्थान की रजत बूंदें  HINDI  CLASS 11 rajasthan ki rajat bunde writer rajasthan ki rajat bunde project rajasthan ki rajat bunde lekhak class 11 hindi vitan chapter 3 question answer rajasthan ki rajat bunde shirshak ke lekhak kaun hai ncert solutions for class 11 hindi vitan chapter 1 rajasthan ki rajat bunde sirsak ke lekhak kaun hai राजस्थान की रजत बूँदें question answer 

rajasthan ki rajat bunde class 11 hindi summary पाठ का सारांश

प्रस्तुत पाठ या लेख राजस्थान की रजत बूँदे लेखक अनुपम मिश्र जी के द्वारा लिखित है | इसमें लेखक के द्वारा राजस्थान की मरुस्थल में पानी के स्रोत कुंई को वर्णित किया गया है, जिसका निर्माण राजस्थान में विशेषत: जल संरक्षण के लिए किया जाता है | कुंई की खुदाई और चिनाई करने वाले लोगों को चेलवांजी के नाम से जाना जाता है | लेखक अनुपम मिश्र जी कहते हैं कि चेलवांजी कुंई के भीतर काम कर रहे हैं, जो पसीने से तरबतर हैं | तीस-पैंतीस हाथ गहरी खुदाई हो चुकी है | अब भीतर में गर्मी बढ़ती ही जाएगी | कुंई का जो व्यास है, वह बहुत ही संकरा है, जिसके लिए खुदाई का काम बसौली से किया जा रहा है | बसौली एक प्रकार की छोटी डंडी का छोटे फावड़े जैसा औज़ार होता है | जो नुकीला फल होता है, वह लोहे का और जो हत्था होता है, वह लकड़ी का | कुंई की गहराई में गर्मी को कम करने के लिए ऊपर में खड़े लोग कुछ समयावधि में मुट्ठी भर रेत नीचे फेंकते रहते हैं, जिसके कारण ताज़ी हवा नीचे की ओर जाती है और गर्म हवा ऊपर की ओर लौटती है | ऊपर से फेंकी जाने वाली रेत से खुद को सुरक्षित रखने के लिए चेलवांजी अपने सिर पर कांसे, पीतल या अन्य किसी धातु का एक टोप रूपी बर्तन पहन लेते हैं | 

आगे लेखक कहते हैं कि चेलवांजी, जिसे चेजारो भी कहा जाता है, कुंई की खुदाई और एक विशेष तरह की चिनाई करने वाले दक्षतम लोग हैं | उनका यह काम 'चेजा' कहलाता है | जिस कुंई को चोजारो बना रहे हैं, वह
राजस्थान की रजत बूँदें
राजस्थान की रजत बूँदें
एक छोटा सा कुआँ ही है | राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर एक विशेष कारण से कुंईयों की गहराई कुछ कम-ज़्यादा होती है | कुआँ भूजल को पाने के लिए बनता है, पर कुंई में वर्षा जल को संग्रहित किया जाता है | मरूभूमी में रेत का विस्तार और गहराई अथाह है | यहाँ पर वर्षा अधिक मात्रा में भी हो तो उसे भूमि में समा जाने में देर नहीं लगती | यहाँ पर कहीं-कहीं रेत के सतह के पचास-साठ हाथ नीचे खड़िया पत्थर की पट्टी भी मिलती है | कुएँ में पाया जाने वाला भूजल प्राय: खारा होने की वजह से पीने लायक नहीं होता | फलस्वरूप, ऐसे क्षेत्रों में कुंईयाँ बनाने की आवश्यकता होती है | जो खड़िया पट्टी होती हैं, वे वर्षा जल को गहरे खारे भूजल तक जाकर मिलने से रोकती हैं | ऐसी स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में बरसा पानी भूमि की रेतीली सतह और नीचे चल रही पथरीली पट्टी के बीच अटक कर नमी की तरह फैल जाता है | कुंई के निर्माण से रेत में विलीन नमी बूँदों में बदलकर धीरे-धीरे रिसती रहती है और कुंई में पानी जमा होने लगता है | परिणामस्वरूप, यह पानी खारे पानी के सागर में अमृत के समान मिठास लिए होता है |

आगे लेखक कहते हैं कि इस अमृत को पाने के लिए मरूभूमी के समाज ने खूब मंथन किया है | अपने अनुभवों को व्यवहार में उतारने का पूरा एक शास्त्र विकसित किया है | इस शास्त्र ने समाज के लिए उपलब्ध पानी को तीन रूपों में बाँटा है | पहला रूप है 'पालरपानी' , जो सीधे बरसात से मिलने वाला पानी है | यह धरातल पर बहता है और इसे नदी, तालाब आदि में रोका जाता है | पानी का दूसरा रूप 'पातालपानी' कहलाता है | यह भूजल है जो कुओं में से निकाला जाता है | पालरपानी और पातालपानी के मध्य पानी का तीसरा रूप 'रेजाणीपानी' कहलाता है | धरातल से नीचे उतरा लेकिन पाताल में न मिल पाया पानी ही रेजाणी है | वर्षा की मात्रा नापने में भी इंच या सेंटीमीटर नहीं बल्कि 'रेजा' शब्द का उपयोग होता है | लेखक कहते हैं कि रेजाणीपानी खड़िया पट्टी के कारण पातालीपानी से अलग बनता है | इस पट्टी के अभाव में ही रेजाणीपानी खारे पातालीपानी से मिलकर खारा हो जाता है | इसी रेजाणीपानी को समेटने के लिए कुंई का निर्माण होता है | 

आगे लेखक अनुपम मिश्र जी कहते हैं कि चेजो यानी चिनाई का श्रेष्ठतम काम कुंई का प्राण है | इसमें छोड़ी सी भी चूक चेजारो की प्राण ले सकती है | पहले दिन कुंई खोदने के साथ-साथ खींप (एक प्रकार की घास, जिसके रेशों से रस्सी बनाई जाती है) के ढेर जमा कर लिया जाता है | चेजारो खुदाई शुरू करते हैं और बाकी लोग खींप की घास से कोई तीन अंगुला मोटा रस्सा बटने लगते हैं | पहले दिन काम पूरा होते-होते कुंई कोई दस हाथ गहरी हो जाती है | लगभग पाँच हाथ के व्यास की कुंई में रस्से की एक ही कुंडली का सिर्फ एक घेरा बनाने के लिए लगभग पंद्रह हाथ लम्बा रस्सा चाहिए | नए लोगों को तो समझ में भी नहीं आएगा कि यहाँ कुंई खुद रही है कि रस्सा बन रहा है | बीस-पच्चीस हाथ की गहराई तक जाते-जाते गरमी बढ़ती जाती है और हवा भी कम होने लगती है |  ऊपर से फेंकी जा रही रेत कुंई में काम कर रहे चेलवांजी को राहत दे जाती है | कभी-कभी कुंई बनाते समय ईंट की चिनाई से मिट्टी को रोकना संभव नहीं हो पाता | इसके लिए लकड़ी के लट्ठे नीचे से ऊपर की ओर एक दूसरे में फँसा कर सीधे खड़े किए जाते हैं | फिर इन्हें खींप या चग की रस्सी से बाँधा जाता है | यह बँधाई भी कुंडली का आकार ले लेती है, इसलिए इसे 'साँपणी' भी कहते हैं | लेखक आगे कहते हैं कि कुंई की सफलता यानी सजलता उत्सव का अवसर बन जाती है | यहाँ की परंपरा के अनुसार कुंई का काम पूरा होने के बाद चेलवांजी का विशेष ध्यान रखने के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाता था | उन्हें विदाई के समय तरह-तरह के भेंट दिया जाते थे | गाँव के साथ चेजारो का संबंध यहीं नहीं टूट जाता था, बल्कि समस्त तीज-त्योहारों, विवाह जैसे मंगल अवसरों पर नेग, भेंट उन्हें दी जाती थी और फसल आने पर खलिहान में उनके नाम से अनाज का एक अलग ढेर भी लगा दिया जाता था | अब केवल मजदूरी देकर भी काम करवाने का रिवाज़ आ गया है | 

आगे लेखक अनुपम मिश्र जी कहते हैं कि खड़ीया पत्थर की पट्टी एक बड़े भाग से गुज़रती है | इसलिए उस पूरे हिस्से में एक के बाद एक कुंई बनती जाती है | निजी और सार्वजनिक सम्पत्ति का विभाजन करने वाली मोटी रेखा कुंई के मामले में बड़े विचित्र ढंग से मिट जाती है | प्रत्येक की अपनी-अपनी कुंई है | उसे बनाने और उससे पानी लेने का हक उसका अपना हक है | लेकिन कुंई जिस क्षेत्र में बनती है, वह गाँव समाज की सार्वजनिक भूमि है | उस जगह बरसने वाला पानी ही बाद में साल भर नमी की तरह सुरक्षित रहेगा और इसी नमी से वर्ष भर कुंईयों में पानी भरेगा | हर दिन सोने का एक अंडा देने वाली मुर्गी की चिरपरिचित कहानी को ज़मीन पर उतारती है कुंई | इससे दिन भर में बस दो-तीन घड़ा मीठा पानी निकाला जा सकता है | रेत के नीचे सब जगह खड़िया की पट्टी का अस्तित्व न होने के कारण कुंई हर जगह नहीं मिलती है | चुरू, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर के कई क्षेत्रों में इस पट्टी का अस्तित्व है, जिस कारण से वहाँ गाँव-गाँव में कुंइयाँ ही कुंइयाँ पाई जाती हैं | अलग-अलग जगहों पर खड़िया पट्टी के भी अलग-अलग नाम मिलते हैं | कहीं यह 'चारोली' है, तो कहीं 'धाधड़ो' या 'धड़धड़ो' , कहीं पर 'बिट्टू रो बल्लियो' के नाम से भी जानी जाती है, तो कहीं पर इस पट्टी का नाम केवल 'खड़ी' भी है | अत: इसी खड़ी के बल पर खारे पानी के बीच मीठा पानी देती खड़ी रहती है कुंई...|| 

rajasthan ki rajat bunde class 11 question answer 


प्रश्न-1 राजस्थान में कुंई किसे कहते हैं ? इसकी गहराई और व्यास तथा सामान्य कुओं की गहराई और व्यास में क्या अंतर होता है ? 

उत्तर- राजस्थान की रजत बूँदें पाठ या लेखक के अनुसार वर्षा जल का संग्रहण करने के लिए राजस्थान में कुंई का निर्माण किया जाता है | जब वर्षा अत्यधिक होती है, तो वह मरुस्थल में रेत की सतह में विलीन जाती है और आहिस्ता-आहिस्ता रिसकर कुंई में एकत्रित हो जाती है | कुंई की गहराई सामान्य कुओं के जैसा ही होती है | किन्तु, इसके व्यास में अंतर पाया जाता है | सामान्यतः देखा जाए तो सामान्य कुओं का व्यास तकरीबन पन्द्रह से बीस हाथ का होता है, जबकि कुंई का व्यास लगभग पाँच से छ हाथ का होता है | 

प्रश्न-2 दिनोदिन बढ़ती पानी की समस्या से निपटने में यह पाठ आपकी कैसे मदद कर सकता है तथा देश के अन्य राज्यों में इसके लिए क्या उपाय हो रहे हैं ? जानें और लिखें ? 

उत्तर- कहते हैं जल ही जीवन है | बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिकोण से बात करें तो अन्य जरूरतों की तरह ही पानी की समस्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है | देश के अनेक राज्य हैं, जहाँ पर पानी की समस्या से निपटने के लिए निरन्तर विभिन्न प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं | भारत के ऐसे अनेक क्षेत्र हैं, जहाँ पर लोगों को पानी लाने के लिए काफी दूरी तय करना पड़ता है | प्रस्तुत पाठ में जल संरक्षण के उपाय बताए गए हैं | जहाँ जल की कमी है या लोगों को पानी के लिए परेशानी उठाना पड़ता है, वैसे क्षेत्रों में कुंई का निर्माण करके इस समस्या को दूर भगाया जा सकता है | कहीं कुंई के स्थान पर या बदले में घर की छतों और आँगन में वर्षा जल का संग्रहित करके उसे भविष्य के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है | 

प्रश्न-3 चेजारो के साथ गाँव समाज के व्यवहार में पहले की तुलना में आज क्या फ़र्क आया है ? पाठ के आधार पर बताइए | 

उत्तर- चेजारो के साथ गाँव समाज के व्यवहार में पहले की तुलना में आज बहुत फ़र्क आया है | यहाँ की परंपरा के अनुसार कुंई का काम पूरा होने के बाद चेलवांजी का विशेष ध्यान रखने के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाता था | उन्हें विदाई के समय तरह-तरह के भेंट दिया जाते थे | गाँव के साथ चेजारो का संबंध यहीं नहीं टूट जाता था, बल्कि समस्त तीज-त्योहारों, विवाह जैसे मंगल अवसरों पर नेग, भेंट उन्हें दी जाती थी और फसल आने पर खलिहान में उनके नाम से अनाज का एक अलग ढेर भी लगा दिया जाता था | परन्तु, अब केवल मजदूरी देकर भी काम करवाने का रिवाज़ आ गया है | 

प्रश्न-4 निजी होते हुए भी सार्वजनिक क्षेत्र में कुंइयों पर ग्राम समाज का अंकुश लगा रहता है | लेखक ने ऐसा क्यों कहा होगा ? 

उत्तर- राजस्थान की रजत बूँदें पाठ के अनुसार, जिन क्षेत्रों में कुंइयों का रिवाज़ है, वहाँ लगभग प्रत्येक की अपनी-अपनी कुंई है, जहाँ से पानी लेने का उनका निजी हक़ है | 

संबंधित स्थान पर बरसने वाला पानी ही बाद में वर्ष भर नमी की तरह सुरक्षित रहेगा और इसी नमी से वर्ष भर कुंइयों में पानी भरता रहेगा | नमी की मात्रा वर्षा के पानी से तय होती है | संबंधित क्षेत्र में बनने वाली हर नई कुंई का अर्थ है, पहले से तय नमी का बँटवारा | अत: निजी होते हुए भी सार्वजनिक क्षेत्र में कुंइयों पर ग्राम समाज का अंकुश लगा रहता है | 

प्रश्न-5 कुंई निर्माण से संबंधित निम्न शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त करें -- पालरपानी, पातालपानी, रेजाणीपानी | 

उत्तर- लेखक के अनुसार, मरुभूमी के समाज ने खूब मंथन किया है | अपने अनुभवों को व्यवहार में उतारने का पूरा एक शास्त्र विकसित किया है | इस शास्त्र ने समाज के लिए उपलब्ध पानी को तीन रूपों में बाँटा है -  

• पहला रूप है 'पालरपानी' , जो सीधे बरसात से मिलने वाला पानी है | यह धरातल पर बहता है और इसे नदी, तालाब आदि में रोका जाता है | 

• पानी का दूसरा रूप 'पातालपानी' कहलाता है | यह भूजल है जो कुओं में से निकाला जाता है | 

• पालरपानी और पातालपानी के मध्य पानी का तीसरा रूप 'रेजाणीपानी' कहलाता है | धरातल से नीचे उतरा लेकिन पाताल में न मिल पाया पानी ही रेजाणी है | वर्षा की मात्रा नापने में भी इंच या सेंटीमीटर नहीं बल्कि 'रेजा' शब्द का उपयोग होता है | लेखक कहते हैं कि रेजाणीपानी खड़िया पट्टी के कारण पातालीपानी से अलग बनता है | इस पट्टी के अभाव में ही रेजाणीपानी खारे पातालीपानी से मिलकर खारा हो जाता है | इसी रेजाणीपानी को समेटने के लिए कुंई का निर्माण होता है | 


राजस्थान की रजत बूँदें पाठ का शब्दार्थ 

• तरबतर -         अधिक भीगा हुआ (खून या पसीने से) 
• कुल्हाड़ी -        भूमि की खुदाई करने का एक  औजार 
• फावड़ा -          भूमि की खुदाई करने का एक औजार 
• विचित्र -          अजीब 
• पेचीदा -           उलझा हुआ 
• मरुभूमि -         मरुस्थल, रेगिस्तान 
• उखडूँ -            पंजे के बल घुटने मोड़ कर बैठना
• खींप -              एक प्रकार की घास जिसके रेशों से रस्सी बनती है | 
• डगालों -            मोटी टहनियाँ, शाखाएँ 
• आवक-जावक - आने-जाने की क्रिया 
• विभाजन -         बंटवारा | 


COMMENTS

Leave a Reply: 2
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,35,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1412,कहानी लेखन हिंदी,13,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,30,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,72,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,5,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,174,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,24,प्रेमचंद,40,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,4,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,7,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,19,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,11,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,14,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,2,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,118,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,53,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,28,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,39,समसामयिक हिंदी लेख,221,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,69,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,15,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,347,हिंदी लेख,504,हिंदी व्यंग्य लेख,3,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,339,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,98,hindi stories,656,hindi-gadya-sahitya,2,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,14,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,10,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,38,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: राजस्थान की रजत बूँदें - अनुपम मिश्र
राजस्थान की रजत बूँदें - अनुपम मिश्र
राजस्थान की रजत बूँदें अनुपम मिश्र राजस्थान की रजत बूँदें वितान भाग 1 हिंदी Rajasthan ki Rajat Bunden NCERT Solutions for Class XI Vitaan Part 1 Hindi Chapter 2 Rajasthan Ki Rajat Bunde वितान भाग 1 कुंई किसे कहते है राजस्थान की रजत बूँदें राजस्थान की रजत बूँदें summary Rajasthan ki Rajat Bunden राजस्थान की रजत बूंदें HINDI CLASS 11 rajasthan ki rajat bunde writer rajasthan ki rajat bunde project rajasthan ki rajat bunde lekhak class 11 hindi vitan chapter 3 question answer rajasthan ki rajat bunde shirshak ke lekhak kaun hai ncert solutions for class 11 hindi vitan chapter 1 rajasthan ki rajat bunde sirsak ke lekhak kaun hai राजस्थान की रजत बूँदें question answer rajasthan ki rajat bunde class 11 hindi summary पाठ का सारांश
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEguhaHrAh2lOxTFvuglG4O9fEgs-7cr1YckbQajDjIfIhmB5Nnw38rU6YvhIBzdRdwLLC2iIAwzZpu-f1RH6c1TEqV-UHlwYK5spMYIHdECw3HOm8msR9HXPuSWaxIC_defhnN9j9SNChy2/s320/%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25A5%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A8+%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2580+%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25A4+%25E0%25A4%25AC%25E0%25A5%2582%25E0%25A4%2581%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2582.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEguhaHrAh2lOxTFvuglG4O9fEgs-7cr1YckbQajDjIfIhmB5Nnw38rU6YvhIBzdRdwLLC2iIAwzZpu-f1RH6c1TEqV-UHlwYK5spMYIHdECw3HOm8msR9HXPuSWaxIC_defhnN9j9SNChy2/s72-c/%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25A5%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A8+%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2580+%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25A4+%25E0%25A4%25AC%25E0%25A5%2582%25E0%25A4%2581%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2582.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2020/08/rajasthan-ki-rajat-bunde.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2020/08/rajasthan-ki-rajat-bunde.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका