Ek Maa Ki Bebasi एक माँ की बेबसी कविता

SHARE:

Ek Maa Ki Bebasi एक माँ की बेबसी कविता Ek Maa Ki Bebasi एक माँ की बेबसी NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 9 एक माँ की बेबसी एक माँ की बेबसी Summary Class 5 Hindi Learn CBSE NCERT Class 5 Hindi Ninth Chapter Ek Maa Ki Bebasi Exercise Question Solution एक माँ की बेबसी of Rimjhim book Class 5th एक माँ की बेबसी पाठ 9 हिंदी एक माँ की बेबसी प्रश्न उत्तर NCERT Solutions for Class 5 Hindi Ek Maa Ki Bebasi. रिमझिम पाठ 9 एक माँ की बेबसी एक माँ की बेबसी Ek maa ki bebasi

Ek Maa Ki Bebasi एक माँ की बेबसी कविता


Ek Maa Ki Bebasi  एक माँ की बेबसी NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 9  एक माँ की बेबसी एक माँ की बेबसी Summary Class 5 Hindi Learn CBSE NCERT Class 5 Hindi Ninth Chapter Ek Maa Ki Bebasi Exercise Question Solution एक माँ की बेबसी of Rimjhim book  Class 5th एक माँ की बेबसी पाठ 9 हिंदी एक माँ की बेबसी प्रश्न उत्तर   NCERT Solutions for Class 5 Hindi Ek Maa Ki Bebasi. रिमझिम पाठ  9 एक माँ की बेबसी एक माँ की बेबसी Ek maa ki bebasi 

एक माँ की बेबसी कविता की व्याख्या


1. न जाने किस अदृश्य पड़ोस से
निकल कर आता था वह
खेलने हमारे साथ-
रतन, जो बोल नहीं सकता था
खेलता था हमारे साथ
एक टूटे खिलौने की तरह
देखने में हम बच्चों की ही तरह
था वह भी एक बच्चा | 
लेकिन हम बच्चों के लिए अजूबा था
क्योंकि हमसे भिन्न था | 

व्याख्या - प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि 'कुँवर नारायण' जी के द्वारा रचित कविता 'एक माँ की बेबसी' से ली गई हैं | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि मेरे पड़ोस में रहने वाला रतन, जो बोल नहीं पाता था | वह हरदिन हम बच्चों के साथ खेलने आता था | जिस तरह कोई खिलौना टूटकर भी खिलौना ही कहलाता है, उसी प्रकार वह अपंग होकर भी हमारे ही तरह एक बच्चा था | लेकिन वह हमारे लिए एक अजूबा था | क्योंकि वह हमसे अलग था | 

एक माँ की बेबसी
एक माँ की बेबसी
2. थोड़ा घबराते भी थे हम उससे
क्योंकि समझ नहीं पाते थे | 
उसकी घबराहटों को,
न इशारों में कही उसकी बातों को,
न उसकी भयभीत आँखों में
हर समय दिखती
उसके अंदर की छटपटाहटों को | 

व्याख्या - प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि 'कुँवर नारायण' जी के द्वारा रचित कविता 'एक माँ की बेबसी' से ली गई हैं | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि हम रतन से घबराते भी थे, क्योंकि उसकी घबराहटों को समझ नहीं पाते थे और न ही इशारों में उसकी बातों को समझना आसान होता था | उसकी भयभीत आँखों में जो व्याकुलता रहती थी, उसे भी हम समझ नहीं पाते थे | 

3. जितनी देर वह रहता
पास बैठी उसकी माँ
निहारती रहती उसका खेलना | 
अब जैसे-जैसे
कुछ बेहतर समझने लगा हूँ
उनकी भाषा जो बोल नहीं पाते हैं | 
याद आती
रतन से अधिक
उसकी माँ की आँखों में
झलकती उसकी बेबसी | 

व्याख्या - प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि 'कुँवर नारायण' जी के द्वारा रचित कविता 'एक माँ की बेबसी' से ली गई हैं | इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि जब तक रतन खेलता था, उसकी माँ उसके पास बैठी रहती थी | उसकी नज़र हमेशा रतन पर होती थी | कवि उन दिनों छोटे बच्चे थे | रतन के गूंगेपन के साथ-साथ उसकी माँ की बेबसी को भी समझ पाने में असमर्थ थे | किन्तु, अब कवि बड़े हो गए हैं | जो बोल नहीं पाते, जो इशारों में अपनी भावनाओं को साझा करने की कोशिश करते हैं | ऐसे लोगों की बातें, बढ़ती उम्र के साथ अब उनको सबकुछ बेहतर समझ आने लगा है | कवि कहते हैं कि मुझे अब भी रतन याद है | पर  सबसे ज्यादा वो बेबसी याद आती है, जो उसकी माँ की आँखों में झलकती थी | शायद वह अपने बेटे की सुरक्षा और भविष्य को लेकर परेशान रहती थी | 


एक माँ की बेबसी कविता का सारांश/मूल भाव 

एक माँ की बेबसी पाठ या कविता 'एक माँ की बेबसी' कवि 'कुँवर नारायण' जी के द्वारा रचित है | कवि के द्वारा इस कविता में रतन नाम के एक अपंग(जो बोलने में असमर्थ है) बच्चे का मार्मिक चित्रण किया गया है |साथ ही साथ प्रस्तुत कविता में रतन की माँ की बेबसी का वर्णन भी भावात्मक रूप में हुआ है | 

वैसे तो रतन दिखने में दूसरे बच्चों के जैसा ही था, लेकिन बोल पाने में असमर्थ था | कवि कहते हैं कि वह हर रोज हमारे साथ खेलने आया करता था | हमारे लिए वह अजूबा था, क्योंकि हमसे भिन्न था | हम रतन से घबराते भी थे, क्योंकि उसकी घबराहटों को समझ नहीं पाते थे और न ही इशारों में उसकी बातों को समझना आसान होता था | उसकी भयभीत आँखों में जो व्याकुलता रहती थी, उसे भी हम समझ नहीं पाते थे | 

जब तक रतन खेलता था, उसकी माँ उसके पास बैठी रहती थी |उसकी नज़र हमेशा रतन पर होती थी | कवि उन दिनों छोटे बच्चे थे | रतन के गूंगेपन के साथ-साथ उसकी माँ की बेबसी को भी समझ पाने में असमर्थ थे | किन्तु, अब कवि बड़े हो गए हैं | जो बोल नहीं पाते, जो इशारों में अपनी भावनाओं को साझा करने की कोशिश करते हैं | ऐसे लोगों की बातें, बढ़ती उम्र के साथ अब उनको सबकुछ बेहतर समझ आने लगा है | 

कवि कहते हैं कि मुझे अब भी रतन याद है | पर सबसे ज्यादा वो बेबसी याद आती है, जो उसकी माँ की आँखों में झलकती थी | शायद वह अपने बेटे की सुरक्षा और भविष्य को लेकर परेशान रहती थी...|| 


एक माँ की बेबसी का शब्दार्थ 


• अदृश्य -           जो दिखाई न दे, गायब
• अजूबा -           आश्चर्यजनक
• भिन्न -              अलग, पृथक
• इशारों -            संकेतों
• भयभीत -         डरा हुआ, ख़ौफजदा
• छटपटाहट -      बेचैनी
• निहारती रहती - देखती रहती
• बेहतर -            अच्छा(तुल्नात्मक रूप में)
• बेबसी -            लाचारी


एक माँ की बेबसी प्रश्न उत्तर 


प्रश्न-1 ‘अदंर की छटपटाहट’ उसकी आँखों में किस रूप में प्रकट होती थी ? 

(क) चमक के रूप में

(ख) डर के रूप में

(ग) जल्दी घर लौटने की इच्छा के रूप में

उत्तर-(ख) डर के रूप में | 

प्रश्न-2 “याद आती रतन से अधिक उसकी माँ की आँखों में झलकती उसकी बेबसी” रतन की माँ की आँखों में किस तरह की बेबसी झलकती होगी ? 

उत्तर- बच्चा चाहे जैसा भी हो, वो अपने माँ-बाप की आँखों का तारा होता है | रतन की माँ भी दूसरे बच्चों की तरह बोलते हुए बेटे को सुनना चाहती होगी | साथ ही साथ वह अपने बेटे के भविष्य के बारे में भी सोचकर परेशान या चिंतित रहती होगी कि आख़िर उसके बाद रतन का क्या होगा | कौन उसका देखभाल करेगा या उसे समझेगा | यही  बेबसी उनकी आँखों में झलकती होगी | 

प्रश्न-3  " थोड़ा घबराते भी थे हम उससे, क्योंकि समझ नहीं पाते थे उसकी घबराहटों को " 
• रतन क्या सोचकर घबराता होगा ? 

उत्तर-  रतन स्वाभाविक रूप से गूँगा था | मतलब बोल पाने में असमर्थ था | वह बच्चों को अपनी बात या भावनाएं इशारों से समझाने की कोशिश करता होगा | जब कोई उसकी बात समझ नहीं पाता होगा, तो वह घबरा जाता होगा | 

प्रश्न-4 जो बच्चा बोल नहीं सकता, वह किस-किस बात की आशंका से ‘घबरहाट’ महसूस कर सकता है ? 

उत्तर- जो बच्चा बोल नहीं सकता, वह निम्नलिखित बातों की आशंका से 'घबराहट' महसूस कर सकता है --- 

1. सबसे पहले तो उसे इस बात की आशंका से घबराहट महसूस होगी कि कोई उसकी बात या इशारों को समझ पाएगा या नहीं |  

2. खुद को दूसरे बच्चों से अलग या कमतर महसूस करके यह सोचेगा कि उसकी इस कमी के कारण कोई उसके साथ खेलेगा या नहीं | इस बात की आशंका से भी उसे घबराहट महसूस हो सकती है | 

3. उसके हमउम्र बच्चे उसे अपना दोस्त बनाएँगे या नहीं | इस बात की आशंका से भी उसे घबराहट महसूस हो सकती है | 

4. और अगर दूसरे बच्चों के साथ वह खेलता भी है, तो क्या वह उन बच्चों के साथ खेल पाएगा या नहीं | इस बात की आशंका से भी उसे घबराहट महसूस हो सकती है | 

प्रश्न-5  यह बच्चा कवि के पड़ोस में रहता था, फिर भी कविता ‘अदृश्य पड़ोस’ से शुरू होती है | इसके कई अर्थ हो सकते हैं, जैसे –

(क) कवि को मालूम नहीं था कि यह बच्चा ठीक-ठीक किस घर में रहता था | 

(ख) पड़ोस में रहने वाले बाकी बच्चे एक-दूसरे से बातें करते थे, पर यह बच्चा बोल नहीं पाता था, इसलिए पड़ोसी होने के बावजूद वह दूसरे बच्चों के लिए अनजाना था | 

इन दो में से कौन-सा अर्थ तुम्हें ज़्यादा सही लगता है ? क्या कोई और अर्थ भी हो सकता है ? 

उत्तर-  (ख) पड़ोस में रहने वाले बाकी बच्चे एक-दूसरे से बातें करते थे, पर यह बच्चा बोल नहीं पाता था, इसलिए पड़ोसी होने के बावजूद वह दूसरे बच्चों के लिए अनजाना था | 



COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका