काँच के शब्द लोग रक्तदान करते है, मैं जज्बात दान करता हूं। लोग जीवन देते है, मैं कई बार जन्म लेता हूं। चश्मों से आँखे ठंडे नहीं हुआ करते जब आँखों के नीचे, आग ही आग हो। काँच के शब्द घिन आती है मुझें अपनें नाक से दुश्वारियों की बदबू, सुघ ही लेता है। चिल्लाता हूं मैं भावनाओं की कैद से बस मेरी आवाज, आसमान ही सुनता है।
लोग रक्तदान करते है,
मैं जज्बात दान करता हूं।
लोग जीवन देते है,
मैं कई बार जन्म लेता हूं।
चश्मों से आँखे ठंडे नहीं हुआ करते
जब आँखों के नीचे,
आग ही आग हो।
घिन आती है मुझें अपनें नाक से
दुश्वारियों की बदबू,
सुघ ही लेता है।
चिल्लाता हूं मैं भावनाओं की कैद से
बस मेरी आवाज,
आसमान ही सुनता है।
दुःख के दलदल भी,
बड़े जिद्दी होते है।
एक पैर निकला भी नहीं,
दूसरा पैर धँस जाता है।
ए ख्वाहिशें बहुत भारी होते है
एक ने अभी रूलाया ही था,
दूसरे ने कंधे को तोड़ दिया।
लोग कहते है,
मैं शब्दों से जहर उगलता हूं।
अरे साहब!
जब मैंनें ही इसे पीया है तो,
उगलेगा कौन?
हर चीज छोटी नहीं होती
छोटी तो बस सोच होती है।
माँ के सिवाय यह जहाँ
कितना सुना-सुना है।
झींगुरों की आवाज,
हर शाम बता जाती है।
इन्सानों से बेहतर है मेरे बरतन
जब भी मैल जमता है,
उसे धो कर अपने पास रख लेता हूं।
अन्धेरा सिर्फ रातों में ही नहीं होता
कभी-कभी थके,
आँखों में भी होता है।
आज रोटी खाते-खाते,
मैं फिर रो पड़ा।
रोटी के एक-एक टूकड़े में,
माँ का जला हाथ नजर आया।
लोग कहते है,
मुझें कम सुनाई देता है।
सब सुनता हूं,
बस सच और झूठ कह नहीं पाता हूं।
बार-बार कहते है सब,
हाथ साफ नहीं है।
क्या हाथ का साफ होना जरूरी है?
या नियत का साफ होना?
कफ़न से जाकर कोई कह दे...
अभी दुकानों में ही पड़ा रहें,
अभी कई ख्वाहिशें मेरे जिन्दा है।
कभी-कभी कुछ एहसासे,
अपने जेबों में बचा लेता हूं उनके लिए,
कोई रोज पूछ लेता है,
आप कैसे है?
- राहुलदेव गौतम
Hindikunj
इन्हे भी अवश्य पढ़ें -
Guest Post & Advertisement With Us
For Guest Posts and Advertisement directly contact us at -
Contact WhatsApp +91 9433826946
📢 Join Our WhatsApp Channel
Get the latest Hindi Notes, PDFs, Exam Updates and Study Materials directly on WhatsApp.
📱 Join WhatsApp Channelहिंदीकुंज में अपनी रचना प्रकाशित करें
हिंदीकुंज.कॉम में छपें. लाखों पाठकों तक पहुँचें, तुरंत! प्रकाशनार्थ रचनाएँ आमंत्रित हैं. ईमेल करें : info@hindikunj.com पर
कॉपीराइट Copyright
हिंदीकुंज.कॉम, वेबसाइट या एप्स में प्रकाशित रचनाएं कॉपीराइट के अधीन हैं। यदि कोई व्यक्ति या संस्था ,इसमें प्रकाशित किसी भी अंश ,लेख व चित्र का प्रयोग,नकल, पुनर्प्रकाशन, हिंदीकुंज.कॉम के संचालक के अनुमति के बिना करता है ,तो यह गैरकानूनी व कॉपीराइट का उलंघन है। ऐसा करने वाला व्यक्ति व संस्था स्वयं कानूनी हर्ज़े - खर्चे का उत्तरदायी होगा।
All content on this website is copyrighted. Do not copy any data from this website without permission. Violations will attract legal penalties.
हिंदी निबंध_$type=list-tab$c=5$meta=0$source=random$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0$meta=0
उपयोगी लेख_$type=list-tab$meta=0$source=random$c=5$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
उर्दू साहित्य_$type=list-tab$c=5$meta=0$author=hide$comment=hide$rm=hide$va=0
● ऑफिशियल YouTube चैनल
हिन्दीकुंज
साहित्य एवं शिक्षा का वेब मंच
हिन्दीकुंज के ज्ञानवर्धक वीडियो, ऑडियो पाठ और नियमित अपडेट्स के लिए अभी सदस्यता लें!
सब्सक्राइब करें (SUBSCRIBE)
✓ मुफ़्त सदस्यता • 🔔 नए अपडेट्स
Most Helpful for Students
- हिंदी व्याकरण Hindi Grammer
- हिंदी पत्र लेखन
- हिंदी निबंध Hindi Essay
- ICSE Class 10 साहित्य सागर
- ICSE Class 10 एकांकी संचय Ekanki Sanchay
- नया रास्ता उपन्यास ICSE Naya Raasta
- गद्य संकलन ISC Hindi Gadya Sankalan
- काव्य मंजरी ISC Kavya Manjari
- सारा आकाश उपन्यास Sara Akash
- आषाढ़ का एक दिन नाटक Ashadh ka ek din
- CBSE Vitan Bhag 2
- बच्चों के लिए उपयोगी कविता

COMMENTS