Yeh Sabse Kathin Samay Nahi यह सबसे कठिन समय नहीं

SHARE:

Yeh Sabse Kathin Samay Nahi यह सबसे कठिन समय नहीं यह सबसे कठिन समय नहीं भावार्थ यह सबसे कठिन समय नहीं का अर्थ यह सबसे कठिन समय नहीं saaransh यह सबसे कठिन समय नहीं question answer यह सबसे कठिन समय नहीं kavita yeh sabse kathin samay nahi prashn uttar yeh sabse kathin samay nahi ka sandesh yeh sabse kathin samay nahi ka bhavarth class 8 hindi yeh sabse kathin samay nahi yeh sabse kathin samay nahi kavita ka saransh ncert hindi class 8 chapter 8 summary class 8 hindi chapter 8 summary class 8 hindi chapter 8 question answer यह सबसे कठिन समय नहीं कविता का अर्थ यह सबसे कठिन समय नहीं सारांश यह सबसे कठिन समय नहीं कविता का भावार्थ

Yeh Sabse Kathin Samay Nahi यह सबसे कठिन समय नहीं


यह सबसे कठिन समय नहीं भावार्थ यह सबसे कठिन समय नहीं का अर्थ यह सबसे कठिन समय नहीं saaransh यह सबसे कठिन समय नहीं question answer यह सबसे कठिन समय नहीं kavita yeh sabse kathin samay nahi prashn uttar yeh sabse kathin samay nahi ka sandesh yeh sabse kathin samay nahi ka bhavarth class 8 hindi yeh sabse kathin samay nahi yeh sabse kathin samay nahi kavita ka saransh ncert hindi class 8 chapter 8 summary class 8 hindi chapter 8 summary class 8 hindi chapter 8 question answer यह सबसे कठिन समय नहीं कविता का अर्थ यह सबसे कठिन समय नहीं सारांश यह सबसे कठिन समय नहीं कविता का भावार्थ 


Yeh Sabse Kathin Samay Nahi Explanation कविता की व्याख्या 


नहीं, यह सबसे कठिन समय नहीं!
अभी भी दबा है चिड़ियाँ की
चोंच में तिनका 
और वह उड़ने की तैयारी में है! 
अभी भी झरती हुई पत्ती 
थामने को बैठा है हाथ एक
अभी भी भीड़ है स्टेशन पर 
अभी भी एक रेलगाड़ी जाती है 
गंतव्य तक
जहाँ कोई कर रहा होगा प्रतीक्षा

व्याख्या - कवयित्री प्रस्तुत पंक्तियों में लोगों को आशावान बनने की प्रेरणा दे रही हैं। व्यक्ति को लगता है कि यह समय सबसे कठिन है ,उसके बचने की उम्मीद नहीं है ,लेकिन फिर भी जीवन में कुछ उदाहरण है ,जिन्हें हम देख सकते है। चिड़ियाँ की चोंच में तिनका दबा हुआ है। वह अपना घोसला बनाने की तैयारी में है। पेड़ से जो पत्तियां गिरती है ,उन्हें भी इक्कठा करके अपने घर ले जाने के लिए लोग अपने हाथों से थामने के लिए बैठे हैं। लोग अभी भी घर जाने के लिए तैयार बैठे है। रेलगाड़ियों पर जाने के लिए स्टेशनों पर भीड़ बैठी है। अपने घर जाने वालों की कोई कमी नहीं है। अभी भी स्टेशन पर अपनी मंजिल तक पहुँचाने के लिए एक गाड़ी जाती है। अतः निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यह सबसे कठिन समय नहीं है। 

अभी भी कहता है कोई किसी को
जल्दी आ जाओ कि अब 
सूरज डूबने का वक्त हो गया 
अभी कहा जाता है 
उस कथा का आखिरी हिस्सा 
जो बूढ़ी नानी सुना रही सदियों से 
दुनिया के तमाम बच्चों को
अभी आती है एक बस
अंतरिक्ष के पार की दुनिया से 
लाएगी बचे हुए लोगों की खबर! 
नहीं, यह सबसे कठिन समय नहीं।

व्याख्या - प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने आशावादी दृष्टिकोण अपनाते हुए कहा है कि यह सबसे कठिन समय नहीं है। शाम होने पर बाहर जाने वालों का इंतज़ार आज भी किया जाता है। कोई किसी की प्रतीक्षा कर रहा हो कि घर जल्दी लौट जाओ। जीवन अपनी गति ही चलता रहता है। नानी -दादी ,आज भी पुराने ज़माने से कहानियां सुना रही हैं। कहानियों में अन्तरिक्ष की कहानियां रहती है ,जो की दूसरी दुनिया के पार की कहानियां लाती है। दूसरी दुनिया में बसे हुए लोग ,अभी भी धरती पर सन्देश दे रहे हैं। अभी भी मनावता दूसरे ग्रहों पर बची हुई है। अतः यह सबसे कठिन समय नहीं है। आशा बची हुई है ,निराश होने की आवश्यकता नहीं है।  

Yeh Sabse Kathin Samay Nahi Summary यह सबसे कठिन समय नहीं सारांश

यह सबसे कठिन समय नहीं कविता जाया जादवानी जी द्वारा लिखी गयी एक प्रसिद्ध कविता है। इसमें आपने
यह सबसे कठिन समय नहीं
यह सबसे कठिन समय नहीं 
मनुष्य को जीवन के कठिनतम परिश्तितिज्त्यों में हार न मानने की प्रेरणा दी है। चिड़ियाँ अपना घोंसला बनाने के लिए एक एक तिनका इकट्ठा करती रहती है। वह उड़ने की तैयारी में है। गिरते हुए पत्तों को थामने वाले हाथ अभी भी है। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ है। लोगों को अपनी मंजिल तक पहुँचाने के लिए एक रेलगाड़ी अभी भी तैयार है। लोग सूर्यास्त होने पर अपने प्रियजनों का इंतज़ार करने के लिए अभी भी बैठे हैं कि सूरज डूबने का समय हो गया है ,उनके प्रियजन घर को लौट रहे होंगे। दादी -नानी आज भी अपने नाती -पोते को कहानियां दूर देश में बसे अन्तरिक्ष में बसने वालों की सुना रही है। अभी भी संसार में गतिशीलता जारी है। अतः निराश होने की जरुरत नहीं है। अतः उदाहरणों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरुरत है। यह सबसे कठिन समय नहीं है।

Yeh Sabse Kathin Samay Nahi Question Answers  प्रश्न अभ्यास पाठ से 


प्र.१. ’’यह कठिन समय नहीं है?’’ यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए।

उ. कवियत्री ने प्रस्तुत कविता में लोगों को आशावान बनने की प्रेरणा दी है। उसके कई उदाहरणों से बताया है कि यह सबसे कठिन समय नहीं है। चिड़ियाँ अभी भी अपना घोंसला बनाने के लिए तिनका लेकर उड़ रहा है। गिरती हुई पाती को थामने के लिए हाथ बैठे हैं। घर जाने के लिए स्टेशनों पर भीड़ है। सूर्यास्त होने पर कोई किसी का इंतज़ार कर रहा है। नानी -दादी आज भी अन्तरिक्ष पार के बसे हुए लोगों की कहानियाँ सुना रही हैं। कहने का अर्थ यह है कि आशा की किरण अभी भी बची हुई है।  

प्र.२. चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए।

उ. चिड़ियाँ आशावान है। वह एक एक तिनका लेकर बार बार उड़ती है। इस प्रकार ढेरों तिनकों के सहारे अपना घोंसला बनाती है। अतः मनुष्य को हिम्मत न हारते हुए चिड़ियाँ से प्रेरणा लेते हुए ,अपना कार्य करते रहना चाहिए। 


COMMENTS

Leave a Reply: 4
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका