ईद पर निबंध

SHARE:

ईद पर निबंध Essay on Eid in Hindi ईद मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार है ईद पर निबंध in hindi hindi mein eid ka nibandh essay on eid in hindi in 300 words eid par essay hindi mai

ईद पर निबंध  
Essay on Eid in Hindi


ईद पर निबंध  Essay on Eid in Hindi  eid par essay hindi mai - ईद मुसलमानों  का महत्वपूर्ण  त्यौहार है।ईद उल फितर भारत का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है .जब मध्य एशिया के देशों से मुसलमान भारत में आये तो वे अपने साथ अपनी कला ,वास्तुकला ,संगीत ,साहित्य ,रीती रिवाज ,परंपरा और जीवन शैली भी लेकर आये .इस प्रकार से आधुनिक भारत की सांस्कृतिक विरासत में अनेक प्रकार के
Essay on Eid
ईद उल फितर
त्योहारों और रिवाजों का विविध रंगी सम्मिश्रण दिखाई देता है .ये त्यौहार हमारे जीवन में केवल सुन्दरता और खुशियाँ ही नहीं लाते हैं बल्कि वे विभिन्न धर्मों के लोगों को एक दूसरे के करीब लाते हैं और प्रेम तथा भाई चारे के धर्म निरपेक्ष मिश्रण या मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं .

रमजान का महिना -

अरबी कैलेंडर के अनुसार रमजान का महिना नमाज और रोजे का बेहद पवित्र महिना होता है .इस महीने के दौरान विश्व भर के मुसलमान रोजा उपवास रखते हैं .वे अपना अधिकांश समय नमाज में बिताते हैं और आमोद - प्रमोद और व्यसनों से परिग्रह करते हैं .वे सूर्योदय के पहले उठ जाते हैं और सूरज के उदय होने से पहले अपना भोजन कर लेते हैं .पूरे दिन के दौरान कुछ खाना तो दूर की बात वे पानी की एक बूँद भी ग्रहण नहीं करते हैं .सूर्यास्त होने पर वे नमाज अदा करते हैं और तब खजूर खाकर और फलों का रस पीकर अपना उपवास तोड़ते हैं .उसके बाद वे दिन का दूसरा भोजन ग्रहण करते हैं . 

खुशियां लाता है ईद का चाँद - 

रोजे उपवास के महीने बाद चाँद देखा जाता है .प्राचीन अरबी कैलेंडर में प्रत्येक महिना चाँद के दिखाई देने के दिन से प्रारंभ माना जाता था .अतः रमजान के बाद जब ईंद का चाँद देखा जाता है तो उसके बाद ही रोजे तोड़े जाते हैं और त्यौहार मनाना शुरू किया जाता है .कई प्रकार के विशिष्ट पकवान बनाये जाते हैं .खजूर और गरी के बनी दूध की पुडिंग जिसे शीर खोरमा कहा जाता है उन्ही में एक है .लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने जाते हैं और एक दूसरे से गले मिलकर अभिवादन करते हैं .मुसलमान और हिन्दू एक समान भाव से अपने दोस्तों एवं मित्रों को बधाई और मुबारकबाद देते हैं .


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका