गिरधर की कुंडलियाँ

SHARE:

meaning of hindi poem kundaliya kundaliya meaning giridhar kavirai wikipedia girdhar ki kundaliya bhavarth girdhar ki kundaliya pdf giridhar kaviray kundaliya summary giridhar kavirai jeevan parichay गिरधर की कुंडलियाँ का भावार्थ कह गिरधर कविराय गिरिधर कविराय गिरधर की कुंडलियाँ विथ मीनिंग कमरी थोरे दाम की meaning गुण के गाहक सहस नर लाठी में गुण बहुत हैं कुण्डलियाँ

गिरधर की कुंडलियाँ Giridhar Ki Kundaliya


१.लाठी में गुण बहुत हैं, सदा राखिये संग।
गहरि, नदी, नारी जहाँ, तहाँ बचावै अंग॥
जहाँ बचावै अंग, झपटि कुत्ता कहँ मारै।
दुश्मन दावागीर, होयँ तिनहूँ को झारै॥
कह गिरिधर कविराय सुनो हो धूर के बाठी॥
सब हथियार न छाँड़ि, हाथ महँ लीजै लाठी॥

व्याख्या - कवि गिरिधर कविराय जी ने सीधी सरल भाषा में तथ्यपूर्ण ढंग से जो कुछ भी बताया है उसका पाठक पर सीधा प्रभाव पड़ा है .उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से दोहों को प्रभावशाली बनाया है .प्रस्तुत कुंडलियों में उन्होंने लाठी को बहुत गुणकारी बताया है उसे अपने साथ रखने की सलाह दि है क्योंकि रास्ते में यदि नदी या नाला पड़ जाय तो लाठी के सहारे कूद कर नाला पार कर सकते हैं यदि मार्ग में कोई कुत्ता या दुश्मन पीछे पड़ जाए तो यह लाठी बहुत काम ही है .

२.कमरी थोरे दाम की,बहुतै आवै काम।
खासा मलमल वाफ्ता, उनकर राखै मान॥
उनकर राखै मान, बँद जहँ आड़े आवै।
बकुचा बाँधे  मोट, राति को झारि बिछावै॥
कह गिरिधर कविराय, मिलत है थोरे दमरी।
सब दिन राखै साथ, बड़ी मर्यादा कमरी॥

व्याख्या -  दूसरी कुंडली में कवि ने कम्बल का महत्व बताते हुए कहा है किइसका मूल्य कम् होता है लेकिन यह बहुत काम की बस्तु है . यह व्यक्ति का मान बढाती है ,मार्ग में गठरी बाधने के काम आती है तथा रात को बेचकर सोने का काम भी लिया जाता है . 

३.गुन के गाहक सहस, नर बिन गुन लहै न कोय।
जैसे कागा कोकिला, शब्द सुनै सब कोय॥
शब्द सुनै सब कोय, कोकिला सबै सुहावन।
दोऊ के एक रंग, काग सब भये अपावन॥
कह गिरिधर कविराय, सुनो हो ठाकुर मन के।
बिनु गुन लहै न कोय, सहस नर गाहक गुन के॥

व्याख्या - तीसरी कुंडली में कवि गुणवान व्यक्तियों का महत्व बताते है . कौए और कोयल की वाणी की तुलना करते हुए कवि ने कोयल की मधुर वाणी का महत्व बताया है कि कोयल की मधुर आवाज के कारण वह सबकी प्रिय है इसी प्रकार मीठा बोलने वालों को सभी पसंद करते हैं . 

४.साँई सब संसार में, मतलब का व्यवहार।
जब लग पैसा गाँठ में, तब लग ताको यार॥
तब लग ताको यार, यार संग ही संग डोले।
पैसा रहे न पास, यार मुख से नहिं बोले॥
कह गिरिधर कविराय जगत यहि लेखा भाई।
करत बेगरजी प्रीति, यार बिरला कोई साँई॥ 

व्याख्या - चौथी कुंडली में कवि ने संसार के स्वार्थी लोगों के बारे में बताया कि ऐसे लोग मतलबी होते हैं जब तक दूसरे के पास पैसा होते है तब तक उसके मित्र बने रहते है , पैसा न होने पर मुँह फेर लेते हैं .बहुत कम लोग होते है जो निस्वार्थ भाव से प्रेम करते हैं .

५.रहिए लटपट काटि दिन, बरु घामे माँ सोय।
छाँह न बाकी बैठिये, जो तरु पतरो होय॥
जो तरु पतरो होय, एक दिन धोखा देहैं।
जा दिन बहै बयारि, टूटि तब जर से जैहैं॥
कह गिरिधर कविराय छाँह मोटे की गहिए।
पाती सब झरि जायँ, तऊ छाया में रहिए॥

व्याख्या - पाँचवी कुंडली में कवि मज़बूत वृक्ष की छाया में बैठने को कह रहे हैं , कमज़ोर पेड़ तो हलकी से हवा चलने आर स्वयं को नहीं संभाल पाटा तो दूसरों को क्या सहारा देगा अर्थात निर्बल व्यक्ति से सहायता नहीं लेनी चाहिए . 

६.पानी बाढ़ै नाव में, घर में बाढ़े दाम।
दोऊ हाथ उलीचिए, यही सयानो काम॥
यही सयानो काम, राम को सुमिरन कीजै।
पर-स्वारथ के काज, शीश आगे धर दीजै॥
कह गिरिधर कविराय, बड़ेन की याही बानी।
चलिए चाल सुचाल, राखिए अपना पानी॥

व्याख्या - छठी कुंडली में कवि ने परोपकार को महत्व देते हुए कहते हैं कि घर में धन आ जाने से दोनों हाथों से बाट देना चाहिए अपने व्यवहार व आचरण को पवित्र रखना चाहिए इसी से सम्मान बना रहता रहता है . 

७.राजा के दरबार में, जैये समया पाय।
साँई तहाँ न बैठिये, जहँ कोउ देय उठाय॥
जहँ कोउ देय उठाय, बोल अनबोले रहिए।
हँसिये नहीं हहाय, बात पूछे ते कहिए॥
कह गिरिधर कविराय समय सों कीजै काजा।
अति आतुर नहिं होय, बहुरि अनखैहैं राजा॥

व्याख्या - अंतिम कुंडली में कवि गिरिधर जी स्वाभिमान से जीने को कहते हैं .राजा के दरबार में भी यदि आपको सम्मानपूर्वक बैठने को कहा जाय तभी वहाँ रहना चाहिए ,बिना पूछे बेकार के सवाल नहीं बोलना चाहिए . 


गिरिधर की कुंडलियाँ केन्द्रीय भाव / मूल भाव 

गिरिधर कविराय जी ने अपनी कुंडलियाँ में लाठी और कम्बल के प्रति आदरभाव ,मौकापरस्ती ,सबल का सहारा ,समय के अनुसार कार्य का महत्व आदि बातों को लेकर बड़ी ही मार्मिक ढंग से बात कही है . उनकी कविता ने जनमानस पर बहुत ही प्रभाव छोड़ा है और वे आज भी लोकप्रिय हैं . कवि कहते है कि हमें अपने जीवन में परोपकार को  महत्व देना चाहिए तथा बिना बुलाये ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए जहाँ हमारा अपमान हो ,इसी प्रकार कवि अपनी बात पाठकों तक पहुँचाने में सफल रहे हैं . 


गिरधर की कुंडलियां पाठ के प्रश्न उत्तर


१. लाठी में गुण बहुत हैं, सदा राखिये संग।
गहरि, नदी, नारी जहाँ, तहाँ बचावै अंग॥
जहाँ बचावै अंग, झपटि कुत्ता कहँ मारै।
दुश्मन दावागीर, होयँ तिनहूँ को झारै॥
कह गिरिधर कविराय सुनो हो धूर के बाठी॥
सब हथियार न छाँड़ि, हाथ महँ लीजै लाठी॥

प्र.१ कवि ने लाठी में कौन कौन से गुण बताये हैं ?

उ. कवि गिरिधर कविराय ने लाठी के बहुत गुण बताये हैं .यही हमें नदी ,नाला पार करना हो तो यह बहुत काम आती है . मार्ग में कुत्ता मिल जाए तो हमें कुत्ते के आक्रमण से बचाती है . दुश्मनों के आक्रमण से हमें बचाती है .

प्र.२. कवि ने अन्य हथियार को छोड़कर लाठी पकड़ने के लिए क्यों कहा है ?

उ. कवि ने लाठी की प्रसंसा की है . लाठी न केवल आत्म रक्षा के लिए काम आती है ,बल्कि लाठी के कई अन्य लाभ भी है . इसीलिए सब हथियारों को छोड़कर कवि ने लाठी पकड़ने की सलाह दी है .

प्र.३ कवि ने कुत्ते का उदाहरण क्यों दिया है ?

उ. कवि ने लाठी ने बहुत सारे लाभ बताते कहा है की यदि हमें मार्ग में कुत्ता मिल जाए तो लाठी कुत्ते के आक्रमण से बचाती है और हम अपनी आत्म रक्षा कर सकते हैं .


२. रहिए लटपट काटि दिन, बरु घामे माँ सोय।
छाँह न बाकी बैठिये, जो तरु पतरो होय॥
जो तरु पतरो होय, एक दिन धोखा देहैं।
जा दिन बहै बयारि, टूटि तब जर से जैहैं॥
कह गिरिधर कविराय छाँह मोटे की गहिए।
पाती सब झरि जायँ, तऊ छाया में रहिए॥

प्र.१.कवि के अनुसार किस प्रकार के पेड़ों को शरण हमें नहीं लेना चाहिए ?

उ. कवि का मानना है कि हमें जल्दी रास्ता पार कर लेना चाहिए ,दिन में भले ही धूप को सहना पड़े . हमें पतले पेड़ों को छाया के नीचे नहीं बैठना चाहिए क्यों आँधी तूफ़ान आने पर ऐसे पेड़ जल्द ही गिर जाते है और दुर्घटना का कारण बनते है .





प्र.२.किस प्रकार के पेड़ों को हमें पकड़ कर रखना चाहिए ?

उ. कवि का मानना है कि आँधी तूफ़ान आने पर पतले पेड़ जल्द ही गिर जाते है .इनके स्थान पर हमें मोटे और बड़े पेड़ों के पास बैठना चाहिए भले ही तेज़ हवा से इनके सारे पत्ते झड जाए लेकिन लोगों की जान बची रहती है .

प्र.३.कवि ने प्रस्तुत पद में क्या सन्देश दिया है ?

उ. कवि ने प्रस्तुत पद में हमें यह बताया है कि हमें हमेशा गुणी, धनवान और धैर्यवान लोगों से सहायता लेनी चाहिए क्योंकि इनकी सहायता हमें जीवन में आगे उन्नति की तरफ ले जाती है . इसी तरह मोटे और मजबूत पेड़ों की सहायता लेनी चाहिए न की कमज़ोर और पतले पेड़ों की .



MCQ Questions with Answers Giridhar Ki Kundaliya


बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर 
प्र.१. कुण्डलियाँ पाठ के कवि कौन है ?
a. कबीरदास 
b. रहीमदास 
c. गिरिधर कविराय 
d. तुलसीदास 

उ. c. गिरिधर कविराय 

२. गिरिधर कविराय की रचनाओं का संकलन किस नाम से हुआ है ?
a. बीजक 
b. दोहावली 
c. प्रश्न उत्तर 
d. गिरिधर कविराय ग्रंथावली 

उ. d. गिरिधर कविराय ग्रंथावली 

३. कवि के काव्य का मुख्य विषय क्या है ?
a. नीति ,वैराग्य व अध्यात्म 
b. श्रृंगार 
c. वात्सल्य 
d . वीरगाथा 

उ. a. नीति ,वैराग्य व अध्यात्म 

४. कवि पहली कुंडली में किसका वर्णन करते हैं ?
a .कम्बल 
b. कुत्ते 
c. लाठी 
d. तलवार 

उ. c. लाठी 

५. लाठी कवि के अनुसार हमारे किस कार्य में आती है ?
a. दुश्मनों से लडाई में 
b. नदी - नालों को पार करने में 
c. कुत्तों से बचाव 
d. उपयुक्त सभी 

उ. d. उपयुक्त सभी 

६. कमरी शब्द का क्या अर्थ है ?
a. कम्बल 
b. कपडा 
c. रजाई 
d. गमछा 

उ. a. कम्बल 

७. 'मिलत है थोरे दमरी ' शब्द का क्या अर्थ है ?
a. बहुत ज्यादा कीमत में मिलती है . 
b. नहीं मिलती है . 
c. कम कीमत में ही प्राप्त हो जाती है . 
d. उपयुक्त में से कोई नहीं 

उ. c. कम कीमत में ही प्राप्त हो जाती है . 

8. किस तरह के व्यक्ति को सभी लोग स्वीकार करते हैं ?
a. धनी व्यक्ति को 
b. निर्धन को 
c. स्वार्थी व्यक्ति को 
d. गुणी जनों को 

उ. d. गुणी जनों को 

९. कोयल सभी प्यारी क्यों लगती है है ?
a. सुन्दरता के लिए 
b. मीठा बोलती है 
c. काले रंग के कारण 
d. तेज़ उडती है 

उ. b. मीठा बोलती है 

१०. समाज में लोग मित्रता कब तक निभाते हैं ?
a. हमेशा 
b. थोड़े समय के लिए 
c. जब तक दोनों चाहे 
d. जब तक व्यक्ति के पास धन - दौलत होती है 

उ. d. जब तक व्यक्ति के पास धन - दौलत होती है . 

11. कवि के अनुसार हमें पैसे पेड़ों के छाया के नीचे आराम करना चाहिए . 
a. लम्बे वृक्ष 
b. मोटे वृक्ष 
c. छायादार वृक्ष 
d. पुराने व सूखे 

उ. c. छायादार वृक्ष 

१२. हमें कैसे व्यक्तियों की संगती करनी चाहिए ?
a. अनुभवी 
b. धनवान 
c. बलशाली 
d. अनुभवहीन 

उ. a. अनुभवी 

१३. बिरला शब्द का क्या अर्थ है ?
a. कोई-कोई 
b. सभी 
c. कोई नहीं 
d. धनी व्यक्ति 

उ. a. कोई -कोई 

१४. घर में धन - संपदा आ जाने से कवि के अनुसार क्या करना चाहिए ?
a. परोपकार करना चाहिए 
b. मुकदमा करना चाहिए 
c. धन और एकत्र करना चाहिए 
d. राजा को दे देना चाहिए 

उ. a. परोपकार में धन लगाना चाहिए . 

१५. अंतिम कुंडली में कवि ने क्या बातें कहीं है ?
a. राजा के दरबार में समय से पहुंचना चहिये . 
b. सही जगह पर बैठना चाहिए . 
c. बिना पूछे किसी प्रश्न का जबाब नहीं देना चाहिए . 
d. उपयुक्त सभी 

उ. d. उपयुक्त सभी 



Keywords - 
गिरधर की कुंडलियाँ का भावार्थ कह गिरधर कविराय गिरिधर कविराय गिरधर की कुंडलियाँ विथ मीनिंग कमरी थोरे दाम की meaning गुण के गाहक सहस नर लाठी में गुण बहुत हैं कुण्डलियाँ meaning of hindi poem kundaliya kundaliya meaning giridhar kavirai wikipedia girdhar ki kundaliya bhavarth girdhar ki kundaliya pdf giridhar kaviray kundaliya summary giridhar kavirai jeevan parichay 

COMMENTS

Leave a Reply: 31
  1. If there were more questions and answers than it can be more helpful.

    जवाब देंहटाएं
  2. Aapse anurodh hai ki iss website ko social media par viral kar aap dusre hindi ki wajah se pareshan bacchon ki sahayta kare kyunki bahut achi hai really helpful

    जवाब देंहटाएं
  3. It was quite helpful...more questions could help

    जवाब देंहटाएं
  4. जीवन जीने में सहायक.

    जवाब देंहटाएं
  5. The explanation is very good..

    Who is here seeing this a day befpre your hindi exam??

    जवाब देंहटाएं
  6. It is really helpful 😊 thank you for telling 😊

    जवाब देंहटाएं
  7. I loved it... Thanks
    U all r doing a great job

    जवाब देंहटाएं
  8. the material is good, keywords are worth remembering, question are good, what more is expected??!!

    जवाब देंहटाएं
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

नाम

अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश,3,अकबर इलाहाबादी,11,अकबर बीरबल के किस्से,62,अज्ञेय,34,अटल बिहारी वाजपेयी,1,अदम गोंडवी,3,अनंतमूर्ति,3,अनौपचारिक पत्र,16,अन्तोन चेख़व,2,अमीर खुसरो,7,अमृत राय,1,अमृतलाल नागर,1,अमृता प्रीतम,5,अयोध्यासिंह उपाध्याय "हरिऔध",6,अली सरदार जाफ़री,3,अष्टछाप,3,असगर वज़ाहत,11,आनंदमठ,4,आरती,11,आर्थिक लेख,7,आषाढ़ का एक दिन,17,इक़बाल,2,इब्ने इंशा,27,इस्मत चुगताई,3,उपेन्द्रनाथ अश्क,1,उर्दू साहित्‍य,179,उर्दू हिंदी शब्दकोश,1,उषा प्रियंवदा,2,एकांकी संचय,7,औपचारिक पत्र,32,कक्षा 10 हिन्दी स्पर्श भाग 2,17,कबीर के दोहे,19,कबीर के पद,1,कबीरदास,15,कमलेश्वर,6,कविता,1406,कहानी लेखन हिंदी,12,कहानी सुनो,2,काका हाथरसी,4,कामायनी,5,काव्य मंजरी,11,काव्यशास्त्र,4,काशीनाथ सिंह,1,कुंज वीथि,12,कुँवर नारायण,1,कुबेरनाथ राय,2,कुर्रतुल-ऐन-हैदर,1,कृष्णा सोबती,2,केदारनाथ अग्रवाल,3,केशवदास,4,कैफ़ी आज़मी,4,क्षेत्रपाल शर्मा,52,खलील जिब्रान,3,ग़ज़ल,138,गजानन माधव "मुक्तिबोध",14,गीतांजलि,1,गोदान,6,गोपाल सिंह नेपाली,1,गोपालदास नीरज,10,गोरख पाण्डेय,3,गोरा,2,घनानंद,2,चन्द्रधर शर्मा गुलेरी,2,चमरासुर उपन्यास,7,चाणक्य नीति,5,चित्र शृंखला,1,चुटकुले जोक्स,15,छायावाद,6,जगदीश्वर चतुर्वेदी,17,जयशंकर प्रसाद,29,जातक कथाएँ,10,जीवन परिचय,68,ज़ेन कहानियाँ,2,जैनेन्द्र कुमार,4,जोश मलीहाबादी,2,ज़ौक़,4,तुलसीदास,25,तेलानीराम के किस्से,7,त्रिलोचन,3,दाग़ देहलवी,5,दादी माँ की कहानियाँ,1,दुष्यंत कुमार,7,देव,1,देवी नागरानी,23,धर्मवीर भारती,6,नज़ीर अकबराबादी,3,नव कहानी,2,नवगीत,1,नागार्जुन,23,नाटक,1,निराला,35,निर्मल वर्मा,2,निर्मला,38,नेत्रा देशपाण्डेय,3,पंचतंत्र की कहानियां,42,पत्र लेखन,173,परशुराम की प्रतीक्षा,3,पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र',4,पाण्डेय बेचन शर्मा,1,पुस्तक समीक्षा,133,प्रयोजनमूलक हिंदी,21,प्रेमचंद,39,प्रेमचंद की कहानियाँ,91,प्रेरक कहानी,16,फणीश्वर नाथ रेणु,3,फ़िराक़ गोरखपुरी,9,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,24,बच्चों की कहानियां,86,बदीउज़्ज़माँ,1,बहादुर शाह ज़फ़र,6,बाल कहानियाँ,14,बाल दिवस,3,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',1,बिहारी,5,बैताल पचीसी,2,बोधिसत्व,6,भक्ति साहित्य,138,भगवतीचरण वर्मा,7,भवानीप्रसाद मिश्र,3,भारतीय कहानियाँ,61,भारतीय व्यंग्य चित्रकार,7,भारतीय शिक्षा का इतिहास,3,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,10,भाषा विज्ञान,13,भीष्म साहनी,7,भैरव प्रसाद गुप्त,2,मंगल ज्ञानानुभाव,22,मजरूह सुल्तानपुरी,1,मधुशाला,7,मनोज सिंह,16,मन्नू भंडारी,5,मलिक मुहम्मद जायसी,4,महादेवी वर्मा,18,महावीरप्रसाद द्विवेदी,2,महीप सिंह,1,महेंद्र भटनागर,73,माखनलाल चतुर्वेदी,3,मिर्ज़ा गालिब,39,मीर तक़ी 'मीर',20,मीरा बाई के पद,22,मुल्ला नसरुद्दीन,6,मुहावरे,4,मैथिलीशरण गुप्त,10,मैला आँचल,4,मोहन राकेश,11,यशपाल,13,रंगराज अयंगर,43,रघुवीर सहाय,5,रणजीत कुमार,29,रवीन्द्रनाथ ठाकुर,22,रसखान,11,रांगेय राघव,2,राजकमल चौधरी,1,राजनीतिक लेख,20,राजभाषा हिंदी,66,राजिन्दर सिंह बेदी,1,राजीव कुमार थेपड़ा,4,रामचंद्र शुक्ल,2,रामधारी सिंह दिनकर,25,रामप्रसाद 'बिस्मिल',1,रामविलास शर्मा,8,राही मासूम रजा,8,राहुल सांकृत्यायन,1,रीतिकाल,3,रैदास,2,लघु कथा,117,लोकगीत,1,वरदान,11,विचार मंथन,60,विज्ञान,1,विदेशी कहानियाँ,33,विद्यापति,6,विविध जानकारी,1,विष्णु प्रभाकर,1,वृंदावनलाल वर्मा,1,वैज्ञानिक लेख,7,शमशेर बहादुर सिंह,5,शमोएल अहमद,5,शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय,1,शरद जोशी,3,शिक्षाशास्त्र,6,शिवमंगल सिंह सुमन,5,शुभकामना,1,शेख चिल्ली की कहानी,1,शैक्षणिक लेख,50,शैलेश मटियानी,2,श्यामसुन्दर दास,1,श्रीकांत वर्मा,1,श्रीलाल शुक्ल,1,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संस्मरण,27,सआदत हसन मंटो,9,सतरंगी बातें,33,सन्देश,38,समसामयिक हिंदी लेख,220,समीक्षा,1,सर्वेश्वरदयाल सक्सेना,19,सारा आकाश,17,साहित्य सागर,22,साहित्यिक लेख,68,साहिर लुधियानवी,5,सिंह और सियार,1,सुदर्शन,3,सुदामा पाण्डेय "धूमिल",9,सुभद्राकुमारी चौहान,7,सुमित्रानंदन पन्त,20,सूरदास,14,सूरदास के पद,21,स्त्री विमर्श,10,हजारी प्रसाद द्विवेदी,2,हरिवंशराय बच्चन,28,हरिशंकर परसाई,24,हिंदी कथाकार,12,हिंदी निबंध,339,हिंदी लेख,503,हिंदी व्यंग्य लेख,2,हिंदी समाचार,164,हिंदीकुंज सहयोग,1,हिन्दी,7,हिन्दी टूल,4,हिन्दी आलोचक,7,हिन्दी कहानी,32,हिन्दी गद्यकार,4,हिन्दी दिवस,85,हिन्दी वर्णमाला,3,हिन्दी व्याकरण,45,हिन्दी संख्याएँ,1,हिन्दी साहित्य,9,हिन्दी साहित्य का इतिहास,21,हिन्दीकुंज विडियो,11,aaroh bhag 2,14,astrology,1,Attaullah Khan,2,baccho ke liye hindi kavita,70,Beauty Tips Hindi,3,bhasha-vigyan,1,Class 10 Hindi Kritika कृतिका Bhag 2,5,Class 11 Hindi Antral NCERT Solution,3,Class 9 Hindi Kshitij क्षितिज भाग 1,17,Class 9 Hindi Sparsh,15,English Grammar in Hindi,3,formal-letter-in-hindi-format,143,Godan by Premchand,6,hindi ebooks,5,Hindi Ekanki,18,hindi essay,331,hindi grammar,52,Hindi Sahitya Ka Itihas,94,hindi stories,656,hindi-kavita-ki-vyakhya,15,ICSE Hindi Gadya Sankalan,11,icse-bhasha-sanchay-8-solutions,18,informal-letter-in-hindi-format,59,jyotish-astrology,12,kavyagat-visheshta,22,Kshitij Bhag 2,10,lok-sabha-in-hindi,18,love-letter-hindi,3,mb,72,motivational books,10,naya raasta icse,9,NCERT Class 10 Hindi Sanchayan संचयन Bhag 2,3,NCERT Class 11 Hindi Aroh आरोह भाग-1,20,ncert class 6 hindi vasant bhag 1,14,NCERT Class 9 Hindi Kritika कृतिका Bhag 1,5,NCERT Hindi Rimjhim Class 2,13,NCERT Rimjhim Class 4,14,ncert rimjhim class 5,19,NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva,12,NCERT Solutions Class 8 Hindi Durva,17,NCERT Solutions for Class 11 Hindi Vitan वितान भाग 1,3,NCERT Solutions for class 12 Humanities Hindi Antral Bhag 2,4,NCERT Solutions Hindi Class 11 Antra Bhag 1,19,NCERT Vasant Bhag 3 For Class 8,12,NCERT/CBSE Class 9 Hindi book Sanchayan,6,Nootan Gunjan Hindi Pathmala Class 8,18,Notifications,5,nutan-gunjan-hindi-pathmala-6-solutions,17,nutan-gunjan-hindi-pathmala-7-solutions,18,political-science-notes-hindi,1,question paper,19,quizzes,8,Rimjhim Class 3,14,Sankshipt Budhcharit,5,Shayari In Hindi,16,sponsored news,3,Syllabus,7,top-classic-hindi-stories,32,UP Board Class 10 Hindi,4,Vasant Bhag - 2 Textbook In Hindi For Class - 7,11,vitaan-hindi-pathmala-8-solutions,16,VITAN BHAG-2,5,vocabulary,19,
ltr
item
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika: गिरधर की कुंडलियाँ
गिरधर की कुंडलियाँ
meaning of hindi poem kundaliya kundaliya meaning giridhar kavirai wikipedia girdhar ki kundaliya bhavarth girdhar ki kundaliya pdf giridhar kaviray kundaliya summary giridhar kavirai jeevan parichay गिरधर की कुंडलियाँ का भावार्थ कह गिरधर कविराय गिरिधर कविराय गिरधर की कुंडलियाँ विथ मीनिंग कमरी थोरे दाम की meaning गुण के गाहक सहस नर लाठी में गुण बहुत हैं कुण्डलियाँ
https://i.ytimg.com/vi/WMmtE70IgLY/hqdefault.jpg
https://i.ytimg.com/vi/WMmtE70IgLY/default.jpg
हिन्दीकुंज,Hindi Website/Literary Web Patrika
https://www.hindikunj.com/2017/09/giridhar-ki-kundaliya.html
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/
https://www.hindikunj.com/2017/09/giridhar-ki-kundaliya.html
true
6755820785026826471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका