हिन्दीकुंज में अपनी रचना प्रकाशित करें
प्रिय मित्रों , 'हिंदीकुंज' हिंदी साहित्य व भाषा को समर्पित एक वेबपत्र है। इसके माध्यम से हिंदी साहित्य से सम्बंधित लगभग सभी विधाओं को इसमें संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें भारतीय साहित्य से सम्बंधित कहानियों को भी इसमें संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है । अब हिंदीकुंज की योजना है कि इसमें समकालीन रचनाकारों की रचनाओं को भी शामिल किया जाए। अतः आप सभी रचनाकार बंधु से अनुरोध है कि आप भी हिंदीकुंज में अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवा सकते है । आप हिंदी साहित्य से सम्बंधित विधाओं जिसमे कविता ,कहानी ,उपन्यास ,लघु कथा , बाल कहानी ,निबंध ,लेख ,काव्य संग्रह आदि प्रकाशित कर सकते है । हिंदीकुंज में रचना प्रकाशित करने के लिए निम्नलिखित शर्ते है : -१. रचना मौलिक हो।
२.कृपया रचना भेजने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उसमे व्याकरण एवं मात्राओं की गलतियाँ कम से कम हो।
३.अपनी रचना के साथ रचनाकार अपना साहित्यिक परिचय एवं एक फोटो भी अवश्य भेजे ,जिससे पाठकों को रचना एवं रचनाकार के बारे में जानकारी मिल सके ।
४. हिंदीकुंज में साहित्यिक,राजनीतिक ,सामाजिक विषय से सम्बंधित लेख आदि भी दिए जा सकते है।
५ .हिंदीकुंज एक अव्यसायिक वेबपत्र है । अतः इसमें प्रकाशित आपकी रचना के लिए आर्थिक भुगतान नहीं किया जाएगा ।
आप रचनाओं को ईमेल के माध्यम से भेज सकते है । हिंदीकुंज का ईमेल पता है -
info@hindikunj.com
हिन्दीकुंज में रचना प्रकाशित होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से इसकी सूचना दे दी जायेगी . रचना प्रकाशन के सम्बन्ध में हिन्दीकुंज के संपादक मंडल का निर्णय अंतिम होगा ।




