पर्यावरण और पारिस्थितिकी: प्रकृति का संरक्षण क्यों है हमारी जिम्मेदारी

SHARE:

पर्यावरण और पारिस्थितिकी का महत्व जानिए। प्रकृति और मानव का संबंध, जलवायु परिवर्तन के खतरे और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारा कर्तव्य।

पर्यावरण और पारिस्थितिकी


भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।

अर्थात् यह पृथ्वी हमारी माता और हम सब इसकी संतानें हैं। जिस प्रकार एक माता अपनी संतान का पालन-पोषण और संरक्षण करती है ठीक उसी प्रकार यह पृथ्वी भी हमारा पालन-पोषण और संरक्षण करती है। मानव और प्रकृति का संबंध आदिकाल से ही अटूट रहा है। मानव का संपूर्ण अस्तित्व, विकास और जीवन प्रकृति पर ही निर्भर करता है।
पर्यावरण और पारिस्थितिकी

प्रकृति मानव को जीवित रहने के लिए शुद्ध हवा, पानी, भोजन और आश्रय प्रदान करती है। मनुष्य के लिए पृथ्वी आँगन, आकाश छत और पेड़-पौधे आहार के साधन हैं। इसके बदले में मानव का कर्तव्य है कि वह प्रकृति की रक्षा और संरक्षण करे। 

हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है -

दशकूपसमा वापी, दशवापीसमो ह्रदः।
दशह्रदसमः पुत्रो, दशपुत्रसमो द्रुमः॥

अर्थात् एक बावड़ी (छोटा तालाब) का महत्व दस कुओं के बराबर होता है। दस बावड़ियों के बराबर एक बड़ा तालाब या सरोवर होता है। दस सरोवरों के समान एक सुयोग्य पुत्र का महत्व बताया गया है और दस पुत्रों के समान एक वृक्ष का पुण्य और महत्व होता है। प्रारंभिक मानव पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर था और उसके साथ संतुलन बनाकर रहता था। लेकिन जैसे -जैसे मनुष्य ने विकास करना शुरू किया वैसे ही उसने प्रकृति का दोहन करना शुरू कर दिया। उसने प्रकृति को अपनी सुविधानुसार क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। जिसके परिणामस्वरूप हमारी प्रकृति में असंतुलन उत्पन्न होने लगा। ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ने के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी। जिससे ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रकृति के बिगड़ते तालमेल के कारण बाढ़, सूखा, चक्रवात, भूस्खलन और बेमौसम भारी बारिश या गर्मी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अगर यही हालत रहे तो यह हमारे भविष्य के लिए घातक होगा।
  
पर्यावरण और वन हमारे पूर्वजों की धरोहर हैं, जिन्हें हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। महात्मा गांधी जी ने कहा था “कि प्रकृति हमारी जरूरतों को पूरा कर सकती है, हमारे लालच को नहीं।”आइए, संकल्प लें कि हम प्रकृति का शोषण नहीं, बल्कि पोषण करेंगे।

अब यह हम सबकी जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सभी अपने पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन करें। आइए हम सब मिलकर यह प्रण लें -

उठों साथियों, चलो साथियों, मिलकर हाथ बढ़ाएँ।
प्रदूषण मुक्त हो हमारी धरती ऐसा पर्यावरण बनाएँ।।

जय हिंद 

COMMENTS

Leave a Reply

इन्हे भी अवश्य पढ़ें -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका