लेडी सिंघम: एक अनमोल रिश्ता

SHARE:

सरस्वती स्कूल, मक्सी की 'पूजा दीदी' पर ममता मालवीय 'अनामिका' का आत्मीय संस्मरण — एक निडर, स्नेही शिक्षिका और 'लेडी सिंघम' जैसे व्यक्तित्व की कहानी।

लेडी सिंघम: एक अनमोल रिश्ता


जून 2026 की एक तपती दोपहरी में, मैं सरस्वती स्कूल, मक्सी पहुँची थी। स्कूल प्रारंभ होने से पहले एक बैठक रखी गई थी, जिसमें आने वाले सत्र के दिशा-निर्देशों को बताया जाना था।

कंधे पर जूट का बड़ा सा टॉड बैग टाँगे मैं जैसे ही स्कूल की देहरी पर पहुँची, वहाँ कई सारी टीचर्स बैठी थीं। उन सभी शिक्षिकाओं में एक गोल-मटोल, नैन-नक्श वाली साँवली-सलोनी महिला मुझे देखकर मुस्कुराईं। उनकी मुस्कुराहट में एक आत्मीय स्वागत छिपा था।

मैं तकरीबन एक से डेढ़ घंटे वहाँ रुकी, पूरे स्टाफ से मिली। यह मेरी उन सभी लोगों से पहली मुलाकात थी। कुछ खास बातें तो अब याद नहीं, लेकिन एक महिला की रोबीली आवाज़ और ठहाकेदार हँसी आज भी मेरे कानों में गूँजती है।

लेडी सिंघम: एक अनमोल रिश्ता
"जो लोग भविष्य में हमारे जीवन के सुंदर किरदार बनने वाले होते हैं, मस्तिष्क बिना जतन किए उनकी स्मृतियाँ सहेज कर रख लेता है। मन प्रारंभ से उनके प्रति लगाव महसूस करता है और हृदय में अपने आप उनके लिए अलग से जगह बन जाती है।"

एक ऐसे ही किरदार की स्मृति ने मुझे आज कलम उठाकर यह संस्मरण लिखने की प्रेरणा दी है।तो मैं बात कर रही थी उस रोबीली आवाज़ वाली महिला की, जिन्हें स्कूल में सब लोग 'पूजा दीदी' कहकर पुकारते हैं। मेरे मन में उनकी छवि 'लेडी सिंघम' जैसी है, हालाँकि यह कहकर मैंने उन्हें कभी पुकारा नहीं। सोचा, लिखकर यह नेक काम कर लेती हूँ।

पूजा दीदी के साथ स्कूल में काम करते हुए मुझे लगभग पाँच महीने हो चुके हैं और इन पाँच महीनों में पंद्रह से ज्यादा बार यह महिला मेरे लिए ढाल बनकर खड़ी हुई है। कई बार मेरे चेहरे की शिकन को उन्होंने एक सेकंड में भाँप लिया, तो कभी मज़ाक-मज़ाक में मुझे जीवन जीने के कुछ सलीके भी सिखाए।

"जब कोई महिला किसी दूसरी महिला के हित में आवाज़ उठाती है, तो वह स्त्रीत्व की एक नई परिभाषा गढ़ती है।"

ऐसा नहीं है कि उन्होंने मेरा साथ दिया इसलिए मेरी कलम उन्हें लिखने को आतुर हुई, बल्कि उनके व्यक्तित्व ने मेरे हृदय-पटल पर एक गहरी छाप अंकित की है।पूजा दीदी एक निडर और निर्भय महिला हैं, सच को सच कहने का हौसला रखती हैं। बच्चों के लिए वह हिंदी जितनी सरल हैं, तो छल-कपट करने वालों के लिए वह उर्दू जितनी कठिन भी बन जाती हैं।

वह जो हैं, जैसी हैं, खुद को वैसा प्रस्तुत करने का कलेजा रखती हैं। निस्वार्थ भाव से रिश्ते निभाना और बिगड़ती बातों पर पूर्ण विराम लगाना उन्हें बखूबी आता है।

"जो किरदार वक्त और हालात द्वारा तराशे जाते हैं, वे बिना श्रृंगार के भी सुंदर लगते हैं। उन्हें परिचय की आवश्यकता नहीं पड़ती, वे खुद में एक अलग पहचान रखते हैं।"

दिसंबर 2026 आने वाला है। शीतलहर के इस मौसम में मैं सरस्वती स्कूल को अलविदा कहकर एक नए सफर की शुरुआत करूँगी। उस दिन जब मैं सरस्वती स्कूल की देहरी लाँघकर अपने नए संसार की तरफ कदम बढ़ाऊँगी, तब भी यही साँवली-सलोनी महिला मुस्कुराकर मुझे नए जीवन की शुभकामनाएँ देगी।

सच में, दुनिया गोल है। आप जिस जगह से चलना शुरू करते हैं, ज़िंदगी फिर से आपको उसी जगह लेकर आती है, मगर एक नया इंसान बनाकर।नई स्मृतियों और नए रिश्तों की गठरी को सुंदर फूलों से सजाकर, ज़िंदगी आपके जीवन को बाग-बाग कर जाती है।



- ममता मालवीय ' अनामिका '
झोंकर, जिला-शाजापुर, मध्यप्रदेश

COMMENTS

Leave a Reply

इन्हे भी अवश्य पढ़ें -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका