बूढ़े माँ बाप पर कविता

SHARE:

बूढ़े माँ बाप पर कविता देखकर बूढ़े माँ-बाप को कलेजा मेरा फटता है, देखो कैसे धीरे-धीरे वज़न उनका घटता है।

बूढ़े माँ बाप पर कविता


देखकर बूढ़े माँ-बाप को
कलेजा मेरा फटता है,
देखो कैसे धीरे-धीरे
वज़न उनका घटता है।

धमक-सी उठती थी 
जिन कदमों के चलने से,
आज एक-एक कदम
मुश्किल से उठता है।
देखकर बूढ़े माँ-बाप को
कलेजा मेरा फटता है।

बूढ़े माँ बाप पर कविता
ज़िंदगी की जद्दोजहद में
वक़्त न मिला कभी,
आज उन्हीं का वक़्त
काटे नहीं कटता है।
देखकर बूढ़े माँ-बाप को
कलेजा मेरा फटता है।

खुली हवा के आज़ाद परिंदे थे जो,
आज बंद कमरों में
उनका दम घुटता है।
देखकर बूढ़े माँ-बाप को
कलेजा मेरा फटता है।

औरों के लिए जीने का था
जिनका हुनर,
आज कोई उनकी
ख़बर नहीं रखता है।
देखकर बूढ़े माँ-बाप को
कलेजा मेरा फटता है।

आकर देखो कभी
इस आँगन में,
जहाँ आज भी
सिर्फ़ प्यार ही प्यार बँटता है।

न कोई शिकवा,
न कोई शिकायत—
माँ-बाप का दिल तो
औलाद के लिए ही
धड़कता रहता है।


- नुसरत अहमद

COMMENTS

Leave a Reply

इन्हे भी अवश्य पढ़ें -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका