भारत में सूखे की समस्या पर निबंध

SHARE:

भारत में सूखे की समस्या पर निबंध भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करती है। लेकिन हाल के वर्षों में भार

भारत में सूखे की समस्या पर निबंध

 
भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करती है। लेकिन हाल के वर्षों में भारत में सूखे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सूखा एक प्राकृतिक आपदा है जो लंबे समय तक वर्षा न होने के कारण होती है। यह न केवल कृषि को बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन को भी प्रभावित करती है।

मनुष्य सदियों से प्रकृति के प्रकोपो पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करता आ रहा है, लेकिन किसी न किसी रूप में प्रकृति अपना वर्चस्व कायम किए हुए है। 'सूखा' अर्थात् 'जल की कमी' भी 'बाढ़' अर्थात् 'जल प्रलय' की ही भाँति बहुत भयंकर है।
 

सूखा का अर्थ तथा प्रकार

जब किसी क्षेत्र में काफी लम्बे समय तक वर्षा नहीं पड़ती तथा अकाल की सी स्थिति पैदा हो जाती है, तो उसे 'सूखा'
भारत में सूखे की समस्या पर निबंध
कहते हैं। सूखे का मुख्य कारण जल का अभाव हो जाना है। भारत का लगभग 15% भाग सूखा ग्रस्त है। सूखा तीन प्रकार का होता है-मौसमी सूखा, जलीय सूखा तथा कृषि सूखा । जब काफी लम्बे समय तक वर्षा न हो तो उसे 'मौसमी सूखा' कहते हैं। हमारे देश में 10% से अधिक मानसूखी वर्षा अत्यधिक वर्षा कहलाती है तथा बाढ़ का संकट लेकर आती है। जब वर्षा 10% के आस-पास होती है तो उसे सामान्य वर्षा तथा जब 10% से बहुत कम वर्षा होती है तो वह अपर्याप्त वर्षा मानी जाती है। जब मानव के जीवनयापन के लिए भी पानी न हो, तभी सूखे की स्थिति पैदा होती है। जब भूमिगत जल का स्तर तीव्रगति से घटने लगता है, नदी, नहरे, तालाब, आदि सूखने लगते हैं, तब उसे 'जलीय सूखा' कहा जाता है। जलीय सूखा के दौरान दैनिक कार्यों तथा कृषि कार्यों तथा उद्योगों के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है। 

'अकाल' अथवा 'कृषि सूखा' तब आता है, जब मिट्टी की नमी भी सूखने लगती है तथा खेतों में दरारे पड़ जाती है। ऐसे सूखे के समय किसानों की बोई हुई फसले भी पानी की कमी के कारण बढ़ नहीं पाती है तथा किसान दाने-दाने के लिए मोहताज होने लगते हैं। अकाल की स्थिति में किसान अपने परिवारजनों के साथ अपने खेतों को छोड़कर भोजन की तलाश में शहरों की ओर दौड़ते हैं। सूखे के तीनों प्रकार यूँ तो एक दूसरे से भिन्न है, किन्तु यदि मौसमी व जलीय सूखा न पड़े तो कृषि सूखा भी नहीं पड़ेगा क्योंकि कृषि के लिए पर्याप्त जल तो वर्षा से ही प्राप्त होता है। 

सूखा मापने का पैमाना

सूखे की स्थिति को सही रूप से नापने के लिए एक इण्डेक्स का प्रयोग किया जाता है, जिसे 'पॉकर डाट सिक्योरिटी इण्डेक्स' कहते हैं। इस इण्डेक्स की परास +6 (सामान्य से अधिक वर्षा) से - 6 (अत्यधिक सूखे की स्थिति) के बिना होती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसकी 70% से अधिक जनसंख्या गाँवों में ही रहती हैं पूरे भारत देश में लगभग 5,55,137 गाँव है, जिनमें से 2,31,000 गाँव किसी न किसी समस्या से जूझ रहे हैं। भारत का लगभग 16% भाग सूखा ग्रस्त घोषित किया जा चुका है। सूखे से निपटने के उपाय - भारत में सूखे की समस्या से निपटने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। 

भारत सरकार की ओर से अपने यहाँ सिंचाई एवं जल संसाधन मन्त्रालय स्थापित कर रखे हैं इसके अतिरिक्त सभी राज्यों के भी अपने अपने सिंचाई विभाग है जो सिंचाई के साधनों का प्रसार कर रहे हैं। वर्षा की कमी से होने वाले सूखे को हम रोक तो नहीं सकते, परन्तु सिंचाई-साधनों के प्रचार-प्रसार में सूखे के द्रव्यमान को कम अवश्य ही किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पूरे देश में जगह-जगह बाँधों व नदी घाटी परियाजनाओं की स्थापना की गई है। भाखड़ा नांगल परियोजना, हिन्द बाँध परियोजना, हीराकुण्ड योजना, दामोदर घाटी परियोजना आदि की बड़ी नदी घाटी परियोजनाएँ ऐसी है, जिनके द्वारा लाखों हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई कार्य होता है तथा विद्युत उत्पादन होता है।
 

सूखे से होने वाली हानियाँ

सूखे से हर तरफ भूखमरी फैल जाती है क्योंकि जब खेती बरवाद हो जाती है, तो देश का सारा खाद्यान्न समाप्त होने लगता है। लोगों से रोजगार छिन जाते हैं तथा गाँवों में अनाज, दालो, तिलहन आदि का उत्पादन समाप्त हो जाता है। कितने ही लोग मौत का ग्रास बन जाते हैं। सूखे से सबसे अधिक नुकसान मवेशियों को होता है क्योंकि आदमी तो शहर में जाकर काम कर सकते हैं, किन्तु मवेशी का क्या किया जाए? जब इन्सानों को ही खाने के लिए मिलना मुश्किल हो जाता है तो मवेशियों की देखभाल कैसे हो? सूखे के पश्चात् अनेक बीमारियाँ फैल जाती है ऐसे में पैसे के अभाव में इलाज भी नहीं हो पाता तथा हजारों लोग मर जाते हैं। 

सूखे से निपटने के उपाय

सूखे की समस्या भूमिगत जल का अत्यधिक प्रयोग करने से, भू-कटाव तथा वनो के अत्यधिक कटाव से भी पैदा होती है। हमें इन कारणों को समाप्त करने के प्रयास करने चाहिए तथा सिंचाई के साधनों में बढ़ावा लाना चाहिए। यदि फिर भी यह त्रासदी हो भी जाए तो सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर सहायता तथा राहत सामग्री पहुँचानी चाहिए तथा उन्हें दवाईयाँ आदि वितरित करनी चाहिए। मुसीबत के समय में ही सच्ची मानवता की पहचान होती है।

सूखा एक गंभीर समस्या है जिससे निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। सरकार, गैर सरकारी संगठन और आम लोगों को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण, सिंचाई की आधुनिक तकनीकें, वनरोपण और जन जागरूकता जैसे उपायों को अपनाकर हम सूखे के प्रभाव को कम कर सकते हैं और एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका