पत्नी को बर्गर की जगह समोसा खिलाया

SHARE:

हिन्दुस्तानी लिबास में तुम किसी पुराने जमाने की हिरोइन से कम नहीं हो। ई ससुरा के जीन्स टाप जो चला है। इसमें उ चीज नहीं है जो चीज साड़ी में है जैसे जो

पत्नी को बर्गर की जगह समोसा खिलाया


म सोहन साहु हैं। शादी के कई साल बीत गये लेकिन लाज व शरमवश कभी पत्नी के साथ घूमने नहीं निकले। हम थोड़ा शर्मीले टाइप के आदमी हैं। अचानक मूड बदल गया और पत्नी के साथ घूमने निकल गये। बच्चों को बहला फुसला कर घर पर छोड़ दिये। पत्नी से पूछा तुम क्या खाओगी। उसने बर्गर खाने की फरमाइश कर दी। 

पत्नी को बर्गर की जगह समोसा खिलाया
बर्गर हम सुने थे कि यह विदेशी आइटम है। बर्गर हम दोनों ढूंढने निकल पड़े। कई दुकानों पर गये। बर्गर है भैया, बहुत देर से ढूंढ रहे हैं। मिल नहीं रहा है। बर्गर के चक्कर में पूरा मार्केट घूम लिए। हम कहे कि ई विदेशी व्यंजन के चक्कर में पड़ी हो। ई मिलेगा नहीं। मंहगा भी होगा।अपना हिन्दुस्तानी भोजन करो और सस्ता का सस्ता है और हर जगह है। ई बर्गर हमरे समझ में नहीं आ रहा है। 

बर्गर से ज्यादा मजा यह अपना समोसा है, सस्ता भी और अच्छा भी है। हर जगह मिल जायेगा। बर्गर से भी बढिया स्वाद है। हम हिन्दस्तानी हैं। हिन्दुस्तानी भोजन सबसे प्रिय और कम खर्चीला है। हम उसको बहला फुसला कर एक समोसे की दुकान पर ले गये। वह बड़े अनमने से समोसे की दुकान में गयी। समोसा मंगाया। खाया पिया गया। बड़ा मजा आया। हम कहे ई है अपना हिन्दुस्तानी नाश्ता। 

समोसा खूब दबाकर खाई और चार गिलास वह पानी पी गयी। बर्गर विदेशी खाना है हमारे समझ से और इन विदेशी के चक्कर में पूरा देश, विदेश पैसा भेज रहा है। का मतलब है, हिन्दुस्तानी हो। हिन्दुस्तान का पैसा हिन्दुस्तान में रहे तो का दिक्कत है। विदेशी का भूत जो सवार है इसके चक्कर में इ हमार युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही हो। भाईसाहब, हम उसको बर्गर की जगह समोसा खिला दिये। 

हम उसको समझाये कि तुम विदेशी के चक्कर में मत पड़ो। तुम साड़ी में पूरी भारतीय नजर आती हो। सुंदरता को समेटे हो। लाजवाब हो। पूरा समझो कि हिन्दुस्तानी लिबास में तुम किसी पुराने जमाने की हिरोइन से कम नहीं हो। ई ससुरा के जीन्स टाप जो चला है। इसमें उ चीज नहीं है जो चीज साड़ी में है जैसे जो चीज समोसा में है वह बर्गर में नहीं है। वह मुश्कराई। जब पत्नी मुश्करा दे तो समझो सारा काम फिट है। कहीं दूसरी विदेशी फरमाइश न कर दे, जल्दी से हम उसको घर लिवाकर चले आये। 



- जयचंद प्रजापति 
प्रयागराज

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका