जन्मदिन पर आलोक धन्वा को भेंट की उनके साक्षात्कारों की किताब

SHARE:

आलोक धन्वा को उनके 76वें जन्मदिन पर चर्चित कवि-आलोचक पकंज चतुर्वेदी के साथ उनके संवादों की किताब 'आँसू और रौशनी : आलोकधन्वा से संवाद' की पहली प्रति

जन्मदिन पर आलोक धन्वा को भेंट की उनके साक्षात्कारों की किताब

टना. 03 जुलाई 2023,राजकमल प्रकाशन की ओर से प्रतिष्ठित कवि आलोकधन्वा को उनके 76वें जन्मदिन पर चर्चित कवि-आलोचक पकंज चतुर्वेदी के साथ उनके संवादों की किताब 'आँसू और रौशनी : आलोकधन्वा से संवाद' की पहली प्रति भेंट की गई। इस मौके पर राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, संपादकीय निदेशक सत्यानंद निरुपम और राधाकृष्ण प्रकाशन के कमीशनिंग एडिटर धर्मेंद्र सुशान्त ने आलोकधन्वा के निवास पर जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित की साथ ही उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
जन्मदिन पर आलोक धन्वा को भेंट की उनके साक्षात्कारों की किताब

नई किताब के बारे में जानकारी देते हुए राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा, ‘आँसू और रौशनी’ किताब आधुनिक कविता को सिर्फ हिन्दी साहित्य या भारतीय साहित्य के ही नहीं बल्कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखने-समझने के लिए एक जरुरी किताब है। आलोकधन्वा हमारे समय के एक ऐसे कवि हैं जिनकी अधिक संख्या में किताबें प्रकाशित नहीं हुई है लेकिन साहित्यिक क्षेत्र में उन्होंने असाधारण लोकप्रियता हासिल की है। वे विशेष रूप से युवाओं के प्रिय कवि हैं।"

पुस्तक के बारे में

‘आँसू और रौशनी’ दो रचनाकारों की एक रचनात्मक संवादधर्मिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। दो पीढ़ियों के दो रचनाकारों के बीच का यह संवाद दो अलग-अलग पीढ़ियों को और उस समय के पूरे सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य को भी समझने में मदद करता है। यह पुस्तक प्रतिष्ठित कवि आलोकधन्वा की रचना यात्रा, उनकी रचनाधर्मिता के साथ-साथ उनके जीवन दर्शन, परिवेश, वैचारिकी और नज़रिए को भी पाठकों के सामने लाती है। साहित्यिक-सामाजिक स्तर पर ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज करने वाली यह बेहद गम्भीर और रोचक बातचीत, पठनीय होने के साथ ही एक दस्तावेज के रूप में संग्रहणीय भी है।


- आभार ,
संतोष कुमार 
M -9990937676

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका