आपका दिन शुभ हो 🌿🌺💐🌺🌿 🙏🙏 🌞 सुप्रभात

SHARE:

सुप्रभात का शाब्दिक अर्थ हुआ अच्छी प्रभात या सुहानी भोर प्रभात का शाब्दिक अर्थ हुआ भोर का प्रकाश सूर्य के उगने के पहले के मंजर को प्रभात कहा जाता है औ

सुप्रभात शुभोदयम्


सुप्रभात का शाब्दिक अर्थ हुआ - अच्छी प्रभात या सुहानी भोर।प्रभात का शाब्दिक अर्थ हुआ भोर का प्रकाश।सूर्य के उगने के पहले के मंजर को प्रभात कहा जाता है और उस समां को ही भोर कहते हैं।

सुबह सवेरे किसी को सुप्रभात कहकर अभिवादन करना उसे यह सूचित करता है कि अच्छे प्रभात से आपके दिन की शुरुआत हो एवं उसमें अंतर्निहित भाव है कि अच्छे प्रभात से लेकर यह पूरा दिन आपके लिए अच्छा रहे या शुभ हो।यह एक शुभकामना है जो प्रभात बेला में दी जाती है।सुप्रभात को लोग सुहानी भोर भी कहते हैं।

आपका दिन शुभ हो 🌿🌺💐🌺🌿 🙏🙏 🌞 सुप्रभात
उदय का मतलब हुआ उगना यानी प्रकटित हेना। जब सूर्य उगता है तब सूर्योदय होता है।  इसलिए सूर्योदय के बाद सुप्रभात कहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता, क्योंकि जिस प्रभात के अच्छे होने की कामना आप कर रहे हैं वह तो बीत चुका। इसलिए उस समय शुभोदय या कहें शुभोदयम् ही सही अभिवादन है। यहाँ हिंदी और संस्कृत पदावलियों में भेद करना सर्वथा अनुचित है, क्योंकि हिंदी के अधिकांश शब्द संस्कृत से ही आए हैं।

शुभोदयम् से आप कामना करते हैं कि यह उदय आपके लिए शुभ हो । अंतर्निहित भाव है कि इस उदय से लेकर आपका पूरा दिन शुभ हो।जैसे-जैसे दिन बीतता जाता है आपके अभिवादन में शब्द बदलते जाते हैं। क्योंकि बीते हुए समय के शुभ होने की बस उम्मीद ही कर सकते हैं, कामना नहीं। इसलिए पूर्ण सूर्योदय के बाद आप अच्छे दिन की कामना करते हैं।फिर मधुर मध्याह्न, शुभ संध्या से अभिवादन करते हैं। दिन में अंतिम बार शुभ रात्रि से अभिवादन होता है कि आप की रात सुखद गुजरे, अच्छी नींद आए। इसमें एक अंतर्निहित भाव भी है कि अब मैं आज के लिए आपसे विदा ले रहा हूँ। मजबूरियों  को इसमें स्थान नहीं होता।

अंग्रेज़ी में लोग कहते हैं कि दिन के किसी भी पहर पहली बार मुलाकात पर गुड मॉर्निंग कहा जा सकता है। इसलिए लोग शाम को भी बीते हुए सुबह के अच्छे होने की कामना करते हैं, जो मुझे सही नहीं लगता।

इस तरह मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सुप्रभात और शुभोदयम एक नहीं अलग अलग अर्थों वाले शब्द हैं।



- रंगराज अयंगर

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका