कुरुक्षेत्र महाकाव्य का नायक युधिष्ठिर और भीष्म

SHARE:

कुरुक्षेत्र महाकाव्य का नायक भीष्म या युधिष्ठिर कुरुक्षेत्र रामधारी सिंह दिनकर Ramdhari Singh Dinkar युधिष्ठिर ही कुरुक्षेत्र के नायक Kurukshetra चरित

कुरुक्षेत्र महाकाव्य का नायक भीष्म या युधिष्ठिर


कुरुक्षेत्र रामधारी सिंह दिनकर Ramdhari Singh Dinkar Kurukshetra - भारतीय काव्यों का आदर्श किसी महापुरुष के व्यापक जीवन द्वारा आदर्श की प्रेरणा देता रहा है। इसीलिए मानवता के सर्वगुण संपन्न किसी धीरोदात्त व्यक्ति को काव्यकारों ने नाटक के पद पर सुशोभित किया है। रामचरितमानस महाकाव्य के नायक राम ऐसे ही महापुरुष है। कुरुक्षेत्र एक समस्यात्मक काव्य है। इसमें विचारों की श्रृंखला को ही लेकर प्रबंधकता है। अत्याचारी के दमन के लिए युद्ध आवश्यक है। मानव को निवृत्ति मार्ग का पथिक बनना उचित है या अनुचित आदि समस्याओं
कुरुक्षेत्र महाकाव्य का नायक भीष्म या युधिष्ठिर
पर विचार किया गया है। जिनका माध्यम कवि ने युधिष्ठिर और भीष्म दो पात्रों को बनाया है।कवि के कथनानुसार इनके अभाव में भी इन समस्याओं को रखकर सुलझाया जा सकता था। किन्तु तब काव्य का प्रबंधात्मक रूप न रहता। अतः स्पष्ट है कि कुरुक्षेत्र कथानक काव्य नहीं है। इसी कारण इसमें चरित्रों का विकास पूर्णतया नहीं है। 

कुरुक्षेत्र में केवल दो पात्र हैं - युधिष्ठिर और भीष्म। दोनों आदर्श गुणों से युक्त होने के कारण नायकत्व के पद पर बैठने की क्षमता रखते हैं। भीष्म के चरित्र में युधिष्ठिर से अधिक दृढ़ता भी दिखाई पड़ती है और कुरुक्षेत्र की कथा का विशेष भाग उनके उपदेशों और शंकाओं के समाधान से भरा हुआ है। अतः यह प्रतीत सा होने लगता है कि कुरुक्षेत्र के नायक भीष्म हैं न की युधिष्ठिर। परन्तु ऐसा नहीं है। नायक निर्णय के लिए यह देखना आवश्यक होता है कि मुख्य घटना क्या है और उस घटना का मुख्य सम्बन्ध किस पात्र से है तथा घटना का फल भोगने वाला कौन है। 

कुरुक्षेत्र के नर संहार के उपरान्त युधिष्ठिर को विजयश्री प्राप्त हुई है। वह उनको वरण के लिए प्रतीक्षा रत खड़ी हुई है। किन्तु विजयश्री का नायक विराग की भावना से भरकर निवृत्ति का मार्ग पथिक बन रहा है। वह शर शय्या पर लेटे हुए भीष्म के पास जाता है। वे समस्याओं को सुलझाते हुए उसकी विरक्ति का निवारण करके उसे पुनः प्रवृत्ति मार्ग का पथिक बनाते हैं। वह आशा का नवदीप जलाने के लिए कर्म क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। अतः सम्पूर्ण घटना का सम्बन्ध युधिष्ठिर से है न कि बाण शय्या पर पड़े हुए भीष्म से। इसीलिए युधिष्ठिर ही कुरुक्षेत्र के नायक है। 

COMMENTS

Leave a Reply: 1
आपकी मूल्यवान टिप्पणियाँ हमें उत्साह और सबल प्रदान करती हैं, आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है !
टिप्पणी के सामान्य नियम -
१. अपनी टिप्पणी में सभ्य भाषा का प्रयोग करें .
२. किसी की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी न करें .
३. अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका