बिल्ली पर निबंध | Essay on Cat in Hindi

SHARE:

बिल्ली पर निबंध Essay on Cat in Hindi Essay on Cat in Hindi बिल्ली पर 10 वाक्य निबंध हिन्दी में बिल्ली मौसी, बिल्ली पर हिन्दी निबंध billi par nibhand

बिल्ली पर निबंध


बिल्ली पर निबंध हिंदी में essay writing on cat in hindi billi par nibandh hindi mein cat essay writing in hindi Essay on Cat in Hindi बिल्ली पर 10 वाक्य निबंध हिन्दी में बिल्ली मौसी, बिल्ली पर हिन्दी निबंध 10 Lines Essay on Cat in Hindi Few lines on Cat Billi par nibandh 10 line बिल्ली पर निबंध 10 लाइन billi par nibhand - बिल्ली पालतू स्तनपायी ,मेरुदंड और मांस भोजी जीव है। इसकी शक्ल सूरत बाघ से कुछ मिलती जुलती है ,पर यह बाघ से छोटी होती है। बल ,साहस तथा पराक्रम में भी उससे बहुत घट कर है।

बिल्ली का आकार 

बिल्ली प्रायः हाथ भर लम्बी और एक फुट ऊँची होती है। पर बन बिलाव का आकार बड़ा होता है। इसका सारा शरीर नर्म और चिकने बालो से ढका रहता है। इसका सर गोल ,आँखे बड़ी बड़ी गोल और चमकीली होती है। इसके पैर में  पांच पांच नाख़ून होते हैं ,जिन्हें वह आसानी से सिकोड़ या फैला सकती है। मुँह पर दोनों ओर मूंछे होती हैं ,जिनकी मदद से वह पता लगा लेती है कि किसी तंग में छेद वह घुस सकती है या नहीं। इसमें कान खड़े और दांत बहुत तेज़ होते हैं। जीभ खुरदुरी होती है। इनकी पूँछ झबरी और देखने में सुन्दर होती है।





उजाले की अपेक्षा अँधेरे में ही इसे अधिक दिख पड़ता है। बात यह है कि दिन में इसकी आँखे सिकुड़ी हुई और छोटी रहती है ,पर रात में बड़ी होकर फ़ैल जाती है। 

बिल्ली का प्राप्ति स्थान 

बिल्ली सब देशों में ,गांवो में और शहरों में पायी जाती है। बिल्ली मांस ,मछली ,दूध और दही खाना पसंद करती है। इसके सिवा यह चूहे और छोटी छोटी चिड़ियों को मार कर खा जाती है। इन चीज़ों के नहीं मिलने पर उसे रोटी भात पर भी संतोष कर लेना पड़ता है। 

बिल्ली का स्वभाव 

बिल्ली पर निबंध | Essay on Cat in Hindi
बिल्ली शांत होने के कारण साथ ही साथ बहुत लालची होती है। गर्म जगहों में गर्म बिछौने पर सोना पसंद करती है। यह अपने तेज़ पंजों के सहारे पेड़ों पर भी चढ़ सकती है। यह पानी से बहुत डरती है इसीलिए भयभीत आदमी की उपमा भीगी बिल्ली से दी जाती है। बिल्ली अपने बच्चों को बहुत प्यार करती है और उन्हें जीभ से चाट - चाट कर साफ़ करती है। जरा सा खटका होने पर मुंह में दबाकर अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रख आती है। बिल्ली स्वयं भी साफ़ सुथरा रहना पसंद करती है और मांस मछली या किसी चीज़ के खाने के बाद जीभ से चाट कर अपना बदन साफ कर डालती है। 


बिल्ली से लाभ और हानि 

बिल्ली से हमें यही लाभ होता है कि वह चूहे और छोटे छोटे साँपों को मार कर इनके उपद्रों से हमें बचाती है। साथ ही दूध दही खाकर बर्तनों को तोड़ फोड़ डालती है और घर के कोने तथा अन्न के ढेर या भूसे में फैखाना करके गन्दगी फैलाती है। इसके रोयें बड़े भयानक होते हैं ,इनसे डिप्थीरिया की बिमारी फैलने का भय बना रहता है।  दूध दही ,मांस मछली और दूसरी खाने की चीज़ें चुरा कर खाने में यह एक ही है। इसीलिए इन चीज़ों को बड़ी सावधानी से ढ़ककर रखने की जरुरत होती है। 

पालतू बिल्ली 

यदि चूहों के उपद्रव से बचना चाहे तो बिल्ली को पाला जा सकता है ,पर इनसे बराबर सजग रहना चाहिए। मौका मिलने पर यह घर के पालतू तोते ,मैंने और कबूतरों को भी चटकर जाती है। 

COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका