ICSE Class 10 Hindi Model Paper For First Semester 2021

SHARE:

ICSE Class 10 Hindi Model Paper For First Semester 2021 ICSE Semester 1 Hindi Specimen Question Paper 2022 Semester 1 Hindi Specimen Question Paper 22

ICSE Class 10 Hindi Model Paper For First Semester 2021


ICSE Semester 1 Hindi Specimen Question Paper 2022 Semester 1 Hindi Specimen Question Paper 2022 mcq for icse class 10 icse semester 1 board exam 2022  - प्रिय मित्रों ,हिंदीकुंज.कॉम में ICSE Hindi Model Test Papers for Class 10 First Semester Examination 2021 - 2022 विद्यार्थियों के उपयोगी सामग्री प्रस्तुत की जा रही है . आज इस कड़ी में प्रस्तुत है ICSE Class 10 Hindi Sample Paper First Semester Examination. इसके माध्यम से छात्र परीक्षा में आसानी ने सफलता प्राप्त कर सकेंगे. हिंदीकुंज.कॉम आपसे अपेक्षा करता है कि आप इसमें सम्मिलित सामग्री के साथ ही अन्य श्रोतों का भी अध्ययन करेंगे ताकि आपके अधिक अधिक से अंक प्राप्त हो.आप सभी की सफलता की कामना हिंदीकुंज.कॉम करता है .



ICSE SEMESTER–I EXAMINATION 
SPECIMEN QUESTION PAPER 
HINDI 
Maximum Marks : 40 
Time allowed : One and a half hour (inclusive of reading time) 
The marks intended for questions are given in brackets [ ]. 
Select the correct option for each of the following questions. 



SECTION A (20 Marks) 

Question 1 - निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िये तथा उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए। [10]

नामू की माँ ने अपने बेटे से कहा, “जा, कुल्हाड़ी लेकर पलाश के पेड़ से कुछ छाल उतार ला।”
“अभी लाया माँ।” कहकर नामू ने कुल्हाड़ी उठाई और जंगल की ओर निकल गया। वहाँ उसने पलाश के पेड़ की छाल उतारी और फिर घर की ओर चल पड़ा। रास्ते में विचार करने लगा कि जब मैं कुल्हाड़ी से पेड़ पर प्रहार करता था, तो एक आवाज़ पेड़ से निकलती थी, कहीं वह आवाज़ पेड़ की कराह तो नहीं थी ? जब मैं कुल्हाड़ी से पेड़ पर प्रहार करता होऊँगा, तो पेड़ को पीड़ा भी तो होती होगी।

ICSE Class 10 Hindi Model Paper For First Semester 2021
नामू ने घर आकर पलाश की छाल माँ को सौंप दी और स्वयं घर से दूर कुल्हाड़ी लेकर जा बैठा। वहाँ बैठकर उसने कुल्हाड़ी से अपना पैर रगड़ना शुरू किया। रगड़ के साथ पाँव में पीड़ा भी होती थी, खून बहता था और नामू के मुँह से हल्की-हल्की चीखें भी निकलती थीं। यह सब उसने पेड़ की पीड़ा का अनुभव करने के लिए किया था।

कुछ देर बाद वह घर लौट आया और माँ से खाना माँगा। उसके चेहरे पर पीड़ा की स्पष्ट रेखाएँ उभर आई थीं, मगर वह चुप था। माँ ने देखा, लेकिन कुछ समझी नहीं। एकाएक माँ की दृष्टि उसके कपड़ों पर पड़ी, जो खून से लाल हो चुके थे। माँ ने घबराकर पूछा, “यह क्या हुआ, नामू ?”
“कुछ नहीं माँ, तुम चिन्ता मत करो ।”
माँ और अधिक घबराकर बोली, “चिन्ता कैसे न करूँ बेटा, तेरे शरीर का खून देखकर मैं चिन्ता नहीं करूँगी, तो फिर और कौन चिन्ता करेगा?”
नामू कहने लगा, “माँ तुमने पलाश की छाल मँगवाई थी, तो कुल्हाड़ी से छाल उतारते हुए, मुझे ऐसा अनुभव हुआ कि पेड़ कराह रहा है और जैसे उसे पीड़ा हो रही है। अपने पाँव पर कुल्हाड़ी की रगड़ से मैं यह जानना चाहता था, कि क्या सभी को एक-सी पीड़ा होती है ?”
बेटे की बात सुनकर, माँ का हृदय भर आया। माँ की आँखों से आँसुओं की धारा बह निकली। उसने नामू को गले लगाते हुए कहा, “लगता है, मेरे पुत्र के रूप में किसी संत ने जन्म लिया है। बेटे, तू पराये दुःख से दुःखी होकर, उस दुःख का अनुभव करना चाहता था; पराया दुःख भी पेड़ का, जिसमें तुझे प्राण दिखाई दिये। अवश्य ही, तू एक दिन बड़ा संत बनेगा ।” इस प्रकार माँ ने उसे संत बनने का आशीर्वाद दिया। आगे चलकर यह ‘नामू’ नामदेव के नाम से महाराष्ट्र का प्रसिद्ध संत हुआ।

वास्तव में दया, धर्म का भाव रखना और दूसरे के दुःख को महसूस करना संतों का स्वभाव होता है। आज अपने पर्यावरण को बचाने के लिए नामदेव जैसे संतों की आवश्यकता है, जिनके मन में न केवल जीवों के प्रति ही दया की भावना हो, बल्कि पेड़-पौधों के लिए भी अपनेपन का भाव हो। आज के स्वार्थी मानव ने प्रकृति के प्रति जिस प्रकार का व्यवहार किया है, वह निन्दनीय है क्योंकि मानव के लोभ ने धरती के अस्तित्व को ही संकट में डाल दिया है।

प्र. 1 . नामू की माँ ने अपने बेटे को क्या आदेश दिया ?
a.जंगल में जाने का 
b. लकड़ी लाने का 
c.पलाश के पेड़ की छाल लाने का 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र. 2. कुल्हाड़ी उठाकर नामू कहाँ गया ?
a. अपने घर में 
b. बगीचे में 
c. जंगल में 
d. गाँव में 

प्र.3. घर लौटते समय नामू को रास्ते में किसके बारे में विचार आया ?
a.माँ के 
b. पेड़ की पीड़ा की 
c. लकड़ी की 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र.४. माँ क्या देखकर चिंतित हुई ?
a. नामू को 
b. लकड़ी को देखकर 
c. पलाश के पेड़ की छाल को 
d. पुत्र के पैर से खून 

प्र.५. माँ ने नामू को क्या आशीर्वाद दिया ?
a. बड़ा आदमी बनने का 
b. लोगों की सेवा करने का 
c. बड़ा संत बनने का 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र.६. बड़ा होकर नामू किस नाम से प्रसिद्ध हुआ ?
a.रामदेव 
b. श्यामदेव 
c. नामदेव 
d. कबीरदास 

प्र.७. पर्यावरण को बचाने के लिए किस प्रकार के संतों की आवश्यकता है ?
a. कबीरदास 
b. सूरदास 
c.रामानंद 
d. नामदेव 

प्र.८. निम्नलिखित में से कौन पीड़ा शब्द का विलोम है ?
a.वेदना 
b.व्यथा 
c. कष्ट 
d. आनंद 

प्र.९. आज के स्वार्थी मनुष्य का प्रकृति के प्रति किस प्रकार का व्यवहार है ?
a. उचित 
b. प्रशंसनीय 
c. प्रभावी 
d. निंदनीय 

प्र.१०. पराया शब्द का विलोम क्या है ?
a . अपना 
b. दूसरों का 
c . पीड़ा 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 


हिंदी व्याकरण 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए . 
प्र.११. मानव शब्द का क्या विशेषण होगा ?
a. मानवीय 
b. मानवीकरण 
d. मनुष्य 

प्र.१२. 'जेठ शब्द का स्त्रीलिंग है ?
a.जेठीन 
b. जेठराईन 
c. जेठरानी 
d. जेठानी 

प्र.१३. भक्त का बहुवचन होगा ?
a. भक्तों 
b. भक्त 
c. भक्तजन 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र.१४. 'तुम तुम्हार काम करो ' वाक्य का शुद्ध रूप है ?
a. तुम्हे अपना काम करो 
b. तुम अपना काम कर 
c. तुम अपना काम करो 
d. तुम्हारा काम तुम करो 





प्र.१५. अनेक शब्दों के एक शब्द लिखो - मोक्ष की इच्छा करने वाला .
a. जिज्ञासु 
b. योगी 
c. आस्तिक 
d. मुमुक्ष 

प्र.१६. थोड़ा जाना वाला का अनेक शब्दों के लिए एक शब्द क्या होगा ?
a. अल्पज्ञ 
b. बहुज्ञ 
c. मुर्ख 
d. अज्ञ 

प्र.१७. अपना उल्लू सीधा करना मुहावरे का क्या अर्थ है ?
a. मूर्ख 
b. अपना स्वार्थ निकालना 
c. स्वार्थी होना 
d. धोखा देना 

प्र.१८. हवा शब्द का पर्यायवाची है ?
a.चक्रवात 
b. पावन 
c. समीर 
d. सुधा 

प्र.19. किनारा शब्द का पर्यायवाची है ?
a. पटु 
b. प्रवीण
c. कगार 
d. धाम 

प्र.२०. राजा शब्द का विलोम है ?
a. नृप 
b. रंक 
c. रिपु 
d. महीपति 


SECTION B (20 Marks) 

(Questions from only two of the following textbooks are to be answered.) 
(Sahitya Sagar–Short Stories) 
[10]
प्र. २१. रसीला की किससे मित्रता थी ?
a. जगत बाबू 
b. रामलाल 
c. शेख सलीमुद्दीन 
d. रमजान 

प्र.२२. रसीला मिठाई खरीदकर कितने पैसे बचाता है ?
a. अठन्नी 
b.चवन्नी 
c. एक रुपया 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र. २३. रसीला को कितनी सजा हुई ?
a.एक महीने की 
b. दो महीने की 
c. छ महीने की 
d. एक वर्ष की 

प्र.२४. काकी पाठ के लेखक कौन है ?
a.यशपाल 
b. प्रेमचंद 
c. सियारामशरण गुप्त 
d. रामचंद्र शुक्ल 

प्र.२५. श्यामू का मित्र कौन था ?
a. भोला 
b.रामू 
c. जनक 
d.सुधीर 

प्र.२६. 'चोरी सीखकर जेल जाएगा ?' यह बात किसने कही ?
a. दयाराम ने 
b. धनीराम 
c.विशेश्वर 
d .भोला 

प्र.२७. अकस्मात् किसका समय बुरा आता है ?
a. धन्ना सेठ का 
b.सेठ का 
c. कुंदनपुर के लोगों 
d.उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र. 28. सेठजी यज्ञ का पुण्य बेचने कहाँ गए थे ?
a. कुन्दनपुर 
b.रसूलपुर 
c.कानपुर 
d. जगतपुर 

प्र.२९. हालदार साहब पहली बार चौराहे पर क्यों रुके ?
a. मूर्ति देखने के लिए 
b.कैप्टेन से मिलने के लिए 
c. पान खाने के लिए 
d. खाना खाने के लिए 

प्र.३०. नेताजी की मूर्ति देखकर लोगों में किस भावना का संचार होता था ?
a. दोस्ती का 
b. गरीबी का 
c. बहादुरी का 
d. देश भक्ति का 

प्र.३१. साखी कविता के कवि कौन है ?
a. सूरदास 
b. तुलसीदास 
c. कबीरदास 
d. रामानंद 

प्र.३२. पाहन शब्द का अर्थ है ?
a. पवन 
b. पावन 
c. पहाड़ 
d.पत्थर 

प्र.३३. प्रेम की गली का क्या अर्थ है ?
a. अपने प्रेमी से मिलन 
b. प्रेम का मार्ग 
c. ईश्वर से साक्षात्कार
d. ईश्वर का न मिलना 

प्र.३४. लाठी हमारी किस किस से रक्षा कर सकती है ?
a. नदी नालों को पार करने में 
b. कुत्तों से 
c.दुश्मन से 
d. उपरोक्त सभी 

प्र.३५. घर में ज्यादा धन दौलत आन जाने पर क्या करना चाहिए ?
a. स्वार्थ के कामों में लगाना चाहिए .
b. लालची होना चाहिए 
c. दुश्मनों को मारना चाहिए .
d. परोपकार में लगाना चाहिए .

प्र.३६. 'बयारि ' शब्द का अर्थ है ?
a. हवा 
b. तूफ़ान 
c.वर्षा 
d. उपरोक्त सभी 

प्र. ३७. स्वर्ग बना सकते हैं कविता में क्रीत शब्द का क्या अर्थ है ?
a.बेचना 
b. काटना 
c.खरीदना 
d. तलवार 

प्र.३८. 'पर्वत अड़े हुए हैं ' का क्या आशय है ?
a. ऊँचे - ऊँचे पर्वत सामने है .
b. विशाल पर्वत 
c. सुख शान्ति व्याप्त है .
d. उन्नति ,सुख ,शांति के मार्ग में अनेक बाधा है .

प्र.३९. वह जन्मभूमि मेरी कविता के कवि हैं ?
a. दिनकर 
b.बच्चन 
c. सोहनलाल द्विवेदी 
d. गोपाल सिंह नेपाली 

प्र. ४०. 'मलय ' शब्द का क्या अर्थ है ?
a. एक पर्वत का नाम 
b. समुन्द्र 
c. हवा 
d. सुगंध 


एकांकी संचय 

 
प्र.४१. संस्कार और भावना एकांकी के लेखक हैं ?
a. विष्णु प्रभाव 
b. उपेन्द्रनाथ अश्क 
c. लक्ष्मीकान्त वर्मा 
d. प्रेमचंद 

प्र.४२. अविनाश ने किस जाती की लड़की से शादी की थी ?
a. पंजाबी 
b. बंगाली 
c.मराठी 
d.मद्रासी 

प्र.४३. कौन संस्कारों की दासता से मुक्त होने में विफल रहा है ?
a. उमा 
b. मिसरानी 
c. माँ 
d. अतुल 

प्र.४४. बहू की विदा एकांकी में जीवनलाल कौन है ?
a.एक धनी व्यापारी 
b. एक दुकानकार 
c. डॉक्टर 
d. अध्यापक 

प्र.४५. मरहम शब्द का प्रयोग एकांकी में किस रूप में किया गया है ?
a. दवाई के रूप में 
b. चोट लगना का 
c. दहेज के रूप में 
d. भावना का 

प्र.४६. एकांकी में अंत में जीवनलाल क्या फैसला करते हैं ?
a. गौरी को लाने का 
b. कमला को विदा न करने का 
c. कमला को विदा करने का 
d. दहेज़ की रकम लेना का 

प्र. ४७. मातृभूमि का मान एकांकी के लेखक हैं ?
a. हरिकृष्ण प्रेमी 
b. प्रेमचंद 
c. अश्क 
d. विष्णु प्रभाकर 

प्र.४८. मेवाड़ का शासक कौन है ?
a. चारनी 
b. वीर सिंह 
c. महाराणा लाखा 
d. राव हेमू 

प्र.४९. मेवाड़ को मुसीबत में कौन सहायता करता रहा है ?
a. हाड़ावंश 
b. सिसोदिया वंश 
c. कुषाण वंश 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र.५०. वीर सिंह की मातृभूमि का क्या नाम था ?
a. चित्तौड़ 
b. मेवाड़ 
c. बूँदी 
d. रायगढ़ 



नया रास्ता उपन्यास 

प्र.51. नया रास्ता उपन्यास के लेखक है ?
a. यशपाल 
b.प्रेमचंद 
c. जैनेन्द्र कुमार 
d.सुषमा अग्रवाल 

प्र.52. मीनू कौन है ?
a. दयाराम की सबसे बड़ी बेटी 
b.नीलिमा की बहन 
c.दयाराम की सबसे छोटी बेटी 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र. 53. नया रास्ता उपन्यास की नायिका कौन है ?
a. मीनू 
b.माया 
c.नीलिमा 
d. आशा 

प्र.54. मीनू कौन है ?
a.मायाराम की बेटी 
b.दयाराम की बेटी 
c. धनीमल की बेटी 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र.55. मीनू के किसकी आँखों पर अपने हाथ रख दिए ?
a.आशा 
b.नीलिमा 
c. सरिता 
d.मधु 

प्र.56. अमित और उसका पूरा परिवार क्या देखने गए थे ?
a.मीनू की देखने 
b.नीलिमा को देखने 
c.धार्मिक भ्रमण करने 
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्र. 57. मीनू ने M.A की परीक्षा किस श्रेणी में पास की ?
a. प्रथम श्रेणी 
b.द्वितीय श्रेणी 
c. त्रितीय श्रेणी 
d.अनुतीर्ण 

प्र. 58. धनीमल जी की कितनी बेटियां है ?
a.एक 
b. दो 
c. तीन 
d. चार 

प्र. 59 . 'बड़े घर की लड़की 'किसे कहा गया है ?
a. मीनू को 
b.माया को 
c. सरिता को 
d.नीलिमा 

प्र 60 धनीमल जी अपनी बेटी सरिता की शादी में कितने रूपये खर्च करना चाहते थे ?
a. पांच लाख 
b. दस लाख 
c. तीन लाख 
d. बारह लाख 


Liability Disclaimer - 
ICSE Class 10 Hindi Model Paper For First Semester Exam 2021 - 22  प्रश्न पत्र केवल के परीक्षा के सहयोग के लिए लिखा गया है ,ताकि छात्र अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर सके।यह सैंपल पेपर विभिन्न पुस्तकों व अध्ययन सामग्रियों के सहयोग से लिखा गया है ,लेकिन हिन्दीकुंज.कॉम किसी प्रकार के प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।किसी प्रकार क्षति के लिए हिन्दीकुंज.कॉम जिम्मेदार नहीं होगा।अतः इस प्रकार के प्रश्नों का लाभ उठाये लेकिन इस पर पूरी तरह से निर्भर न रहे।आप अन्य अध्ययन सामग्री को भी पढ़े व लाभ उठाये।


COMMENTS

Leave a Reply

You may also like this -

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy बिषय - तालिका